यू.जी.सी./एनटीए नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2025 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

81. निम्नलिखित में से कौन मानवतावादी चिकित्सा के लक्ष्य है?

A.  आत्म-जागरूकता बढ़ाएँ
B. व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना
C.  सामना करने का कौशल विकसित करें।
D. पारस्परिक विकास को बढ़ावा देना।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

Correct Answer: (a) केवल A और B
Solution:मानवतावादी चिकित्सा के लक्ष्य है।

(i) आत्म-जागरूकता बढ़ाना खुद की भावनाओं विचारों और व्यवहार को समझाने की क्षमता
(ii) व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना अपनी क्षमताओं और संभावनाओं को विकसित करना।

82. मिर्गी के दौरें निम्न में से किसके परिणामस्वरूप हो सकते हैं -

A.  सिर की चोट
B. नाक बहना
C. आँखों का फ्लू
D. मस्तिष्क का ट्यूमर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेः

Correct Answer: (a) केवल Aऔर D
Solution:मिर्गी के दौरे सिर की चोट और मस्तिष्क ट्यूमर के कारण हो सकते हैं।

83. नमूना वितरण के मानक विचलन को कहा जाता है -

Correct Answer: (b) नमूना त्रुटि
Solution:नमूना वितरण के मानक विचलन को नमूना त्रुटि कहा जाता है। नमूने के परिणाम और जनसंख्या के वास्तविक मान के बीच का अंतर जो केवल नमूना चयन के कारण होता है।

84. परीक्षण प्रशासन के दौरान नैतिक दिशानिर्देशों में शामिल नहीं है -

A. प्रश्नों के उत्तर देकर परीक्षार्थी की सहायता करना
B. गोपनीयता बनाए रखना
C. परीक्षार्थी का पक्ष लेना
D. प्रतिभागी से सहमति लेना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) केवल A और C
Solution:परीक्षण प्रशासन के दौरान नैतिक दिशानिर्देशों में शामिल नहीं है -

(i) प्रश्नों के उत्तर देकर परीक्षार्थी की सहायता करना
(ii) परीक्षार्थी का पक्ष लेना।

85. निम्नलिखित का मिलान करें:

सूची- Iसूची- II
A. पक्षपातI.  ताना मारना, चिढ़ाना और धमकी भरी भाषा का प्रयोग करना
B.  मौखिकII.  पीड़ित को व्यवस्थित रूप से और साथी संबंधों से बाहर रखना
C.  अप्रत्यक्षIII.  नस्लीय या धार्मिक आधार पर यौन और समलैंगिकता – विरोधी उत्पीड़न
D.  सामाजिक बहिष्कारIV.  अन्य साथी के किसी के साथ बातचीत न करने की सूचना देना, अफवाह फैलाना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (d) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:सही मिलान इस प्रकार है
सूची- Iसूची- II
A. बायसनस्लीय धार्मिक आधार पर यौन और समलैंगिकता - विरोधी उत्पीड़न
B. मौखिकताना मारना, चिढ़ाना और धमकी भरी भाषा का प्रयोग करना
C. अप्रत्यक्षअन्य साथियों को किसी के साथ बातचीत न करने की सूचना देना, अफवाह फैलाना
D. सामाजिक बहिष्कारपीड़ित को व्यवस्थित रूप से और साथी सहकर्मी हलात से बाहर करना

86. निम्नलिखित का मिलान करें:

 सूची-I सूची-II
A. शास्त्रीय कंडीशनिंगI.  जी.ए. मिलर
B.  निरर्थक शब्दांशII.  इवान पी. पावलव
C.  जादुई संख्याIII. एबिंगहाउस
D.  अधिग्रहण का कानूनIV.  एडविन गुथरी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (b) A-II, B-III, C-I, D-IV
Solution:सही मिलान इस प्रकार है -
सूची- Iसूची- II
A. शास्त्रीय कंडीशनिंगइवान पी. पावलव - पावलव ने शास्त्रीय कंडीशनिंग का सिद्धांत दिया।
B. निरर्थक शब्दांशएबिंगहाउस - एबिंगहाउस ने स्मृति अध्ययन के लिए निरर्थक शब्दांश का प्रयोग किया।
C. जादुई संख्याजी.ए. मिलर - मिलर ने जादुई संख्या 7±2 अल्पकालिक स्मृति क्षमता के लिए दी।
D. अधिग्रहण का कानूनएडविन गुथरी - गुथरी ने अधिग्रहण का सिद्धांत दिया।

