यू.जी.सी. एनटीए नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2020/जून-2021 (विधि)

Total Questions: 100

41. 'व्यक्तिगत कुंजी' से क्या तात्पर्य है :

Correct Answer: (d) अंकीय हस्ताक्षर बनाने के लिए प्रयुक्त कुंजी-युग्म की कुंजी
Solution:सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 2(zc) के अनुसार, "प्राइवेट कुंजी' से कुंजी युग्म की वह कुंजी अभिप्रेत है जो अंकीय चिन्हक सृजित करने के लिए प्रयोग की जाती है।

42. 'साइबर सुरक्षा' सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की किस धारा में पारिभाषित है?

Correct Answer: (c) धारा 2 (nb)
Solution:प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 2(nb) के अनुसार, साइबर सुरक्षा" से सूचना, उपस्कर, युक्तियों, कम्प्यूटर, कम्प्यूटर संसाधन, संचार युक्ति और उनमें भंडारित सूचना को अप्राधिकृत पहुँच, उपयोग, प्रकटन, विच्छिन्न, उपांतरण या नाश से संरक्षित करना अभिप्रेत है।

धारा 2 (tb)- इलेक्ट्रॉनिक चिन्हक प्रमाण पत्र
धारा 2 (ua)- भारतीय कम्प्यूटर आपात मोचन दल
धारा 2 (za) - प्रवर्तक ।

43. निम्नलिखित में से कौन सा स्रोत मुस्लिम विधि का मूल स्रोत नहीं है :

Correct Answer: (c) ऊर्फ
Solution:कुरान, सुन्नत और अहादिस, इज्मा (विचारों का मतैक्य) तथा कियास मुस्लिम विधि के मूल स्रोत (Primary Source) है। जबकि उर्फ, न्यायिक विनिश्चय, विधायन, न्याय, साम्या और सद् विवेक मुस्लिम विधि के गौण स्रोत (Secondary Source) है।

44. मुस्लिम विधि के अंतर्गत आम सहमति के द्वारा तलाक को कहा जाता है :

(A) तलाक-ए-ताफिद
(B) खुला
(C) लियान
(D) मुबररत

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (B) और (D)
Solution:मुस्लिम विधि के अन्तर्गत खुला और मुबारत तलाक के अन्तर्गत आम सहमति होती है। खुला के अनुसार, जब विवाह के पक्षकार राजी हो और इस प्रकार की आशंका हो कि उनका आपस में रहना सम्भव नहीं है

तो पत्नी प्रतिफल स्वरूप कुछ सम्पत्ति पति को वापस करके स्वयं को उसके बन्धन से मुक्त कर सकती है। 'मुबारत' का शाब्दिक अर्थ है-पारस्परिक छुटकारा। मुबारत में प्रस्ताव चाहे पत्नी की ओर से आये या पति की ओर से, उसकी स्वीकृति अपरिवर्तनीय तलाक कर देती है

और पत्नी को इद्दत काल का पालन करना अनिवार्य हो जाता है। तलाक-ए-ताफवीज के अन्तर्गत कोई पति या तो स्वयं अपनी पत्नी को तलाक दे सकता है या तलाक देने की अपनी शक्ति का प्रत्यायोजन किसी तीसरे पक्ष को या स्वतः अपनी पत्नी को ही कर सकता है।

शक्ति का ऐसे प्रत्यायोजन "ताफवीज़ " कहलाता है। लियान के अन्तर्गत जब कोई पति अपनी पत्नी पर व्यभिचार का आरोप लगाये किन्तु आरोप झूठा हो, वहाँ पत्नी का अधिकार हो जाता है कि वह दावा करके विवाह विच्छेद करा लें। इसके लिए नियमित वाद दायर करना जरूरी है, क्योंकि आवेदन मात्र उचित प्रक्रिया नहीं है।

45. हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन से विवाह विच्छेद के दोष आधार (फाल्ट ग्राउंड) हैं:-

(A) अभित्यजन
(B) क्रूरता
(C) बलपूर्वक या कपटपूर्ण रूप से प्राप्त सहमति
(D) गैर-हिन्दू धर्मान्तरण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (A),(B) और (D)
Solution:हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 में विवाह विच्छेद के आधारों का उल्लेख है।

धारा 13 (1) के अन्तर्गत दोष आधारों (eEvemepe nleJeveoka) का उल्लेख है जो पति, पत्नी दोनों को प्राप्त है।
वे है- (1) जारता (2) क्रूरता (3) अभित्यजन, (4) धर्म परिवर्तन (5) मानसिक विकृतचित्तता, (6) यौन रोग, (7) संसार परित्याग (8) सात वर्ष से लापता होना, (9) न्यायिक पृथक्करण (10) दाम्पत्य अधिकार के पुनर्स्थापना की डिक्री का पालन न होना।

धारा 13 (2) के अन्तर्गत उन आधारों का उल्लेख है जो केवल पत्नी को प्राप्त है।

वें हैं- 1. पति द्वारा दूसरा विवाह [धारा 13 (2) (i)] 3. 4. 2. प्रति द्वारा अप्राकृतिक मैथुन का अपराध [धारा 13 (2) (ii)] भरण-पोषण की डिकी [ धारा 13 (2) (iii)] यौवन का विकल्प [धारा 13 (2) (iv)]

46. नीचे दो कथन दिए गए हैं।

हिन्दू दत्तक और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 के अंतर्गत पिता या माता के अलावा अन्य किसी व्यक्ति को यह अधिकार नहींहोगा कि वह बालक को दत्तक रूप में दे सकें।

