यू.जी.सी./एनटीए नेट / जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून 2024 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

91. कुछ शोधकर्ताओं ने यह मान लिया कि वृद्ध व्यस्क, आत्महत्या के विचार और आत्महत्या के बारे में सोचने के कारणों में युवा वयस्कों से भिन्न होते हैं,

क्योंकि जीवन के अनुभवों और सामना करने की क्षमता में अंतर होता है। इसलिए उन्होंने अनुप्रस्थ काट (क्रास सेक्शनल) शोध का उपयोग किया और 150 वृद्ध वयस्कों (60-95 वर्षों) को शामिल किया, जिनका लिंग, जातीयता, धर्म और स्वयं द्वारा बताई गई

स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर 150 युवा वयस्कों (17-34 वर्षों) साथ मिलान किया गया। आत्मघाती विचार के लिए ब्रेक (Beck) के पैमाने का उपयोग आत्मघाती सोच को मापने के लिए किया गया था। उन्होंने सभी चरों की तुलना के लिए टी-परीक्षण का उपयोग किया और कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया।

सीगलर (Siegler) के अनुसार न तो अनुप्रस्थ काट और न ही अनुदैर्ध्य अध्ययन इस बारे में अधिक जानकारी देते है कि समय के साथ में परिवर्तन कैसे होते हैं। उन्होंने एक ऐसी विधि पर चर्चा की जिसमें मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों प्रकार की जानकारी का सावधानीपूर्वक अवलोकन और संग्रहण शामिल है।

अनुप्रस्थ काट (क्रोस सेक्शनल) शोध के साथ एक संभावित समस्या यह है कि उसमें अन्य चर भी हो सकते है जो उम्र के साथ भ्रमित हो सकते है। इस समस्या को कहा जाता है। 

Correct Answer: (b) काहार्ट (Cohort) प्रभाव
Solution:अनुप्रस्थ काट (क्रॉस सेक्शनल) शोध में एक संभावित समस्या यह है कि इसमें अन्य चर भी हो सकते हैं जो उम्र के साथ भ्रमित हो सकते है। इस समस्या को कोहार्ट प्रभाव कहा जाता है।

कोहार्ट प्रभाव का अर्थ है कि अलग-अलग जन्म कोर्ट अपने अनुभवों, सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश या ऐतिहासिक घटनाओं के कारण अलग-अलग परिणाम दिखा सकते है।

92. अनुप्रस्थ काट और अनुर्ध्य अनुसन्धान के संयोजन को कहा जाता है

Correct Answer: (c) अनुक्रमिक अनुसन्धान
Solution:अनुप्रस्थ काट और अनुदैर्ध्य अनुसंधान के संयोजन को अनुक्रमित अनुसंधान कहा जाता है। अनुक्रमित अनुसंधान वह विधि है जिसमें अनुप्रस्थ काट और अनुदै दोनों प्रकार की विधियों को मिलाकर अध्ययन किया जाता है।

यह अनुसंधान डिजाइन शोधकर्ताओं को विभिन्न आयु समूहों की तुलना करने और समय के साथ परिवर्तनों को देखने की अनुमति देता है।

93. यहाँ प्रयुक्त टी-परीक्षण के लिए डी एफ (df) क्या है

Correct Answer: (d) 298
Solution:यहाँ दो स्वतंत्र समूहों पर आधारित T-Test है जिसमें प्रत्येक समूह में 150 वृद्ध वयस्क और 150 युवा वयस्क दिया गया है, यदि दोनों समूहों का आकार बराबर है तो

df = n₁+n ₂-2
यदि n1 = 150 और n2 = 150 तो
df = 150 + 150 - 2 = [298]

94. परिवर्तन की प्रक्रिया का अध्ययन करने के लिए सीगलर (Siegler) ने किस पद्धति की चर्चा की?

