यू.जी.सी./एनटीए नेट जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2021-जून 2022 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

91. एक अन्वेषक ने कॉलेज में पढ़ने वाले पुरुष छात्रों में से यादृच्छिक रूप से चुनए गए 120 के प्रतिदर्श पर एक अँधेरे कक्ष में प्रकाश के स्तर और दृश्यमान संकेतक की अवधि का प्रकाश में परिवर्तन को अनुभव करने पर प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक प्रयोग का अभिकल्प बनाया।

उसने एक विद्युतीय कालदर्शी उपकरण के माध्यम से प्रकाश के निम्न व उच्च स्तरी और 30, 50 व 70 मिली सेकेंड के उद्दीपक की अवधि के तीन स्तरों का प्रयोग करने का निर्णय किया। अन्वेषक ने उपचार के विभिन्न संयोजनों के लिए भिन्न समूह अभिकल्प का उपयोग किया।

इन प्रतिभागियों को संकेतक दिखने पर 'हाँ' बटन और न दिखाई देने पर 'नहीं' बटन दबाने के लिए कहा गया। प्रत्येक प्रतिभागी को 50 प्रयास दिए गए जिनमें 10 संकतक यादृच्छिक रूप से प्रस्तुत किए गए। शोध प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के लिए प्रत्येक प्रयोगाधीन प्रतिभागी के मामले में सही और गलत अलार्म के अनुपात की गणना और विश्लेषण किया गया।

उपयोग किए गए प्रायोगिक अभिकल्प की पहचान कीजिए।

Correct Answer: (c) बहु-कारक
Solution:

चूंकि उपयुक्त प्रयोग में बिटवीन ग्रुप डिजाइन का उपयोग किया गया है (चुने गये पुरूष छात्र)। इसलिए उपयोग किए गए प्रायोगिक अभिकल्प 'बहुकारक' है।

यह प्रायोगिक अभिकल्प तब उपयोग किया जाता है जब किसी विषय को दो या दो से अधिक उपचार दिए जाते हैं तो परिणाम प्रत्येक उपचार के लिए एक प्रतिकृति के रूप में सांख्यिकीय रूप से कार्य करता है।

92. निम्नलिखित में से किस प्रकार के स्वतंत्र चर शामिल किए गए थे?

Correct Answer: (a) दोनों कारक नियत थे।
Solution:

उपयुक्त प्रयोग में 'फिक्स फैक्टर' वाले स्वतंत्र चर शामिल किए गए थे। जैसे कि विद्युतीय कालदर्शी उपकरण के स्तर (उच्च और निम्न) तथा समय। फिक्स फैक्टर वे है जो उत्पादन में वृद्धि या कमी के रूप में नहीं बदलते है। इसमें प्रायः किसी भी प्रयोग में एक निश्चित स्तर के रूप में कार्य करता है।

93. प्रयुक्त अभिकल्प (डिजाइन) में कितनी प्राक्कल्पनाओं के सत्यापन की अनुमति होगी?

Correct Answer: (b) तीन
Solution:

उपयुक्त अभिकल्प में 'तीन' प्राक्कल्पनाओं के सत्यापन की अनुमति हो जाएगी। इस प्रयोग में प्रथम परिकल्पना स्वतंत्र चर
(A) (Level of ilumination), दूसरी परिकल्पना स्वतंत्र चर (B) (Level of duration) तथा तीसरी परिकल्पना चूंकि बहुकारक अभिकल्प है इसलिए एक परिकल्पना (इन्टेरेक्शन) द्वारा (ऑलटेरनेटिव परिकल्पना) होगी। इस प्रकार पूरे अभिकल्प में तीन परिकल्पना सत्यापित होंगी।

94. त्रुटि पद के लिएस्वायत्तता के अंश का पता लगाएं।

Correct Answer: (d) 114
Solution:

डिग्री ऑफ फ्रीडन त्रुटि पद के लिए = ?
∵ अभिकल्प विटवीन ग्रुप डिजाइन है
∴ Error degree of freedom = N-K
N = प्रतिदर्श की कुल संख्या
K = उपयोग किए गए कारकों की डिजाइन
N = 120      K= 2x3
= 6
∴ Error df = N-K
= 120-6
Edf = 114

95. प्रयोगकर्ता द्वारा नियंत्रित चरों की पहचान कीजिए।

Correct Answer: (c) लिंग और परिवएशी प्रकाश (अवदीप्ति)
Solution:

उपर्युक्त प्रयोग में प्रयोगकर्ता ने लिंग और परिवेशी प्रकाश को नियंत्रित चर के रूप में रखा है क्योंकि इन्होने प्रयोग में केवल पुरुष छात्र तथा तीन स्तर पर परिवेशी प्रकाश को रखा था।