87. --- केंद्रीय प्रवृत्ति का एक उपयोगी सूचकांक है, जो तब मध्य मान होता है जब सभी स्कोर को क्रमबद्ध किया जा चुका हो।

Correct Answer: (b) माध्यिका
Solution:मध्यिका केंद्रीय प्रवृत्ति का एक उपयोगी सूचकांक है, जो तब मध्य मान होता है जब सभी स्कोर को क्रमबद्ध किया जा चुका हो ।

88. मिलर के अनुसार आंतरिक संघर्ष के प्रकार कौन से है?

A. परिहार - परिहार संघर्ष
B. दृष्टिकोण - दृष्टिकोण संघर्ष
C. पूर्ववर्ती - परिणाम संघर्ष
D. दृष्टिकोण - परिणाम संघर्ष
E. दृष्टिकोण - परिहार संघर्ष

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

Correct Answer: (b) केवल B,E और A
Solution:मिलर के अनुसार आंतरिक संघर्ष के तीन मुख्य प्रकार है।

(i) दृष्टिकोण दृष्टिकोण संघर्ष जब व्यक्ति को दो आकर्षक विकल्पों में से एक चुनना होता है।
(ii) दृष्टिकोण परिहार संघर्ष जब एक ही लक्ष्य में आकर्षक और अप्रिय दोनों पक्ष मौजूद होते है।
(iii) परिहार-परिहार संघर्ष जब व्यक्तिको दो अप्रिय विकल्पों में से एक चुनना होता है।

89. कार्यस्थल संबंध के संदर्भ में चार ब्रह्मविहार प्रासंगिक हैं। निम्नलिखित में से कौन सा बहविहार करूणा से मेल खाता है?

Correct Answer: (b) करूणा
Solution:करूणा ब्रह्मविहार करूणा से मेल खाता है। ब्रह्मविहार चार है -

(i) मैत्री - सभी के लिए प्रेमपूर्ण मैत्रीभाव ।
(ii) करूणा दूसरों के दुःख को देखकर उस पर दया व सहानुभूति रखना।
(iii) मुदिता - दूसरों की सफलता में खुशी मनाना।
(iv) उपेक्षा समभाव न पक्षपात न द्वेष ।

90. नेतृत्व के निम्नलिखित सिद्धांतो को उनके विकास के संदर्भ में कालानुक्रमिक रूप से व्यवस्थित करें-

A. मिशिगन अध्ययन द्वारा व्यवहार सिद्धांत
B.  परिवर्तनकारी नेतृत्व सिद्धांत
C. लक्षण सिद्धांत
D. आकस्मिकता सिद्धांत
E. सेवक नतृत्व सिद्धांत

नीचे दिए गए कवल्पिों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (c) C, A, D, B, E
Solution:नेतृत्व के सिद्धांतों का विकास कालक्रम के अनुसार इस प्रकार हुआ:

(i) लक्षण सिद्धांत- नेता जन्मजात गुणों (जैसे आत्मविश्वास, बुद्धि, ईमानदारी) के कारण प्रभावी होते है।
(ii) मिशिगन अध्ययन द्वारा व्यवहार सिद्धांत - नेता का प्रभाव उनके व्यवहार (कार्य केंद्रित या कर्मचारी केंद्रित) पर निर्भर करता है।
(iii) आकस्मिकता सिद्धांत - नेतृत्व की प्रभावशीलता स्थिति और संदर्भ पर निर्भर करती है।
(iv) परिवर्तनकारी नेतृत्व सिद्धांत - नेता प्रेरणा, दृष्टि और परिवर्तन द्वारा अनुयायियों को प्रोत्साहित करते हैं।
(v) सेवक नेतृत्व सिद्धांत- नेता पहले सेवक होते हैं और दूसरों की भलाई को प्राथमिकता देते हैं।