हिन्दू दत्तक और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 के अंतर्गत एक ही बालक का दो या अधिक व्यक्तियों द्वारा दत्तक ग्रहण नहीं किया जा सकता है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) कथन । गलत है लेकिन कथन II सही है।
Solution:हिन्दू दत्तक तथा भरण पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 9 (1) के अनुसार, अपत्य के पिता या माता या संरक्षक दत्तक देने की सामर्थ्य रखते हैं।

धारा 11 (v) के अनुसार, एक ही अपत्य एक साथ दो या दो से अधिक व्यक्तियों द्वारा दत्तक नहीं लिया जा सकेगा।

47. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन (A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (R) के रूप में :

अभिकथन A: कंपनी अधिनियम 2013 के अधीन दस्तावेजों को इलेक्ट्रानिक रूप में प्रस्तुत करने की सुविधा लागू करने हेतु केन्द्र सरकार अधिकृतहै।

कारण R : केन्द्र सरकार इस सुविधा को लागू करने हेतु नियम बनाने के लिए अधिकृत है और धारा 398 401 और 402, 2013 के अधिनियम में समाहित किए गए है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) A और R दोनों सही है और R, Aकी सही व्याख्या है।
Solution:कम्पनी अधिनियम, 2013 की धारा 398 (1) (a) के अनुसार, केन्द्रीय सरकार ऐसी तारीख से जो नियमों से विहित की जाए, नियम बना सकेगी कि, ऐसे आवेदन, तुलनपत्र, प्रास्पेक्टस, विवरणी, घोषणा, ज्ञापन अनुच्छेद, प्रभारों की विशिष्टियाँ या कोई अन्य विशिष्टियाँ या दस्तावेज जो इस अधिनियम

या उसके अधीन बनाए गये नियमों के अधीन, फाइल या परिदत्त किए जाने के लिए अपेक्षित इलेक्ट्रॉनिक रूप में फाइल किए जाएंगे और ऐसी रीति में अधिप्रमाणित होंगे, जो विहित की जाएं।

धारा 401 के अनुसार, केन्द्रीय सरकार, इलेक्ट्रॉनिक रूप के माध्यम से ऐसी मूल्य वर्धित सेवाओं का उपबंध कर सकेगी और उस पर ऐसी फीस उद्गृहीत कर सकेगी, जो विहित की जाए।

धारा 402 के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों से सम्बन्धित रूप सभी उपबंध जिसके अन्तर्गत ऐसी रीति और उपविधान भी है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख फाइल किए जाएंगे।

48. अमेरिकी संविधान में संशोधन निम्नलिखित द्वारा प्रस्तावित किया जा सकता है :-

(1) हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिब्ज और सिनेट दोनों में कांग्रेस द्वारा 2/3 बहुमत के साथ ।
(2) हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्ज और सिनेट दोनों में कांग्रेस द्वारा 3/4 बहुमत के साथ
(3) दो तिहाई राज्य विधानमण्डलों द्वारा बुलाए गए संवैधानिक अभिसमय द्वारा
(4)  तीन चौथाई राज्य विधानमण्डलों द्वारा बुलाए गए संवैधानिक अभिसमय द्वारा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल (1) और (3)
Solution:संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में संशोधन करने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद पाँच से लिया गया है। इसके अनुसार कांग्रेस द्वारा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्ज और सीनेट दोनों में दो-तिहाई बहुमत के वोट के साथ दो-तिहाई राज्य विधानमण्डलों द्वारा बुलाए गए संवैधानिक अभिसमय द्वारा एक संशोधन प्रस्तावित किया जा सकता है।

49. कम्पनी अधिनियम, 2013 की धारा 248 (1) के अनुसार निम्नलिखित में से कौन स्वतः संज्ञान के आधार पर कंपनियों के रजिस्टर से किसी कंपनी का नाम हटा सकती है:-

Correct Answer: (a) कंपनियों का रजिस्ट्रार
Solution:रजिस्ट्रार को कम्पनी अधिनियम की धारा 248 (1) के अन्तर्गत निम्नलिखित परिस्थितियों में किसी कम्पनी के नाम को रजिस्टर से हटाये जाने की शक्ति प्रदान की गयी है-

1. कम्पनी अपने निगमन के दिनांक से एक वर्ष के भीतर अपना व्यापार प्रारम्भ करने में विफल रही है, या

2. कम्पनी पिछले दो वित्तीय वर्ष की अवधि से कोई कारबार या संक्रिया नहीं कर रही है और धारा 455 के अधीन निष्क्रिय कम्पनी की हैसियत अभिप्राप्त करने के लिए ऐसी अवधि के भीतर कोई आवेदन नहीं करती है, या

3. ज्ञापन के ग्राहकों ने उस सदस्यता का भुगतान नहीं किया है जो उन्होंने कम्पनी के निगमन के समय भुगतान करने के लिए किया था और इस आशय की घोषणा इसके निगमन के 180 दिनों के भीतर दायर नहीं की गई है।

4. 50. कम्पनी कोई व्यवसाय या संचालन नहीं कर रही है, जैसा किस धारा 12

50. निम्नलिखित में से कौन सा एक संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रमुख अंग नहीं है?

Correct Answer: (d) अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
Solution:संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 7 के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंग है-

1. महासभा
2. सुरक्षा परिषद्
3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद्
4. न्यासिता परिषद्
5. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय
6. सचिवालय