यू.जी.सी. एनटीए नेट /जेआरएफ परीक्षा, जून-2023 (विधि)

Total Questions: 100

11. सुनवाई के अवसर के नियम' का कड़ाई से अनुपालन का सर्वप्रथम निम्नांकित में से किस वाद में तनुकरण (हल्का) हुआ था?

Correct Answer: (c) रतलाम नगरपालिका परिषद बनाम वर्दीचंद
Solution:रतलाम नगरपालिका परिषद बनाम वर्दीचंद्र (1980 SC) के मामले में सर्वप्रथम 'सुनवाई के नियम' (Rule of locus standi) का कड़ाई से अनुपालन का तनुकरण (हल्का) किया गया था।

12. A. विधितः मान्यता अंतिम होती है और एक बार दिए जाने के बाद इसका समापहरण नहीं हो सकता है।

B. विधितः मान्यता अंतिम नहीं होती है।
C. तथ्यतः मान्यता समपहृत हो सकती है।
D.  मान्यता समापहरण का तात्पर्य है कि राज्य अब राज्य नहीं है।
E. नयी सरकार की पूर्वकालिक मान्यता से पूर्ववर्ती विधितः सरकार के कृत्यों की विधिमान्यता समाप्त नहीं होती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A, C, E
Solution:राज्य की मान्यता दो प्रकार की होती है। पहला विधितः मान्यता तथा दूसरा तथ्यतः मान्यता। विधितः मान्यता अंतिम होती है और एक बार दिये जाने के बाद इसका समापहरण नहीं हो सकता है,

जबकि तथ्यतः मान्यता औपबंधिक होती है तथा इसका समापहरण हो सकता है। नयी सरकार की पूर्णकालिक मान्यता से पूर्ववर्ती विधितः सरकार के कृत्यों की विधिमान्यता समाप्त नहीं होती है।

13. हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 के अंतर्गत 'वर्ग-1' में निम्नलिखित में से कौन से उत्तराधिकारी को सम्मिलित नहीं किया जाता है?

Correct Answer: (c) एक पूर्व-मृत पुत्री के एक पूर्व-मृत पुत्र का पुत्र
Solution:हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 की अनुसूची के वर्ग 1 के अन्तर्गत 16 उत्तराधिकारी आते हैं। वर्ग 1 के 16 उत्तराधिकारियों में से, पूर्वमृत पुत्री की पूर्वमृत पुत्री का पुत्र, पूर्वमृत पुत्री की पूर्वमृत पुत्री की पुत्री, पूर्वमृत पुत्री के पूर्वमृत पुत्र की पुत्री तथा पूर्वमृत पुत्र के पूर्वमृत पुत्री की पुत्री को हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधन) अधि. 2005 द्वारा सम्मिलित किया गया है।

14. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के आधीन हिन्दू पुरुष उत्तराधिकारी किस श्रेणी में आता है।

A.  श्रेणी - I के उत्तराधिकारी
B. श्रेणी-II के उत्तराधिकारी
C. साझेदार
D. पितृवंशीय
E. सजातीय

नीचे  दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B, D, E
Solution:हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 की धारा 8 के अनुसार हिन्दू पुरुष की सम्पत्ति निम्नलिखित को न्यागत होगी-
a. प्रथमतः अनुसूची के वर्ग 1 के उत्तराधिकारी में,
b. द्वितीयतः अनुसूची के वर्ग 2 के उत्तराधिकारी में,
c. तृतीयतः गोत्रजो (पितृवंशीय) को
d. अन्ततः बन्धु (सजातीय) को ।

15. निम्नांकित में से क्या विधिशास्त्र की विचारधारा में शामिल नहीं है?

Correct Answer: (d) आलोचनात्मक विचारधारा
Solution:विधिशास्त्र की मुख्यतः विचारधारा निम्न हैं-

1. प्राकृतिक विधि विचारधारा
2. विश्लेषणात्मक विचारधारा
"3. ऐतिहासिक विचारधारा
4. समाजशास्त्रीय विचारधारा
5. यथार्थवादी विचारधारा

