यू.जी.सी.एनटीए नेट /जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2022 (विधि)

Total Questions: 100

91. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िये और उससे संबंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

यदि संविधान की एक प्रति विधि के किसी विद्यार्थी के हाथों में रखी जाय तो वह दो प्रश्न अवश्य करेगा। पहला, संविधान के अंतर्गत किस प्रकार के शासन का स्वरूप सोचा गया है और दूसरा, संविधान का स्वरूप कैसा है? प्रस्तावित शासन का स्वरूप संसदीय है।

इस संवैधानिक प्रारूप (दस्तावेज) में एक परिसंघीय संविधान परिकल्पित है, जैसा यह द्विस्तरीय शासन प्रणाली का सृजन करता है। इस प्रस्तावित संविधान में द्विस्तरीय शासन प्रणाली के अंतर्गत केन्द्र में संघ व उसकी परिधि में राज्यों को रखा गया है

जिसमें से प्रत्येक अपने-अपने क्षेत्र में संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे। कुछ आलोचक संविधान के अनुच्छेद-1 में वर्णित 'भारत राज्यों का संघ होगा' के प्रति आपत्ति करते हैं। यह वहा गया है कि इसकी सही पदावली 'राज्यों का परिसंघ' (फेडरेशन ऑफ स्टेट्स) होनी चाहिए। यह सत्य है

कि दक्षिण अफ्रीकी, जो एकक (यूनिटरी) राज्य है, उसे संघ (यूनियन) के रूप में वर्णित किया गया है। किन्तु कनाडा जो कि परिसंघ (फेडरेशन) है उसे संघ (यूनियन) कहा गया है। इसलिए भारत के संघ (यूनियन) के रूप में वर्णन, यद्यपि इसका संविधान परिसंघात्मक (फेडरेशन) है, से इस बात का उल्लंघन नहीं हो रहा है।

लेकिन यहाँ जो बात अधिक महत्व रखती है वह यह है कि 'संघ' शब्द का प्रयोग सुविचारित है। जैसा कि डॉ. अम्बेडकर ने कहा है कि, "मुझे नहीं पता कि कनाडा के संविधान में 'संघ' शब्द का प्रयोग क्यों किया गया है ?

लेकिन मैं यह अवश्य बता सकता हूँ कि भारत के परिप्रेक्ष्य में प्रारूप समिति ने इसका प्रयोग क्यों किया है? प्रारूप समिति यह स्पष्ट कर देना चाहती थी कि यद्यपि भारत को एक परिसंघ बनना था, किन्तु यह परिसंघ राज्यों के मध्य हुए किसी समझौते का परिणाम नहीं था और यह परिसंघ किसी समझौते के अंतर्गत अस्तित्व में नहीं आया था।

अतः किसी भी राज्य को इससे अलग होने का अधिकार नहीं है। यह परिसंघ एक संघ है क्योंकि यह अविनाशी है। यद्यपि देश और इसके लोगों को प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से विभिन्न राज्यों में विभाजित किया जा सकता है,

परन्तु देश एक है, इसके लोग एक हैं जो एक ही शासन के अधीन रह रहे हैं और संविधान ही इस शासन का एक मात्र स्रोत है। अमेरिकियों को तो इसे स्थापित करने के लिए एक गृह युद्ध लड़ना पड़ा था जिससे यह तय हुआ कि राज्यों को पृथक होने का कोई अधिकार नहीं है

और उनका परिसंघ अविखण्डनीय है। प्रारूप समिति ने सोचा कि यह आरंभ में ही स्पष्ट कर देना उचित है बजाय इसके कि इसमें कोई अटकलबाजी या विवाद की गुंजाइश न रहे।

अमेरिकियों को गृहयुद्ध के रूप में निम्न में से क्या स्थापित करने हेतु अत्यधिक संघर्ष करना पड़ा था?

