अभिकथन A:आई सी जे संविधि का अनुच्छेद 38 (2) कहता है कि अनुच्छेद 38 (1) का उपबंध एक्स एको एट बोनो मामले में विनिश्चय में यदि उस पर पक्षकार सहमत हो तो न्यायालय की शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
कारण R : एक्स एको एट बोनो' निष्पक्ष संव्यवहार और सदाशयता के प्रतिफल जो कि विधि से स्वतंत्र अथवा विपरीत भी हो सकते हैं इस पर विनिश्चिय के लिए न्यायालय को शक्ति देता है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
Correct Answer: (a) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है
Solution:अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की संविधि के अनुच्छेद 38(2) के अन्तर्गत न्यायालय किसी वाद का निर्णय साम्या और न्याय के आधार पर दे सकता है यदि पक्षकार सहमत हो। इस सिद्धांत को 'एक्स एको इट बानो' कहते हैं। इसके अनुसार यदि पक्षकार सम्मति दे देते हैं तो न्यायालय संविधि के अनु. 38 (1) में वर्णित स्रोतों से हटकर फैसला दे सकता है।एक्स एको इट बोनो निष्पक्ष संव्यवहार और सदाशयता के प्रतिफल जो कि विधि से स्वतंत्र भी हो सकता है, के आधार पर विनिश्चय के लिए न्यायालय को शक्ति देता है।