यू.जी.सी./एनटीए नेट / जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून 2024 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

41. कोलबर्ग के नैतिक विकास की अवस्थाएं निम्नलिखित अनुक्रम में है?

A.  दूसरों की नजरों में एक नैतिक व्यक्ति होना।
B.  विश्वासों पर आधारित नैतिक चुनाव करना।
C. दंड से बचने के लिए उपयुक्त व्यवहार करना।
D. नैतिक सिद्धान्तों और वैयक्तिक अधिकारों के मध्य द्वन्द्व ।
E. सही व्यवहार के आधार पर चुनाव करना।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) C. E. A. B, D
Solution:कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत में नैतिक विकास को तीन प्रमुख स्तरों और छह अवस्थाओं में विभाजित किया गया है। प्रश्न में दी गई अवस्थाओं को सही अनुक्रम में रखने पर-
  • दंड से बचने के लिए उपयुक्त व्यवहार करना।
  • सही व्यवहार के आधार पर चुनाव करना
  • दूसरों की नजरों में एक नैतिक व्यक्ति होना।
  • विश्वासों पर आधारित नैतिक चुनाव करना।
  • नैतिक सिद्धांतो और वैपक्तिक अधिकारों के मध्य द्वंद।

42. निम्न दिए गए बाल व्यवहारों को पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं के आधार पर व्यवस्थित करिए।

A. बालक कहता है कि एक लम्बे गिलास में पानी की मात्रा तब भी बराबर जब उसे एक सपाट कटोरे में डाला जाता है।
B.  बालक एक वस्तु को वहीं ढूँढ़ता है उसने उसे पहले छुपाया था।
C. बालक कहता है कि मिट्टी की गोलाकार गेंद उस गेंद से छोटी है जो उसके सामने ही समतल किया गया है।
D. बालक उद्धृत देकर यह तर्क देता है कि साइकिल चलाना कूल्हे की मांसपेशियों के लिए वंकन व्यायामों से बेहतर है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) B, C, A, D
Solution:संज्ञानात्मक विकास के क्षेत्र में जीन पियाजे के कार्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण मोने जाते हैं। उनका जन्म 9 अगस्त, 1896 को स्विट्जरलैंड में हुआ था। पियाजे के अनुसार, संज्ञान का अर्थ ज्ञान नहीं होता है,

बल्कि मानव बुद्धि से होता है जो ज्ञान को सुव्यवस्थित तथा सुसंगठित करके उपयोग करने योग्य बनाती है। अतः पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं के आधार पर इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है-

  • बालक एक वस्तु को वहीं ढूँढ़ता है उसने उसे पहले छुपाया था।
  • बालक कहता है कि मिट्टी की गोलाकार गेंद उस गेंद से छोटी है जो उसके सामने ही समतल किया गया है। बालक कहता है
  • कि एक लम्बे गिलास में पानी की माना तब भी बराबर जब उसे एक सपाट कटोरे में डाला जाता है।
  • बालक उद्धृत देकर यह तर्क देता है कि साइकिल चलाना कूल्हे की मांसपेशियों के लिए वंकन व्यायामों से बेहतर है।

43. डारले और लाटेन द्वारा प्रस्तावित सहायक व्यवहार को स्पष्ट करने के लिए निम्न संज्ञानात्मक बिन्दुओं को आनुक्रमिक रूप से व्यवस्थित कीजिए।

A.  जिम्मेदारी लेना।
B.  आपातकाल परिभाषित करना।
C. क्रिया करना।
D. अधिसूचना करना।
E. मार्ग आयोजन करना।

नीचे दिए गए विकल्पों में से उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) D, B, A, E, C
Solution:डारले और लाटेन द्वारा प्रस्तावित सहायक व्यवहार मॉडल के अनुसार, जब कोई व्यक्ति किसी आपात स्थिति में किसी की सहायता करने का निर्णय लेता है, तो वह निम्नलिखित पाँच संज्ञानात्मक चरणों से गुजरता है-
  • अधिसूचित करना व्यक्ति को पहले यह समझना होता है कि कोई आपात स्थिति है।
  • आपातकाल परिभाषित करना- व्यक्ति तय करता है कि यह वास्तव में एक आपातकालीन स्थिति है या नहीं।
  • जिम्मेदारी लेना- व्यक्ति यह तय करता है कि क्या उसे हस्तक्षेप करना चाहिए या नहीं।
  • मार्ग आयोजन करना- व्यक्ति यह तय करता है कि वह किस प्रकार सहायता कर सकता है।
  • क्रिया करना - अंततः व्यक्ति मदद के लिए कदम उठाता है।