आलोचनात्मक विचारधारा विधिशास्त्र की विचारधारा में शामिल नहीं है।

16. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए

सूची Iसूची II
A.एक हिन्दू अवयस्क व्यक्ति स्वाभाविक संरक्षकI. हिन्दू अप्राप्तवयता और संरक्षकता अधिनियम, 1956 की धारा-8
B.स्वाभाविक संरक्षक की शक्तियांII. हिन्दू अप्राप्तवयता और संरक्षकता अधिनियम, 1956 की धारा-9
C.प्रामाणिक संरक्षक और उनकी शक्तियांIII. हिन्दू अप्राप्तवयता और संरक्षकता अधिनियम, 1956 की धारा-6
D.अवयस्क व्यक्ति का कल्याण सर्वोपरि हैIV. हिन्दू अप्राप्तवयता और संरक्षकता अधिनियम, 1956 की धारा-13

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A-III, B-I, C-II, D-IV
Solution:सूची I का सूची II से मिलान निम्न है-
A. एक हिन्दू अवयस्क व्यक्ति का स्वाभाविक संरक्षण धारा 6, हिन्दू अप्राप्तवयता और संरक्षकता अधि. 1956
B. स्वाभाविक संरक्षण की शक्तियाँ धारा 8, हिन्दू अप्राप्तवयता और संरक्षकता अधि. 1956
C. वसीयती संरक्षण और उनकी शक्तियाँ - धारा 9, हिन्दू अप्राप्तवयता और संरक्षकता अधि. 1956
D. अवयस्क व्यक्ति का कल्याण सर्वोपरि है- धारा 13, हिन्दू अप्राप्तवयता और संरक्षकता अधि. 1956

17. मुस्लिम समाज में 'मुता विवाह' के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा/कथन सही है हैं?

Correct Answer: (d) दोनों (A) और (B)
Solution:मुस्लिम विधि के अन्तर्गत मुता विवाह केवल इथना अशरिया (शिया स्कूल) द्वारा मान्य एक अस्थायी विवाह होता है मुता विवाह की निम्नलिखित विधिक प्रसंगतियां होती हैं-

(1) पति पत्नी के मध्य पारस्परिक उत्तराधिकार का उद्भव नहीं होता है।
(2) ऐसे विवाह की संतान वैध होती है।
(3) मुता विवाह में तलाक मान्य नहीं होता है।
(4) मुता विवाह की अवधि की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है।
(5) मुता विवाह में पत्नियों की संख्या की कोई सीमा नहीं है।

18. निम्नांकित में से कौन सा कथन सही है?

Correct Answer: (a) "एक मात्र अधिकार, जिसे कोई व्यक्ति धारित कर सकता है- वह है, सदैव अपने कर्तव्य पालन का अधिकार ड्यूगिट का सिद्धांत" है।
Solution:ड्यूगिट ने अवधारित किया है कि एक मात्र अधिकार जिसे प्रत्येक व्यक्ति धारित कर सकता है, वह है सदैव अपने कर्तव्य पालन का अधिकार ।
• रास्को पाउण्ड ने कहा कि विधि सामाजिक अभियान्त्रिकी है।
• विधिक दर्शन उपयोगितावादी सिद्धान्त का प्रतिपादन बेन्थम ने किया।
• सामाजिक समेकता न्यायविद् ड्यूगिट द्वारा प्रतिपादित सामाजशास्त्रीय विचारधारा है।

19. 'एस्ट्रेडा सिद्धांत' के प्रतिपादक एस्ट्रैडा:

Correct Answer: (c) मैक्सिको के विदेशमंत्री थे
Solution:एस्ट्रेडा का सिद्धान्त राज्य की मान्यता से सम्बन्धित है। एस्ट्रेडा सिद्धांत का प्रतिपादन मैक्सिको के विदेशमंत्री एस्ट्रेडा द्वारा 1930 में किया गया था।

20. संवैधानिक उपचारों में सम्मिलित है:

A. अनुच्छेद 32 और 226 के अधीन असाधारण उपचार
B. अनुच्छेद 132 और 135 के अधीन उच्चतम न्यायालय में की गई अपील
C. अनुच्छेद 139 और 139A के अधीन उच्च न्यायालय में की गई अपील
D. अनुच्छेद 139B में उच्चतम न्यायालय में वादों का स्थानांतरण
E. अनुच्छेद 143 के अधीन सलाहकारी अधिकारिता

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, B, E
Solution:संवैधानिक उपचारों में निम्नलिखित सम्मिलित हैं-

A. अनुच्छेद 32 और 226 के अधीन असाधारण उपचार
B. अनुच्छेद 132 और 135 के अधीन उच्चतम न्यायालय में की गई अपील,
C. अनुच्छेद 143 के अधीन सलाहकारी अधिकारिता।