यू.जी.सी./एनटीए नेट / जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून 2024 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

21. भावना के किस सिद्धांत के अनुसार, शारीरिक प्रतिक्रिया और भावना को एक साथ घटित माना जाता है?

Correct Answer: (b) केनन्न-बार्ड सिद्धांत
Solution:मनोवैज्ञानिक ने भावना के छह मुख्य सिद्धांत प्रस्तावित किए है : विकासवादी सिद्धांत, जेम्स लैंग सिद्धांत, कैनन्न बार्ड सिद्धांत, स्कैचर सिंगर सिद्धांत, संज्ञानात्मक मूल्याँकन सिद्धांत और चेहरे प्रतिक्रिया सिद्धांत ।

भावना के कैनन्न-बार्ड सिद्धांत के अनुसार, हम भावनाओं को महसूस करते है और साथ ही पसीना आना, कापना और मांसपेशियों में तनाव जैसी शारीरिक प्रतिक्रियाओं का अनुभव करते हैं।

22. वह व्यक्तित्व सिद्धांतकार कौन है जो यह मानता था कि व्यक्ति बनने की प्रक्रिया में कुछ भी पूर्व निर्धारित नहीं हैं?

Correct Answer: (b) अल्फ्रेड एडलर
Solution:एडलर ने वैयक्तिक मनोविज्ञान की स्थापना की। उनका मूल अभिग्रह यह है कि व्यक्ति का व्यवहार उद्देश्यपूर्ण एवं लक्ष्योन्मुख होता है। हमारे व्यक्तिगत लक्ष्य ही हमारे अभिप्रेरण के स्रोत है।

उनके विचार से प्रत्येक व्यक्ति अपर्याप्तता और अपराध की भावना से प्रसित होता है, जिसे हीनता मनोग्रंथि कहते हैं। अतः एडलर पूर्व निर्धारण को नहीं मानते, बल्कि व्यक्ति को स्वयं को बनाने की क्षमता देते हैं।

23. वह विकार जिसको 23वें जोड़े में से एक अतिरिक्त लिंग गुणसूत्र के कारण XXY उत्पन्न होता है, जिससे कम मर्दाना विशेषताओं वाला पुरुष उत्पन्न होता है, जिसके परिणामस्वरूप स्तनों को आकार बढ़ जाता है, मोटापा होता है और लम्बाई अत्यधिक हो जाती है उसे क्या कहते है?

Correct Answer: (d) क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम
Solution:क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम एक लिंग गुणसूत्र (Sex chromosome) संबंधी विकार है, जिसमें पुरुषों में अतिरिक्त x गुणसूत्र होता है, जिससे उनका गुणसूत्रीय संरचना XXY (सामन्य पुरुष XY के बजाय) हो जाती है। यह 23वें जोड़े (गुणसूत्र संख्या 23) में होने वाली इस गड़बड़ी के कारण उत्पन्न होता है।

प्रमुख लक्षण :

(i) कम दना विशेषताए। (जैसे कम बाल, छोटे अंडकोष)।
(ii) स्तनों का आकार बढ़ना (गाइनेकोमास्टिया)।
(iii) लम्बाई अधिक होना (सामान्य से ज्यादा लंबे हाथ-पैर)।
(iv) बांझपन - शुक्राणु उत्पादन कम या नहीं होता।

24. मल्टीपल स्वलेरोसिस नामक बीमारी (एम.एस)_____ में

Correct Answer: (a) धवलमज्जाच्छद नष्ट हो जाती है
Solution:मल्टीपल स्क्लेरोसिस नामक बीमारी (एम.एस.) में धवलमज्जाच्छद (मायलिन शीथ) नष्ट हो जाती है। मल्टीपन स्क्लेरोसिस (Multiple sclerosis-MS) एक ऑटोइम्यून (Autaimmune) और न्यूरोडीजेनेरेटिव (Neurodegenerative) रोग है।

इसमें केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र (CNS) की तंत्रिकाओं के चारों ओर मौजूद मायलिन आवरण प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा नष्ट कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को डीमाइलिनेशन कहते हैं।

प्रभाव-

  • मायलिन के नष्ट होने से तंत्रिका आवेगों का संचार धीमा या बाधित हो जाता है।
  • इसके परिणामस्वरूप मांसपेशियों में कमजोरी, संतुलन की समस्या, दृष्टि संबंधी संमस्याएं ओर संज्ञानात्मक हानि जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं।

25. गामा अमीनोब्यूटिरिक एसिड (GABA) के कार्यों को निम्नलिखित शब्दों में वर्णित किया जा सकता है-