44. मनोविश्लेषण सिद्धांत द्वारा प्रतिपादित व्यक्तित्व विकास के आधार पर निम्न को अनुक्रमित रूप से व्यवस्थित कीजिए।

A. बच्चे प्रसाधन में मलत्याग के लिए मना कर देते है जबकि कुछ मलत्याग रोग लेते हैं।
B. बच्चे माता द्वारा स्तनपान कराए जाने में आनंद लेते है और प्रत्येक वस्तु मुंह में डालते हैं।
C. बच्चे प्रतिमुख लिंग में रूचि लेते हैं।
D.  बच्चे अपने जननांग अंगों के साथ खेलते पाए जाते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) B, A, D, C
Solution:मनोविश्लेषण सिद्धांत के अनुसार, सिगमंड फ्रॉयड ने व्यक्तित्व विकास के पाँच चरणों का वर्णन किया है। इन चरणों का सही अनुक्रम निम्नलिखित है-

1. मुख्य चरण (Oral stage): जन्म से 02 वर्ष -बच्चे मुख्य के माध्यम से आनंद प्राप्त करते हैं, जैसे स्तनपान करना या वस्तुओं को मुख्य में डालना।
2. गुदावस्था (Anal Stage): 2 से 3 वर्ष - बच्चे मलत्याग पर नियंत्रण सीखते हैं। कुछ बच्चे मलत्याग को रोक लेते हैं, जबकि कुछ इनकार कर दे है।
3. शिश्नावस्था (Phalic Stage): 3 से 5 वर्ष- बच्चे अपने जननांगों के प्रति जागरूक होते हैं और उसके साथ खेलते हैं। इसके अलावा वे विपरीत लिंग के माता-पिता के प्रति आकर्षण विकसित करते हैं।
4. सुसुप्तावस्था (Lateney stage): 6 से 13 वर्ष तक।
5. जननेंद्रियावस्था (Genital Stage): 13 से वयस्क होने तक। अतः प्रश्न में दिये गये विकल्पों का सही अनुक्रम है-(B) (मुख चरण) A (गुदावस्था) D (लिंग चरण जननांगो के साथ खेलना) C (लिंग चरण प्रतिमुख लिंग में रूचि)

45. मैस्लों की मोटिवेशन (अभिप्रेरण) सिद्धांत के अनुसार एक विश्वविद्यालय सहचार्य के निम्न व्यवहारों को अधिक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A.  द्वि-शय्याकक्ष फ्लैट खरीदना
B.  प्रत्येक वर्ष अपनी विद्याशाला में कम से कम एक पुनश्चर्या पाठ्यक्रम में उपस्थित होना।
C. विविध पुरस्कारों के लिए नियमित रूप से आवेदन करना।
D. विद्यार्थियों के साथ घनिष्ठ संबंध कायम रखने की कोशिक करना।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) A, D, С, В
Solution:मास्लों का अभिप्रेरण सिद्धांत मानवीय आवश्यकताओं को एक पदानुक्रम में व्यवस्थित करता है, जिसमें निम्न स्तर की आवश्यकताओं की पूर्ति के बाद ही उच्च स्तर की आवश्यकताएँ प्रेरक बनती हैं। इस सिद्धांत के अनुसार, दिये गये व्यवहारों को निम्नलिखित क्रम में अवस्थित किया जा सकता है-
  • द्वि-शम्याकक्ष फ्लैट खरीदना ।
  • विद्यार्थियों के साथ घनिष्ठ संबंध कायम रखने की कोशिश करना।
  • विविध पुरस्कारों के लिए नियमित रूप से आवेदन करना।
  • प्रत्येक वर्ष अपनी विद्याशाला में कम से कम एक पुनश्चर्या पाठ्यक्रम में उपस्थित होना।

