कथन I : यह प्रधानमंत्री का दायित्व है कि संघ के प्रशासनिक मामलों एवं विधायन हेतु प्रस्तावों से संबंधित मंत्रिपरिषद के सभी निर्णयों के बारे में राष्ट्रपति को सूचित करें।
कथन II : यह प्रधानमंत्री का दायित्व है कि संघ के प्रशासनिक मामलों एवं विधायन हेतु प्रस्तावों से संबंधित ऐसी सूचना राष्ट्रपति द्वारा मांगी जाने पर प्रस्तुत करें।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
Correct Answer: (a) कथन I और II दोनों सत्य हैं
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 78 में प्रावधान किया गया है कि प्रधानमंत्री का यह कर्तव्य होगा कि वह -
(a) संघ के कार्यकलाप के प्रशासन संबंधी और विधान विषयक प्रस्थापनाओं संबंधी मंत्रिपरिषद के सभी विनिश्चय राष्ट्रपति को संसूचित करे।
(b) संघ के कार्यकलाप के प्रशासन संबंधी और विधान विषयक प्रस्थापनाओं संबंधी ऐसी सूचना जो राष्ट्रपति मांगे, प्रस्तुत करे।
(c) किसी विषय को जिसे किसी मंत्री ने विनिश्चय कर दिया है किन्तु मंत्रिपरिषद ने विचार नहीं किया है, राष्ट्रपति द्वारा अपेक्षा किए जाने पर परिषद के समक्ष विचार के लिए रखे।