यू.जी.सी. एनटीए नेट /जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून 2024 (विधि)

Total Questions: 100

51. मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 168 में प्रतिकर मुआवजे के भुगतान का प्रावधान है, जो होना चाहिए:

Correct Answer: (c) उचित
Solution:मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 168 में प्रतिकर मुआवजे के भुगतान का प्रावधान है। धारा 168 के तहत प्रदत्त प्रतिकर मुआवजा उचित होना चाहिए।

52. भारत के उच्चतम न्यायालय ने घोषणा की है कि "संसद द्वारा विधि निर्माण किए जाने तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता, जहाँ

कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं हो, लोक सभा में सर्वाधिक सदस्य वाली सबसे बड़ी पार्टी के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश से मिलकर बनी समिति द्वारा दी गई सलाह के आधार पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।

" निम्नांकित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने उपयुक्त घोषणा की है?

Correct Answer: (a) अनूप बरनवाल बनाम भारत संघ
Solution:अनूप बरनवाल बनाम भारत संघ (2023SC) के मामले में उच्चतम न्यायालय ने घोषणा की है कि 'संसद द्वारा विधि निर्माण किए जाने तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता,

जहाँ कोई नेता- प्रतिपक्ष नही हो, लोक सभा में सर्वाधिक सदस्य वाली सबसे बड़ी पार्टी के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश से मिलकर बनी समिति द्वारा दी गई सलाह के आधार पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।

53. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अंतर्गत आयोग के समक्ष शिकायत दायर करने की प्रतिबंध अवधि क्या है?

Correct Answer: (d) 2 वर्ष
Solution:संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 69 के अनुसार, आयोग के समक्ष शिकायत दायर करने की प्रतिबंध अवधि 2 वर्ष है।

54. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (भारत के संविधान की अनुसूची)सूची-II (संदर्भ)
A. अनुसूची-II (भाग-घ)I. नगरपालिकाओं की शक्तियां, प्राधिकर और उत्तरदायित्व
B. अनुसूची-IIIII. राज्य सभा में सीटों का आवंटन
C. अनुसूची-IVIII. उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से संबंधित उपबंध
D. अनुसूची-XIIIV. शपथ या प्रतिज्ञान के प्रपत्र

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (с) А-III, B-IV, C-II, D-I
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का मिलान निम्न है-
A. अनुसूची-II (भाग-घ) उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से सम्बंधित उपबंध
B. अनुसूची-III -शपथ या प्रतिज्ञान के प्रपत्र
C. अनुसूची-IV -राज्य सभा के सीटों का आवंटन
D. अनुसची XII -नगरपालिकाओं की शक्तियाँ, प्राधिकार और उत्तरदायित्व

55. विधि विरुद्ध सभा के लिए किराए पर लिए गए व्यक्तियों को शरण देना निम्नलिखित द्वारा दण्डनीय है:

Correct Answer: (d) माह तक की अवधि का कारावास या जुर्माना अथवा दोनों
Solution:भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 157 के अनुसार, जो कोई विधिविरुद्ध जमाव के लिए किराए पर लिए गए व्यक्तियों को शरण देगा, वह कारावास से जिसकी अवधि 6 माह तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनो से दण्डित किया जायेगा।

56. निम्नलिखित में से किस वाद में, प्राकृतिक न्याय का सिद्धान्त अनुप्रयोज्य है?

Correct Answer: (b) ऐसे वाद जहाँ प्रशासनिक कार्रवाई बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करती है।
Solution:प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत उन सभी मामलो में लागू होते हैं जहां प्रशासनिक कार्यवाही बड़ी संख्या में लोगो को प्रभावित करती है।

57. न्यायपालिका द्वारा किस वाद में "विवेकशील संघवाद" शब्द का उपयोग किया गया था?

Correct Answer: (b) एस.आर. बोम्मई बनाम भारत संघ AIR 1994 SC 1918
Solution:एस. आर. बोम्मई बनाम भारत संघ (1994) के वाद में न्यायपालिक द्वारा विवेकशील संघवाद शब्द का उपयोग किया गया था।

58. निम्नलिखित को वस्तु विक्रय अधिनियम, 1930 के अनुसार कालक्रमिक रूप से व्यवस्थित करें :

A. असंदत्त विक्रेता के अधिकार
B. गैर-स्वामियों द्वारा हस्तांतरण
C. शर्तें और वारंटियाँ
D. निलाम बिक्री

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) C, B, A, D
Solution:माल विक्रय अधिनियम 1930 के अनुसार क्रमिक व्यवस्थित निम्न है-
A.शर्ते और वारंटियाँ धारा 12
B.गैर स्वामी द्वारा हस्तांतरण धारा 27
C. असंदत्त विक्रेता के अधिकार धारा 46
D. निलाम बिक्री धारा 64

59. आपराधिक मामलों में, पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने की शक्ति किसके द्वारा अनुप्रयुक्त की जा सकती है?

A. विचारण न्यायालय
B. अपीलिय न्यायालय
C.  रिविजनल न्यायालय
D. सेशन न्यायालय

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) A, B, C और
Solution:दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 357 (1) & (4) के अनुसार, विचारण न्यायालय, अपीलिय न्यायालय, सेशन न्यायालय तथा रिविजनल न्यायालय पीड़िता को मुआवजा प्रदार कर सकते हैं।

60. स्त्रीधन से संबंधित निम्नलिखित में से किस धारा को भूतलक्षी प्रभाव दिया गया है?

Correct Answer: (a) हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 14
Solution::हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 की धारा 14 जो स्त्रीधन से सम्बंधित है, को भूतलक्षी प्रभाव दिया गया है। स्त्रीधन शब्द का उल्लेख सर्वप्रथम वैदिक काल के हिन्दू ऋषि याज्ञवल्क्य ने किया था।

याज्ञवल्क्य के मुताबित, स्त्रीधन वह धन होता है जो विवाह के समय या उसके बाद, महिला को उसके माता-पिता, भाई, रिश्तेदार या पति से प्रेम की प्रतीक के रुप से मिलता है।