Correct Answer: (b) परिसंघ अविखण्डनीय था
Solution:अमेरिका एक परिसंघ (राज्यों का संघ) को स्थापित करने के लिए अमेरिकियों को गृह युद्ध के रूप में अत्यधिक सघर्ष करना पड़ा था। अमेरिका का परिसंघ एक अविखण्डनीय परिसंघ है।

92. शासन का स्वरूप तथा संविधान का स्वरूप है:

Correct Answer: (d) भिन्न संकल्पनाएँ
Solution:शासन का स्वरूप तथा संविधान का स्वरूप दोनों भिन्न संकल्पनाएँ हैं। भारतीय संविधान के अनुसार शासन का स्वरूप संसदीय है लेकिन संविधान का स्वरूप संघीय है

93. संघ की तरह राज्यों के पास संप्रभु शक्तियाँ हैं। राज्यों की यह संप्रभु शक्ति है :

Correct Answer: (b) संविधान द्वारा प्रदत्त (अवधारित)
Solution:संविधान में द्विस्तरीय शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई है जिसके अन्तर्गत केन्द्र में संघ व उसकी परिधि में राज्यों को रखा गया है जिसमें प्रत्येक अपने-अपने क्षेत्रो में संविधान द्वारा प्रदत्त सप्रभु शक्तियों का प्रयोग करते हैं।

94. प्रारूप समिति आरंभ में ही क्या स्पष्ट कर देना चाहती थी?

Correct Answer: (c) राज्यों को पृथक (विलग) होने का कोई अधिकार नहीं है

95. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 1 'राज्यों का संघ' पदावली का प्रयोग करता है क्योंकि यह 'परिसंघ' है। सही पदावली 'राज्यों का परिसंघ' जरूरी नहीं है क्योंकि-

Correct Answer: (d) उपरोक्त सभी
Solution:भारतीय संविधान का अनु. 1 में वर्णित भारत राज्यों का संघ है का आशय एकल राज्य से नहीं है। भारत राज्यों का परिसंघ है तथा इसके लिए यह आवश्यक नही है

कि आवश्यक रूप में राज्यों का परिसंघ पद का प्रयोग किया जाए। भारतीय संविधान मे  राज्यों का संघ शब्द का उपयोग किया गया है किन्तु कनाडा जो कि परिसंघ है उसे सिर्फ संघ कहा गया है।

96. निम्नलिखित गद्यांश को पढिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

स्टिंग ऑपरेशन ऐसी घटना है जो 1970 के दशक में लोकप्रिय हुई। प्रौद्योगिकी (तकनीकि) और इंटरनेट के आगमन के पश्चात स्टिंग ऑपरेशन अब मीडिया घराने या बड़ी कंपनियों/प्रतिष्ठानों का एकाधिकार नहीं रहा। यद्यपि स्टिंग ऑपरेशन किसी अपराधी को पकड़ने के लिए डिजाइन किया जाता है, परन्तु चूँकि यह अनिवार्यतः एक कपटपूर्ण ऑपरेशन है, स्टिंग ऑपरेशन विधिक मुद्दों के साथ साथ की कतिपय नैतिक और नीतिपरक सवाल खड़ा करता है। इसके शिकार जो अन्यथा निर्दोष हैं जिसे पूर्ण गोपनीयता और परिस्थितियों की गोपनीयता के आश्वासन पर अपराध करने के लिए प्रेरित किया जाता है जिससे यह संभावित सवाल सवाल पैदा होता है कि किसी शिकार को ऐसे अपराध के लिए उत्तरदायी ठहराया जा सकता है

जिसे वह प्रलोभन के बिना नहीं करता। ऐसे ऑपरेशन से दूसरा प्रश्र यह उत्पन्न होता है कि अपराधिक कृत्य स्थापित करने के लिए प्रयुक्त साधन तरीके अपने-आप में आपराधिक कृत्य है। संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टिंग ऑपरेशन को सीमित तरीके से विधि प्रवर्तन की कानूनी विधि माना जाता है। भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।

