यू.जी.सी. एनटीए नेट /जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून 2024 (विधि)

Total Questions: 100

21. वस्तुओं का भौगोलिक संकेत (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम, 1999 प्रदान करता है :

A. धार 2 (ई) भौगोलिक संकेत को परिभाषित करती है।
B. धारा 2 (डी) वस्तु को परिभाषित करती है
C. धारा 3 भौगोलिक संकेतो के रजिस्ट्रार का प्रावधान करती है
D. पंजीकरण के लिए आवेदन धारा 7 के अंतर्गत दायर किया जा सकता है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल Aऔर C
Solution:वस्तुओं का भौगोलिक संकेत (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम 1999 प्रदान करना है-

A - धारा 2(e) - भौगोलिक संकेत
B - धारा 2 (d) - जिला न्यायालय
C - धारा 2(f) - वस्तुएँ
D - धारा 3 -भौगोलिक संकेत का पंजीकरण
E - धारा 6 - भौगोलिक संकेत का रजिस्टर
F - धारा 7 - रजिस्टर का भाग A और भाग B

22. निम्नलिखित को कंपनी अधिनियम, 2013 में उपबंधित धाराओं के अनुसार कालक्रमिक रूप से व्यवस्थित करें:

A. रेड हेरिंग प्रास्पेक्टस
B. मानद प्रास्पेक्टस
C. संक्षिप्त प्रास्पेक्ट
D. शेल्फ प्रास्पेक्टस
E. प्रास्पेक्टस

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) C, E, B, D, A
Solution:कंपनी अधिनियम 2013 में उपबंधित धाराओं के अनुसार व्यवस्थापन निम्न है-
A- संक्षिप्त प्रास्पेक्टस धारा 2(1)
B - प्रास्पेक्टस धारा 2 (70)
C - मानद प्रास्पेक्टस धारा 25
D - शेल्फ प्रास्पेक्टस धारा 31
E - रेड हैरिंग प्रास्पेक्टस धारा 32

23. भारत के संविधान के अनुच्छेद 356 के अधीन निम्नांकित में से कौन सी स्थिति संवैधानिक मशीनरी (तंत्र) के विफल होने के परिचायक हैं?

Correct Answer: (d) राज्य सरकार संघ सरकार (केन्द्र सरकार) द्वारा अपनी कार्यकारी (अधिशासी) शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य को दिए गए निदेशों को कार्यान्वित करने/ लागू करने में विफल रही हो ।
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 365 में प्रावधान किया गया है जहां कोई राज्य संघ द्वारा दिए गये निदेशों का अनुपालन करने में या उसको प्रभावी करने में असफल रहता है

वहां राष्ट्रपति के लिए यह मानना विधिपूर्ण होगा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे उस राज्य का शासन संविधान के उपबंधों के अनुसार नहीं चलाया जा सकता है।

24. निम्नलिखित न्यायविदों को उनकी जन्म वर्ष के आधार पर कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

A. रूसो
B. हूगो ग्रोटिएस
C. थॉमस होब्स
D. जॉन लॉक
E. मोन्टेस्क्यू

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) B, C, D, E और A
Solution:न्यायविदो का उनके जन्म वर्ष के आधार पर कालक्रमानुसार व्यवस्थिति निम्न है-

A- हूगो ग्रोटिएस 10 अप्रैल 1583
B - थॉमस होब्स 5 अप्रैल 1588
C - जॉन लॉक 29 अगस्त 1632
D - मोन्टेस्क्यू - 18 जनवरी 1689
E - रुसो - 28 जून 1712

25. निम्नलिखित में से कौन सा वाद "अंतिम अवसर नियम" से संबंधित नहीं है?

Correct Answer: (d) पोन्टिंग बनाम नोकेस
Solution:डेविस बनाम मान, रेडले बनाम लंदन और उत्तरपश्चिम रेलवे तथा ब्रिटिश कोलंबिया इलेक्ट्रानिक कंपनी बनाम लोच का मामला 'अंतिम अवसर नियम' से सम्बन्धित है जबकि पोन्टिंग बना नोक्स का मामला अतिचार से सम्बन्धित है।

26. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 में यथा प्रदत्त विवाह विच्छेद के आधारों के कालनुक्रमानुसार व्यवस्थित करें :

A. संपरिवर्तन
B. परित्याग
C. क्रूरता
D. दिवालिया मस्तिष्क
E. अपने साथी की बजाए किसी अन्य व्यक्ति से स्वैच्छिक यौन समागम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) E, C, B, A और D
Solution:हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 में प्रदत्त विवाह विच्छेद के आधारों का कालानुक्रमानुसार व्यवस्था निम्न है-

A. अपने साथी की बजाए किसी अन्य व्यक्ति से स्वैच्छिक यौन समागम - धारा 13 (1)(i)
B. क्रूरता - धारा 13 (1) (ia)
C. परित्याग - धारा 13 (1) (ib)
D. संपरिवर्तन - धारा 13(1) (ii)
E. दिवालिया मस्तिष्क धारा 13 (1)(iii)

27. निम्नलिखित संविधियों को उन्हें अधिनियमित किए जाने के क्रम में व्यवस्थित करें :

A. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम
B. बाल विवाह निषेध अधिनियम
C. माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम
D. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (निःशक्त व्यक्ति अधिकार अधिनियम)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A, B, C, D
Solution:संविधियों का अधिनियमित किए जाने के क्रम में व्यवस्थिति

A. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005
B. बाल विवाह निषेध अधिनियम- 2006
C. माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम- 2007
D.दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (निःशक्त व्यक्ति अधिकार अधिनियम)- 2016.

28. निम्नलिखित को भागीदारी अधिनियम, 1932 के अधीन धाराओं के अनुसार व्यवस्थित करें :

A. इच्छाधीन भागीदारी
B. फर्म की संपत्ति
C. व्यपदेशन
D.फर्म का विघटन
E. भागीदारी फर्म के गैरपंजीकरण का प्रभाव

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A, B, C, D, E
Solution:भागीदारी अधिनियम 1932 के अधीन धाराओं के अनुसार व्यवस्थिति निम्न है-

A. इच्छाधीन भागीदारी धारा 7
B.फर्म की संपत्ति धारा 14
C.व्यपदेशन धारा 28
D.फर्म का विघटन धारा 39
E. भागीदारी फर्म के गैर पंजीकरण का प्रभाव धारा 69

29. निम्नलिखित में से कौन सा 'अनुच्छेद' सभी चारों जेनेवा अभिसमयों में समान है तथा अभिसमयों के भीतर लघु अभिसमय कहा जाता है?

Correct Answer: (b) अनुच्छेद 3
Solution:अनुच्छेद 3 सभी चारो जेनेवा अभिसमयो में समान है तथा अभिसमयों के भीतर लघु अभिसमय कहा जाता है।

30. संप्रभु समानता के सिद्धांत यू. एन.चार्टर के में उपबंधित है।

Correct Answer: (a) अनुच्छेद 2 (1)
Solution:संप्रभु समानता का सिद्धांत यू. एन. चार्टर के अनु. 2(1) में उपबंधित है। अनुच्छेद 2 (1) में उपबंध किया गया है कि संगठन अपने सभी सदस्यों की संप्रभु समानता के सिद्धांत पर आधारित है।