यू.जी.सी./एनटीए नेट जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020-जून 2021 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

11. कैटेल ने. निम्नलिखित में से किस के आधार पर तरल व स्फटित बुद्धि का अपना सिद्धांत प्रस्तुत किया?

Correct Answer: (b) योग्यताओं के कारकों का द्वितीय क्रम
Solution:

कैटेल ने योग्यताओं के कारकों के द्वितीय क्रम के आधार पर तरल व स्फटित बुद्धि का अपना सिद्धान्त प्रस्तुत किया। यह सिद्धान्त कैटेल ने सन् (1963) में प्रस्तुत किया था। द्रव बुद्धि नई समस्याओं का कारण और समाधान करने की क्षमता है। क्रिस्टलीकृत बुद्धि कौशल, ज्ञान और पिछले अनुभवों को उपयोग करने की क्षमता है।

12. व्यवहार व्यावहारिक अभिप्रायों का प्रत्यक्ष परिणाम है, इसकी व्याख्या निम्नलिखित में से किसकी है?

Correct Answer: (a) तार्किक क्रिया का सिद्धांत
Solution:

इस सिद्धान्त को Fishbien & Ajzen, 1975 में प्रतिपादित किया था। इसमें व्यक्ति लक्ष्यों को प्राप्त लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जो अभिवृत्ति एवं आत्मनिष्ठ मानक के आधार पर अपने व्यवहार को प्रकट करता है।

तार्किक क्रिया का सिद्धान्त का उद्देश्य मानव क्रिया के भीतर व्यवहार और व्यवहार के बीच सम्बन्धों व्याख्या करता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से यह अनुमान लगाने के लिए किया जाता है कि व्यक्ति अपने पूर्व- मौजूदा दृष्टिकोण और व्यवहार सम्बन्धी इरादों के आधार पर कैसे व्यवहार करेंगे।

13. सुकरात के ग्रीक दर्शन के अनुसार युडेमोनिया के बारे में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?

Correct Answer: (a) इसका अर्थ है अच्छा जीवन व्यतीत करने अथवा समृद्धि ।
Solution:

सुकरात एक महान विख्यात यूनानी दार्शनिक सुकरात को सूफियों की भाँति मौलिक शिक्षा और आचार द्वारा उदाहरण देना ही पसन्द था।सुकरात के ग्रीक दर्शन में यूडेमोनिया का उल्लेख है, जिसका अर्थ है अच्छा जीवन व्यतीत करना तथा यह मात्र आनन्द प्राप्त करने से कहीं अधिक है।

14. प्रसरण का बहुचरीय विश्लेषण (MANOVA) अनेक आश्रित परिवर्तों के निमित समूह वार तुलनात्मक अध्ययन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त हैं। यह निम्न में से कौन से है?

Correct Answer: (b) संयत सहसंबंधित चर
Solution:

प्रसरण का बहुचरीय विश्लेषण (MANOVA) अनेक आश्रित परिवर्ती के निमित समूह वार तुलनात्मक अध्ययन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है, यह संयत सह सम्बन्धित चर (Moderately Correlated) कहलाता हैं।

15. निम्नलिखित में से किसने यह प्रस्ताव किया कि भिन्नभिन्न प्रतिमानों को उत्पन्न करते है और इन अलगअलग प्रतिमानों से अलग-अलग संवेगात्मक अनुभव होते है?

Correct Answer: (a) जेम्स-लांजे
Solution:

जेम्स लैंग सिद्धान्त को 1800 के दशक के अन्त में विलियम जैम्स और कार्ल लैंग द्वारा विकसित किया गया था। जिन्होने प्रत्येक अलग-अलग भावनाओं के स्वभाव के बारे में समान लेखन प्रकाशित किया था। जैम्स लैंग ने यह प्रस्ताव दिया था

कि भिन्न भावात्मक उद्दीपन ए एन एस गतिविधि के भिन्न-भिन्न प्रविमानों को उत्पन्न करतें हैं और अलग- अलग संवेगात्मक अनुभव होते हैं।

16. किसी कार्य में वास्तव में लगने वाले समय से कम समय लगेगा, ऐसा सोचने की प्रवृत्ति कहलाती है

Correct Answer: (b) नियोजन तर्कदोष
Solution:

किसी कार्य में वास्तव में लगने वाले समय से कम समय लगना नियोजन तर्क दोष के अन्तर्गत आता है। नियोजन तर्क दोष संज्ञानात्मक, प्रेरक और सामाजिक उत्पत्ति नियोजन भ्रान्ति है जो इस बारे में भविष्यवाणी करती है

कि भविष्य के कार्य को पूरा करने में कितना समय लगेगा तथा एक आशावाद पूर्वाग्रह प्रदर्शित करता है। और आवश्यक समय को कम आंकता हैं।

17. निम्नलिखित में से कौन-कौन पार्किसन रोग तथा हंटिग्टन रोग के बीच सही अंतर बताते हैं?

