यू.जी.सी./एनटीए नेट जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून 2024 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

1. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

 सूची-Iसूची-II
A.  प्रकरण अध्ययनI.  सामाजिक इकाई का सम्पूर्ण के रूप में परीक्षण
B.  नृजाति वर्णनII. प्राकृतिकवादी जांच
C. भूतलक्षी अध्ययनIII.  जीवनवृत्तीय अनुसंधान
D.  लक्षण-विज्ञानIV. जीवित/अनुभव अनुभव

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IIVIIIII
(c)IIIIIIIV
(d)IIIIIIVI
Correct Answer: (a)
Solution:सही मिलान इस प्रकार है -
सूची-Iसूची-II
A. प्रकरण अध्ययनजीववृत्तीय अनुसंधान
B. नृजाति-वर्णनजीवित/अनुभव अनुभव
C. भूतलक्षी अध्ययनसामाजिक इकाई का सम्पूर्ण के रूप में परीक्षण
D. लक्षण-विज्ञानप्राकृतिकवादी जांच

2. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

 सूची-I सूची-II
A.  सुरक्षितI.  निम्न आत्म-सम्मान और उच्च विश्वास
B.  भयभीत-बचावकारीII. उच्च आत्म-सम्मान और निम्न विश्वास
C. P पूर्वव्यस्त/पूर्वाग्रहीIII.  उच्च आत्म-सम्मान और उच्च विश्वास
D. नकारनाIV. निम्न आत्म-सम्मान और निम्न विश्वास

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IIIIVIII
(c)IIIIIVII
(d)IIIIIIIV
Correct Answer: (b)
Solution:सही मिलान इस प्रकार है -
सूची-Iसूची-II
A. सुरक्षितउच्च आत्म सम्मान और उच्च विश्वास
B. भयभीत-बचावकारीनिम्न आत्म-सम्मान और निम्न विश्वास
C. पूर्वव्यस्त/पूर्वाग्रहीनिम्न आत्म-सम्मान और उच्च विश्वास
D. नकारनाउच्च आत्म सम्मान और निम्न विश्वास

3. भाषा अर्जन युक्ति (LAD) क्या है?

Correct Answer: (a) एक अंतर्भूत प्रणाली जो बालक को भाषा कौशल सीखने की अनुमति देती है।
Solution:भाषा अर्जन युक्ति Language Acquisition Device (LAD) एक अन्तर्भूत प्रणाली है, जो बालक को भाषा कौशल सीखने की अनुमति देती है।

4. कर्मचारी वफादारी संबंधी प्रश्नावली तैयार करते समय निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में विकसित करें।

A. निर्मित सृजना वैधता का परीक्षण करना
B.  प्रश्नावली के सहगुणांक अल्फा की जांच करना
C.  मदों के विभेदन सूचकांक का सत्यापन करना
D.  उपकरण के लिए मानक स्थापित करना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, B, C, D
Solution:कर्मचारी वफादारी सम्बन्धी प्रश्नावली तैयार करते समय क्रमानुसार सही क्रम में दर्शाया गया है।

I. निर्मित सृजना वैधता का परीक्षण करना।
II. प्रश्नावली के सह गुणांक अल्फा की जाँच करना।
III. मदों के विभेदन सूचकांक का सत्यापन करना।
IV. उपकरण के लिए मानक स्थापित करना।

5. निम्नलिखित में से कौन से एंडोक्राइन प्रणाली का भाग है?

A. नॉर एड्रोनलिन
B. ऐपिनेफ्रीन
C.  जालवत् सक्रियण प्रणाली
D. पीयूष ग्रंथि
E. लिम्बिक प्रणाली

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल B, C, D
Solution:अन्तःस्रावी तंत्र में ऊतक (मुख्य रूप ये ग्रन्थियाँ) होते हैं, जो हार्मोन बनाते हैं और छोड़ते है। हार्मोन ऐसे रसायन होते हैं, जो रक्त के माध्यम से अंगों, त्वचा, माँस पेशियों और अन्य ऊतकों तक संदेश पहुँचाकर शरीर में विभिन्न कार्यों का समन्वय करते हैं। ऐपिनेफ्रीन, जालवत सक्रियण प्रणाली तथा पीयूष ग्रन्थि एंड्रोक्राइन प्रणाली के भाग हैं।

6. निम्नलिखित में से किन अवयवों का उपयोग अपसारी सृजनात्मकता के गिलफोर्ड परीक्षण स्कोर में होता है?

A. मौलिकता
B. गहराई
C. विस्तृतता/विस्तार
D. प्रवाह

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, C, D
Solution:गिलफोर्ड (1986) ने रचनात्मक सोच को अपसारी सोच के रूप में माना, जिसमें मौलिकता (Originality) विस्तृतता (Elaboration) तथा प्रवाह (Fluency) और वाकपटुता (Flexibility) गिलफोर्ड परीक्षण के स्कोर में होता है।

7. परामर्श का विकासात्मक मॉडल किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था?

Correct Answer: (c) सी. रोजर्स
Solution:मनोवैज्ञानिक कार्यप्रणाली के मानवतावादी सिद्धान्तों पर आधारित परामर्श का एक विकासात्मक माडल सी. रोजर्स (काल रोजर्स) द्वारा सन् 1940 में प्रतिपादित किया गया था।

8. कार्रवाई शोध में चरणों को सही अनुक्रम से व्यवस्थित करें।

(A) कार्रवाई
(B) चिंतन
(C) योजना
(D) प्रेक्षण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) C, A, D, B
Solution:एक्सन रिसर्च में चार मुख्य चरण शामिल हैं। योजना को लागू करना, कारवाई, प्रेक्षण तथा चिंतन । एक बार एकत्र और विश्लेषण किए जाने के बाद किसी संगठन या सिस्टम में सुधार के लिए सिफारिशें की जा सकती हैं।

9. मिल्डरेड बी. पारटेन ने, न्यूनतम से अधिकतम सामाजिक आरंभिक खेल के छह प्रकारों की पहचान की थी। उन खेलों को क्रमानुसार व्यवस्थित करें :

A. एकांतिक स्वतंत्र खेल
B. अव्यवस्त व्यवहार
C. अन्यमुखापेक्षी व्यवहार
D. संबंद्धपरक खेल
E. समानांतर खेल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) B, A, C, D, E
Solution:मिल्डरेड बी. पारटेन ने, न्यूनतम से अधिकतम सामाजिक आरंभिक खेल के छः प्रकारों की पहचान की थी। उन खेलों को क्रमानुसार व्यवस्थित किया गया है।

I. अव्यवस्त व्यवहार
II. एकांतिक स्वतंत्र खेल
III. अन्यमुखापेक्षी व्यवहार
IV. संबंद्धपरक खेल
V. समानांतर खेल

10. एक न्यूरॉन द्विधुवीय कोशिकाओं से दृश्य सूचना प्राप्त करने वाले रेटिनाल में अवस्थित है, इसका एक्सोन, ऑप्टिक स्नायु को व्युत्पन्न करता है, जिसे कहा जाता है

Correct Answer: (b) गैंग्लिऑन कोशिका
Solution:एक न्यूरॉन द्विध्रुवीय कोशिकाओं से दृश्य सूचना प्राप्त करने वाले रेटिनाल में अवस्थित हैं, इसका एक्सोन, आप्टिक स्नायु को व्युत्पन्न करता है, जिसे गैग्लिऑन कोशिका (Ganglion cell) कहा जाता है।