जनहित में किए गए स्टिंग ऑपरेशन को आर.के. आनन्द बनाम रजिस्ट्रार, दिल्ली उच्च न्यायालय (2009) में न्यायालय का अनुमोदन प्राप्त है। हालांकि सभी मामलों में वैध विधि प्रवर्तन के स्वीकार्य सिद्धांत के रूप में ऐसी विधि के अनुमोदन के रूप में उक्त वाद में निर्णयाधार को समझना मुश्किल होगा।

अपराध सिर्फ इस वजह से खत्म या मिट नहीं जाता क्योंकि इसे जनहित में कराने का दावा किया जाता है। ऐसा कोई सिद्धांत हमारे अपराध संबंधी विधिशासन के प्रतिकूल होगा। साथ ही, इस कृत्य के पीछे आपराधिक आशय को भी स्थापित करना होगा।

भारतीय दंड संहिता, के अधीन दुष्प्रेरण का अपराध (धारा 107), आपराधिक षडयंत्र (धारा 120क) धारा 354ग, 354 के लिए तथा सूचना एवं प्रौद्यौगिकी अधिनियम, 2000 में कुछ उपबन्धों के अधीन आपराधिक आशय की अपेक्षा होगी।

स्टिंग ओपरेशन उत्पन्न करता है: 

Correct Answer: (c) नैतिक, नीतिपरक और विधि संबंधी सवाल
Solution:स्टिंग आपरेशन किसी अपराधी को पकड़ने के लिए डिजाइन किया जाता है परन्तु चूंकि यह अनिवार्यतः एक कपटपूर्ण आपरेशन होता है इसलिए विधिक मुद्दे के साथ ही कतिपय नैतिक और नीतिपरक सवाल खड़ा करता है।

97. एक स्टिंग ओपरेशन, यद्यपि कि अपराधियों को पकड़ने के लिए तैयार किया जाता है, परन्तु यह प्रश्न करने योग्य होता है, क्योंकि

Correct Answer: (d) उपरोक्त में से सभी
Solution:स्टिंग आपरेशन किसी अपराधी को पकड़ने के लिए डिजाइन किया जाता हैं तथा इसके तहत गोपनीयता और परिस्थितियो की गोपनीयता के आश्वासन पर अपराध करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

ऐसे आपरेशन में आपराधिक कृत्य स्थापित करने के लिए प्रयुक्त साधन तरीके अपने आप में आपराधिक कृत्य हैं।

98. /संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में स्टिंग ओपरेशन की विधिक स्थिति है-

Correct Answer: (b) असमान
Solution:संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत मे स्टिंग आपरेशन की विधिक स्थिति बिल्कुल असमान है। अमेरिका में स्टिंग आपरेशन की सीमित तरीके से विधि प्रवर्तन की कानूनी माना जाता है परन्तु भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।

99. आर. के. आनन्द बनाम रजिस्ट्रार दिल्ली उच्च न्यायालय (2009) का निर्णय लागू है

Correct Answer: (a) सभी मामलों स्वीकार्य सिद्धांत के रूप में नहीं
Solution:आर. के. आनंद बनाम रजिस्ट्रार दिल्ली उच्च न्यायालय (2009) के मामले में स्टिंग आपरेशन को न्यायालय का अनुमोदन प्राप्त है, हालांकि सभी मामलों में वैध विधि प्रवर्तन के स्वीकार्य सिद्धांत के रूप में विधि का अनुमोदन प्राप्त नहीं है।

100. कोई व्यक्ति जो स्टिंग ऑपरेशन करता है-

Correct Answer: (d) अपराध को उकसाने आदि जैसा कोई अपराध कर सकता है।
Solution:कोई व्यक्ति जो स्टिंग आपरेशन करता है अपराध को उकसाने आदि जैसा कोई अपराध कर सकता है।