96. निम्नलिखित पैराग्राफ को पढ़कर निम्नलिखित पाँच प्रश्नों (96-100) के उत्तर दीजिए :-

शोधकर्ताओं का एक दल कारावासों में रक्षकों के व्यवहार को समझना चाहता था तथा यह जानना चाहता था कि ऐसा उनकी विशेषताओं (व्यक्तित्व) या पर्यावरण आधारित (स्थिति के अनुरूप) कारकों के कारण हुआ। रक्षकों और कैदियों की भूमिकाओं का अध्ययन करने के लिए उन्होंने एक नकली कारावास बनाया।

परस्पर अपरिचित 23 व्यक्तियों ने इस अध्ययन में अपना योगदान किया तथा उन्हें कैदियों और रक्षकों की भूमिका में रखा गया। दोनों ने ही अपनी नई भूमिकाओं में स्वयं को ढाला। दूसरे दिन एक विद्रोही ने रक्षकों के कठोर प्रतिशोध का नेतृत्व किया।

कैदियों को दंडित करने के लिए सख्त प्रतिकारी कार्रवाई की गई। शोधकर्ता यह प्रयोग दो सप्ताह एक करना चाहते थे। तथापि इसे कैदियों की संवेगात्मक विफलताओं तथा रक्षकों के अत्यधिक आक्रमण के कारण छठवें दिन स्थगित कर दिया गया। इस प्रयोग से पता चला कि जितना लोगों से अपनी सामाजिक भूमिकाओं को निभाने की अपेक्षा की जाती है, इन्हें वे कितना निभाते हैं।

उस मनोवैज्ञानिक का नाम बताइए जिसने यह शोध किया। 

Correct Answer: (b) जिम्बाड
Solution:

जिम्बार्डो एक ऐसे मनोवैज्ञानिक थे जिन्होने कारावासों पर अध्ययन किया था। जिम्बाड़ के अनुसार, स्टैनफोर्ड जेल प्रयोग शक्तिशाली तरीक से बोलते हैं कि
सामाजिक संदर्भ हमारे कार्यों आकार दे सकते है और हमें उन तरीकों से व्यवहार करने के लिए प्रेरित कर सकते है, जो कुछ ही दिनों पहले हमारे लिए अकल्पनीय रहे होंगे।

97. इस प्रयोग में क्या गलत हुआ कि छठवें दिन इसे स्थगित कर दिया गया।

Correct Answer: (c) कैदियों ने विचलित और अपमानित अनुभव किया
Solution:

इस प्रयोग को करते समय कैदियों ने विचलित और अपमानित महसूस कर रहे थे इसलिए इस प्रयोग को छठवें दिन स्थगित कर दिया गया था। अध्ययन में कैदियों ने अवसाद के लक्षण दिखाना शुरू कर दिया था तथा कुछ ने नर्वस ब्रेकडाउन का भी अनुभव करने लगे थे। इसलिए इस प्रयोग को रोक दिया गया था।

98. इस प्रयोग की।

Correct Answer: (c) अध्ययन की परिणति नैतिक दिशा-निर्देशों के विकास और स्वीकृति में हुई
Solution:

इस प्रयोग की परिणति नैतिक दिशा निर्देशों के विकास और स्वीकृति में हुई थी। क्योंकि इसमें प्रतिदर्श के एथिकल बॉउड्रीज को काफी चेंज कर दिया था।

99. यह अध्ययन प्रदर्शित करता है कि हम अपने______के अनुरूप व्यवहार करते हैं।

Correct Answer: (c) भूमिका
Solution:

इस प्रयोग में यह प्रदर्शित होता है कि हम अपने भूमिका के अनुरूप व्यवहार करते है। जैसे कि इस शोध में प्रतिभागी को कैदी तथा गार्ड की भूमिका दी गई थी जिसके अनुरूप वह स्वयं उस भूमिका में रहकर कार्य करने लगे थे जो कि केवल एक भूमिका थी परन्तु वह अपने अस्तित्व में उतारने लगे थे कि वह स्वयं ऐसे ही हो ।

100. इस प्रयोग को किसके रूप में जाना जाता है।

Correct Answer: (b) स्टैनफोर्ड प्रिजन प्रयोग
Solution:

1971 में, जिम्बार्डो ने अपना सबसे प्रसिद्ध और विवादास्पद अध्ययन 'स्टैनफोर्ड जेल प्रयोग' किया। जो कि उपयुक्त गद्यांश में दिया गया हैं। वह 'स्टैनफोर्ड जेल प्रयोग' में शोध प्रतिभागी को 'कैदी' और नकली जेल में गार्ड के रूप में भूमिका निभाने को कहा जिसे प्रयोग के छठवें दिन स्थगित कर दिया गया था।