Correct Answer: (c) मुख्य रूप से नींद निरोधात्मक और निरोधात्मक गति में शामिल
Solution:गामा अमीनोव्यूटिरिक एसिड (GABA) मुख्य रूप से नींद, निरोधात्मक और निरोधात्मक गति में शामिल है, जो मस्तिष्क में न्यूरॉन्स की अधिक सक्रियता को रोकता है। यह तनाव और चिंता को कम करता है और नींद में सहायक होता है।

यह मांसपेशियों की गतिविधियों को नियत्रित करता है और अनियंत्रित गति को रोकने में मदद करता है। GABA की कमी से अनिद्रा, मिर्गी और चित्ता विकार जैसी समस्याएँ हो सकती है।

26. भाषण उत्पन्न करने के लिए ललाट, लौकिक और प्रेरणा क्षेत्रों के बीच अंतक्रिया के लिए जिम्मेदार क्षेत्र को कहा जाता है-

Correct Answer: (b) ब्रोका क्षेत्र
Solution:भाषण उत्पन्न करने के लिए ललाट, लौकिक और प्ररेणा क्षेत्रों के बीच अंतक्रिया के लिए जिम्मेदार क्षेत्र को ब्रोका क्षेत्र कहा जाता है। यह ललाट, लोब के बाएँ गोलार्ध में स्थित होता है।

यह मांसपेशियों के समन्वय में सहायता करता है, जो बोलने और लिखने के लिए आवश्यक होते हैं। ब्रोका क्षेत्र में गति होने पर ब्रोका अफेजिया हो सकता है, जिसमें व्यक्ति शब्दों को समझ सकता है लेकिन बोलने में कठिनाई होती है।

27. निम्नलिखित में से कौन से दृढ़ता (हार्डेनेस) के घटक हैं?

Correct Answer: (c) नियंत्रण, प्रतिबद्धता, चुनौतियाँ
Solution:साल्वेटोर मैड्डी और उनके सहयोगियों द्वारा प्रस्तावित हार्डनेस थ्योरी के अनुसार, दृढ़ता के तीन घटक हैं-

(i) नियंत्रण यह विश्वास कि व्यक्ति अपने जीवन की परिस्थितियों को प्रभावित कर सकता है।
(ii) प्रतिबद्धता जीवन के लक्ष्यों और गतिविधियों के प्रति समर्पण एवं जुड़ाव ।
(iii) चुनौतियाँ परिवर्तन एवं गठिनाइयों को विकास के अवसर के रूप में देखना।

28. एक वैज्ञानिक कार्यस्थल समर्थन के प्रति दृष्टिकोण आकलन करने के लिए एक प्रश्नावली विकसित कर रहा है। प्रश्नावली की संरचनागत वैद्यता स्थापित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा तरीका सबसे अच्छा होगा?

Correct Answer: (c) कारक विश्लेषण (फेकटर आनालिसस)
Solution:प्रश्नावली की संरचनागत वैधता स्थापित करने का सबसे अच्छा तरीका कारक विश्लेषण है। संरचना वैधता से तात्पर्य उस सीमा से है जिस तक एक परीक्षण उस सैद्धांतिक संरचना वैधता का आकलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,

यह सुनिश्चित करता है कि प्रश्नावली इच्छित सैद्धांतिक संरचना को नापती है। व्यापक वैधता मूल्यांकन के लिए इसे अक्सर मौजूदा मान्य उपायों की तुलना के साथ जोड़ा जाता है।

29. एनराइड, फ्रीडमेन ओर रिक के अनुसार क्षमा के चार चरण शामिल है-

Correct Answer: (b) उघारना, निर्णय, कार्य और गहनता
Solution:एनराइट फ्रीडमेन और रिक के अनुसार क्षमा के चार चरण उघारना, निर्णय, कार्य और गहनता निम्नलिखित है। यह क्षमा प्रक्रिया का मॉडल है जिसमें व्यक्ति पहले अपनी भावनाओं और अनुभवों को उधारता है

फिर क्षमा करने का निर्णय लेता है, उसके बाद कार्य करता है, और अंततः गहनता प्राप्त करता है जिससे वह मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वतंत्र हो पाता है।

30. भारत में प्रथम मनोविज्ञान विभाग का औपचारिक आरंभ 1916 में के द्वारा किया गया।

Correct Answer: (b) एन.एन. सेनगुप्ता
Solution:भारत में प्रथम मनोविज्ञान विभाग का औपचारिक आरंभ सन् 1916 में कलकत्ता विश्वविद्यालय में प्रो. एन.एन. सेनगुप्ता द्वारा किया गया।