(A) पार्किसन रोग मध्य और वृद्धावस्था की विकार है जबकि हंटिग्टन रोग युवावस्था की विकार है।
(B) पार्किसन रोग एक गत्यात्मक विकृति है, जबकि हंटिग्टन रोग एक संवेगात्मक विकृति है।
(C) पार्किसन रोग से भिन्न इंटिग्टन रोग का एक मजबूत आनुवंशिक आधार है।
(D) पार्किसन रोग तीव्र मनोभ्रंश मे संबंधित नहीं है जबकि इंटिग्टन रोग का संबंध है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :-

Correct Answer: (b) केवल (C) और (D)
Solution:

पार्किसन अथवा पार्किन्सोनिज्म का आरम्भ आहिस्ता आहिस्ता होता है। बहुत सारे मरीजों में पार्किन्सोनिज्म रोग की शुरूआत कम्पन से होती है। इस रोग में हाथ-पैरों में जकड़न होती है। मरीज को भारीपन का अहसास होता है।

जबकि हटिंग्सटन की बीमारी एक दुर्लभ, तथा विरासत में मिली बीमारी होती है, जो मस्तिष्क में तन्त्रिका कोशिकाओं के प्रगतिशील टूटने का कारण बनती है। इंटिग्सटन की बीमारी किसी व्यक्ति की कार्यात्मक क्षमताओं पर प्रभाव डालती है।

अतः पार्किसन रोग से भिन्न इंटिग्सटन रोग को एक मजबुत आनुवाशिकी आधार है तथा पार्किसन रोग तीव्र मनोभ्रंश से सम्बन्धित नहीं है जबकि इंटिग्स्टन रोग का सम्बन्ध है।

18. स्मृति, जिसके बारे में समझा जाता है कि वह ऐसे ज्ञान, तथ्य, सूचना और विचारों को सम्मिलित करती है, जिनका शब्दों, तस्वीरों (चित्रों) व चिन्हों के रूप में दोबारा स्मरण या विवरण कर सकते हैं, कहलाती है-

Correct Answer: (d) ज्ञापनीय स्मृति
Solution:

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार स्मृति एक मानसिक प्रक्रिया है, जिसके अन्तर्गत व्यक्ति सूचनाओं को संरक्षित रखता है। जब हम किसी विषय को समझ लेते हैं और सीख लेते हैं,

तब मस्तिष्क इनकी सूचनाओं का भण्डारण कर लेता है और इन सूचनाओं का पुनरुद्धार सामान्यतः प्रत्याहान (Recall) के रूप में होता है। अतः स्मृति ऐसे ज्ञान, तथ्य, सूचना और विचारों को सम्मिलित करती है, ज्ञापनीय स्मृति कहलाती है।

19. वह नौजवान, जो घर छोड़ने के कुछ समय बाद अपने अधेड़ उम्र के माता-पिता के घर रहने के लिए वापिस आ जाते हैं,

Correct Answer: (c) मरंग बच्चे
Solution:

बुमेरांग बच्चे युवा अथवा वयस्क बच्चे होते हैं जो स्वतन्त्र रूप से रहने के बाद अपने माता पिता के साथ वापस चले जाते हैं। अक्सर बुमेरांग बच्चे आर्थिक कारणों से अपने माता-पिता के पास लौट जाते हैं। जैसे कम वेतन, कम बचत, उच्च ऋण या बेरोजगारी ।

20. अधिगम के संज्ञानात्मक पहलूओं का अनुभव और अधिगम के संवेगात्मक पहलुओं के साथ सम्मेलन क्या कहलाता है?

Correct Answer: (b) संगामी शिक्षा (कान्फ्लूयएट एजुकेशन)
Solution:

अधिगम के संज्ञानात्मक पहलुओं का अनुभव और अधिगम के संवेगात्मक पहलु संगामी शिक्षा (confluent Education) के अन्तर्गत आते हैं। संगामी शिक्षा को ज्ञान, कौशल, दृष्टिकोण और भावनाओं के उद्देश्यपूर्ण निकासी के रूप में परिभाषित किया जाता है,

जो व्यक्ति और समाज में पूर्णता उत्पन्न करने के लिए एक साथ प्रवाहित होते हैं। संगामी शिक्षा में धारणा, ध्यान, सीखना, स्मृति, तर्क और समस्या का समाधान रहता है, जिसका मनुष्यों में संज्ञानत्मक प्रक्रियाओं पर भावना का बहुत प्रभाव पड़ता है।