Correct Answer: (d) माइक्रोजेनेटिक विधि
Solution:सीगलर ने परिवर्तन की प्रक्रिया का अध्ययन करने के लिए माइक्रोजोनिटिक पद्धति की चर्चा की। माइक्रोजेनिटिक पद्धति किसी विशेष संज्ञानात्मक या व्यवहारिक परिवर्तनों को बहुत-छोटे- छोटे समयांतरालों में बार-बार मापा जाता है

ताकि यह समझा जा सके कि परिवर्तन कैसे और कब होता है। यह विधि विकास की प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद करती है।

95. जब नल (null) परिकल्पना गलत होती है और हम उसे स्वीकार कर लेते हैं तो हम से ये त्रुटि हो जाती है :

Correct Answer: (b) टाईप II त्रुटि
Solution:जब नल (Null) परिकल्पना गलत होती है और हम उस स्वीकार कर लते हे तो हमसे टाइप-II त्रुटि हो जाती है।

96. प्रेरणा मानवीय गतिविधियों के पीछे प्रेरक शक्ति है। शोधकर्ताओं ने प्रेरणा के तीन घटकों की पहचान की। प्रेरणा बाह्य या आंतरिक रूप से उत्पन्न होती है, क्रिया या अक्रिया द्वारा परिभाषित होती है

तथा इसे बाह्य, पहचानित, आंतरिक या अंतःप्रक्षेपित के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। कम प्रेरणा का एक कारण यह है कि "सिर्फ इसलिए कि एक दृष्टिकोण या विधि किसी ओर के लिए काम करती है,

इसका मतलब यह नहीं है कि यह आपके लिए भी काम करेगी "। आत्मनिर्णय सिद्धांत इस विचार पर आधारित है कि लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित होते है।

 प्रेरणा के तीन घटक क्या हैं? 

Correct Answer: (b) सक्रियता, अटलता और तीव्रता
Solution:प्रेरणा वह लेबल है जो हम उन प्रक्रियाओं को देते है जो किसी खास लक्ष्य की ओर व्यवहार को सक्रिय और निर्देशित करती है। प्रेरणा के तीन घटक है- सक्रियता, अटलता और तीव्रता।

97. आंतरिक प्रेरणा के घटक क्या हैं?

Correct Answer: (d) स्वायत्ता, महारत और उद्देश्य
Solution:आंतरिक प्रेरणा के तीन मुख्य घटक है- स्वायत्तता महारत और उद्देश्य । आंतरिक प्ररेणा से तात्पर्य प्रेरणा के उस प्रकार से है

जिसमें व्यक्ति न ही उसे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह तब तक होता है जब वे स्वेच्छा से (अपने- आप) कार्य करते हैं क्योंकि इसमें उन्हें सतुष्टि मिलती है।

98. "सिर्फ इसलिए कि एक दृष्टिकोण या विधि किसी ओर के लिए काम करती है, इसका मतलब यह नहीं है। कि यह आपके लिए भी काम करेगी संदर्भित करता है

Correct Answer: (c) यह सोचना कि सभी के लिए समान दृष्टिकोण नहीं है।
Solution:सिर्फ इसलिए कि एक दृष्टिकोण या विधि किसी ओर के लिए काम करती है, इसका मतलब यह नहीं है कि यह आपके लिए भी काम करेगी। यह सोचना कि सभी के लिए समान दृष्टिकोण नहीं है यही संदर्भित करता है।

99. अंतर्मुखी प्रेरणा है

Correct Answer: (a) एक नकारात्मक आंतरिक प्ररेणा
Solution:अंतर्मुखी प्रेरणा एक नकारात्मक आंतरिक प्रेरणा है, जो बाहरी दबाओं या अपेक्षाओं से उत्पन्न होती है।

100. आत्मनिर्णय सिद्धांत किसके द्वारा विकसित किया गया है?

Correct Answer: (b) डेसी और रयान
Solution:आत्मनिर्णय सिद्धांत को एडवर्ड डेवसी और रिचर्ड रयान द्वारा विकसित किया गया था। यह सिद्धांत मनोविज्ञान में एक प्रमुख सिद्धांत है, जो मानव प्रेरणा व्यक्तित्व विकास और कल्याण से संबंधित है।