यू.जी.सी. एनटीए नेट /जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2021/जून-2022 (विधि)

Total Questions: 71

41. जब एक अविवाहित महिला एक बच्चे को गोल लेती है और इसके बाद किसी व्यक्ति से विवाह करती है; जिससे वह बाद में विवाह करती है, वह व्यक्ति होगा:

Correct Answer: (b) बच्चे का सौतेला पिता
Solution:िन्दू दत्तक तथा भरण-पोषण अधिनियम 1956 की धारा 14(4) के अनुसार जहां कोई अविवाहित महिला किसी बच्चे को गोद लेती है वहां कोई पति जिससे वह तत्पश्चात् विवाह करे, दत्तक बच्चे का सौतेला पिता समझा जायेगा।

42. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (2) के अन्तर्गत पत्नी को निम्नलिखित में से तलाक का कौन सा आधार उपलब्ध नहीं है?

Correct Answer: (c) पति की क्रूरता
Solution:हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (2) अन्तर्गत पत्नी को निम्नलिखित तलाक का आधार उपलब्ध है-

(1) अधिनियम पूर्व पति के दो विवाह, के
(2) पति विवाह के पश्चात बलात्संग, गुदामैथुन या पशुगमन का दोषी।
(3) हिन्दू दत्तक तथा भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 18 या दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 125 के तहत डिक्री पारित होने के एक वर्ष पश्चात् भी पक्षकारों के बीच सहवास का आरम्भ न होना।
(4) विवाह का निराकरण। पति द्वारा क्रूरता अधिनियम की धारा 13(1) के अन्तर्गत विवाह विच्छेद का आधार है।

43. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में

अभिकथन A: कार्योत्तर विधि वह विधि है जिसमें कृत्य कारित किए जाने के समय वाले कृत्य को शून्यकृत और दण्डित किया जाता है।

कारण R: कर लगाने वाले कानून के उल्लंघन के लिए पूर्वव्यापी प्रभाव से किसी अर्थदण्ड को अधिरोपित करना अथवा उसमें वृद्धि करना अनुच्छेद 20 (1) का उल्लंघन नहीं है।

उपयुक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) A सही है परन्तु R सही नहीं है।
Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 20(1) कार्योत्तर विधियों से संरक्षण का प्रावधान करता है। अनुच्छेद 20 (1) में प्रावधान किया गया है कि कोई व्यक्ति किसी अपराध के लिए तब तक सिद्धदोष नही ठहराया जाएगा, जब तक कि उसने ऐसा कोई कार्य करने के समय जो अपराध के रूप में आरोपित है,

किसी प्रवृत्त विधि का अतिक्रमण नहीं किया है या उससे अधिक शास्ति का भागी नही होगा जो उस अपराध के किए जाने के समय प्रवृत्त विधि के अधीन अधिरोपित की जा सकती थी।

44. निम्नलिखित में से कौन सा गलत है?

Correct Answer: (d) संविदा के मामले के समाप्त होने से संविदा विफल नहीं होती है।
Solution:भारतीय संविदा अधिनियम 1872 की धारा 56 में वर्णित विफलीकरण के सिद्धान्त के अनुसार पक्षकारों के अयोग्य होने पर, परिस्थितियों में परिवर्तन होने पर या संविदा की विषय वस्तु नष्ट होने पर संविदा विफल हो जाती है।

45. निम्नलिखित में से किसके प्रति भारतीय संविधान का अनुच्छेद-13 लागू नहीं होता है :

Correct Answer: (c) अनुच्छेद-368 के अंतर्गत संविधान में किया गया कोई संशोधन
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13(4) के अनुसार, इस अनुच्छेद (अनु. 13) की कोई बात अनुच्छेद 368 के अधीन किए गए इस संविधान के किसी संशोधन में लागू नहीं होगी। अनु. 13(4) को 24वें संविधान संशोधन अधिनियम 1971 की धारा 2 द्वारा अंतः स्थापित किया गया है।

46. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत संघ का कर्तव्य है कि वह बाहरी आक्रमण और आंतरिक अशांति से प्रत्येक राज्य की रक्षा करे तथा सुनिश्चित करे कि भारतीय संविधान के वायदों के अनुसार प्रत्येक राज्य की सरकार को चलाया जाए-

Correct Answer: (c) अनुच्छेद -355
Solution::भारतीय संविधान का अनुच्छेद 355 संघ पर यह कर्तव्य अधिरोपित करता है कि वह बाहरी आक्रमण और आंतरिक अशांति से प्रत्येक राज्य की रक्षा करे तथा सुनिश्चित करे कि भारतीय संविधान के वायदों के अनुसार प्रत्येक राज्य की सरकार को चलाया जाए।

अनुच्छेद 353 - आपात उद्घोषणा का प्रभाव
अनुच्छेद 354 - जब आपात उद्घोषणा प्रवर्तन में है तब राजस्व के वितरण संबंधी उपबंधो का लागू होना।
अनुच्छेद 356 - राज्यों में संविधानिक तंत्र के विफल हो जाने की दशा में उपबंध

47. दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

(A)  बिना प्रतिफल का करार एक शून्य संविदा है
(B)  विवाह को रोकने संबंधी करार एक शून्यकरणीय संविदा है
(C)  बिना अर्थ का करार एक शून्य संविदा है
(D)  असंभव कार्यों को करने संबंधी करार एक शून्यकरणीय संविदा है
(E)  विधिक कार्यवाही का रोक संबंधी करार एक शून्य संविदा है

Correct Answer: (c) केवल A, C और E
Solution:भारतीय संविदा अधिनियम 1872 के अनुसार

A. बिना प्रतिफल करार शून्य होता है धारा 25
B. विवाह अवरोधक करार शून्य होता है धारा 26
C.असंभव कार्य करने का करार शून्य होता है धारा 56
D. विधिक कार्यवाही का रोक संबंधी करार शून्य होता है- धारा 27

48. अनुच्छेद 19(2) के अंतर्गत हिकलिन टेस्ट किससे संबंधित है?

Correct Answer: (b) शिष्टता और नैतिकता
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(2) के अंतर्गत हिकलिन टेस्ट शिष्टता और नैतिकता से संबंधित है।

49. नोटेबोम मामला जो नागरिकता से संबंधित है उसके अनुसार नागरिकता प्राप्त की जाती है

Correct Answer: (a) देशीयकरण से
Solution:नोटेबोम मामला (1955) के अनुसार नागरिकता देशीयकरण द्वारा प्राप्त की जाती है। व्यक्ति जन्म पर राष्ट्रीयता अर्जित करता है लेकिन बाद में उसकी राष्ट्रीयता में परिवर्तन हो सकता है।

जब व्यक्ति की राष्ट्रीयता बाद में परिवर्तित हो जाती है और वह किसी अन्य राज्य की राष्ट्रीयता अर्जित कर लेता है तब अर्जन की प्रक्रिया को देशीयकरण के रूप में जाना जाता है।

50. मुस्लिमों में सरीरी चरण है :

Correct Answer: (b) जब लड़के या लड़की की उम्र सात वर्ष से ऊपर, लेकिन पंद्रह वर्ष से नीचे होती है
Solution:मुस्लिम विधि में सरीरी वह अवस्था है जिसमें लड़के या लड़की की आयु 7 वर्ष से अधिक परन्तु 15 वर्ष से कम हो । इस अवस्था में विवाह के लिए लड़के या लड़की की अनुमति (सम्मति) मान्य नहीं होती।

परन्तु वैवाहिक अभिभावक द्वारा मान्य रूप में विवाह किया जा सकता है। सगीर यह वह अवस्था है जिसमें लड़के या लड़की की आयु 7 वर्ष से कम होती है। इस अवस्था में विवाह प्रारम्भतः शून्य होता है।

बुलूग - यह वह अवस्था है जिसमें लड़के या लड़की की आयु 15 वर्ष से अधिक होती है। इस अवस्था में वे अपनी इच्छा से विवाह कर सकते हैं।