46. ऐडलर द्वारा समर्थित निम्न दिए हुए परामर्श की अवस्थाओं को व्यवस्थित कीजिए:

A. उपचारात्मक संबंध निर्मित करना।
B. सूचना इकट्ठा करना।
C.  नई कुशलता विकसित करना।
D. अतंदृष्टि प्राप्ति

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A. B, D. C
Solution:ऐडलर द्वारा समर्थित परामर्श की अवस्थाओं का सही अनुक्रम निम्नलिखित है-
  • उपचारात्मक संबंध निर्मित करना।
  • सूचना इकट्ठा करना।
  • अंतदृष्टि प्राप्ति ।
  • नई कुशलता विकसित करना।

47. निम्न को हेल्थ बिलिफ मॉडल के अनुसार अधिक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए जहाँ एक व्यक्ति:

A. कैंसर सम्बन्धी विविध कारणों के विषय में पढ़ता है।
B. धूमपान छोड़ दता हैं।
C. महसूस करता है कि चूंकि उसके पिता की मृत्यु कैंसर से हुई थी, उसको भी आनुवंशिक उद्भासित होने की संभावना है।
D. समझ जाता है कि अगर वह धूमपान करता रहा तब उसके कैंसर से ग्रसित होने की अधिक संभावना है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A, C, D, B
Solution:हेल्थ बिलिफ मॉडल के अनुसार, किसी स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार परिवर्तन की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों से गुजरती है। दिये गये विकल्पों को इसी क्रम में व्यवस्थित किया गया है-
  • कैंसर सम्बन्धी विविध कारकों के विषय में पढ़ता है। (गभीरता)
  • महसूस करता है कि चूँकि उसके पिता की मृत्यु कैंसर से हुई थी, उसकी भी आनुवंशिक उद्भाषित होने की संभावना है। (संवेदनशीलता)
  • समझ जाता है कि धूमपान से कैंसर का खतरा बढ़ता है। (लाभ/बाधाएँ)
  • धूमपान छोड़ देता है। (व्यवहार परिवर्तन)

48. आलोचनात्मक चिंतन की वृद्धि के लिए निम्न चरणों को अनुगमन करना चाहिए। निम्नवत को अधिक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. आलोचनात्मक चिन्तक का विचार अपनाना
B. सूचना स्रोतों का मूल्यांकन
C. आलोचनात्मक चिंतन रुकावटों को पहचानकर उनसे बचना
D. तक को पहचाना और लक्षण बताना
E. तर्कों का मूल्यांकन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, C, D, B, E
Solution:मनोवैज्ञानिक लिंडा एल्डर और रिचर्ड पॉल द्वारा विकसित आलोचनात्मक सोच का चरण सिद्धांत आलोचनात्मक सोच में प्रगति के छह प्रमुख चरणों की पहचान करता है

और समस्याओं का विश्लेषण करने और तक को विच्छेदित करने की हमारी क्षमता में सुधार के लिए मानक लागू करने का मार्ग प्रदान करता है। अतः आलोचनात्मक चिंतन की वृद्धि के लिए निम्न चरणों का अनुगमन करना चाहिए

  • आलोचनात्मक चिंतन का विस्तार अपनाना
  • आलोचनात्मक चिंतन रूकावटों को पहचानकर उनसे बचना
  • तर्कों को पहचानना और लक्षण बताना ।
  • सूचना स्रोतों का मूल्यांकन
  • तर्को का मूल्यांकन

49. संज्ञानात्मक मनोवैज्ञानिक और सर्वेक्षण शोधकर्ताओं ने स्वीकार है। कि सर्वेक्षण सवालों का उत्तर देना एक जटिल ज्ञानात्मक कार्य है। शोध सुझाव देता है कि जब लोग सर्वेक्षण सवालों के उत्तर देते है तब वे चार चरणों से गुजरते है। चरणों को क्रम में व्यवस्थित कीजिए :

A. परिज्ञान (कामप्रि शन)
B.  निर्णय (जजमें
C. अनुक्रिया संचार (रेसपांस कम्युनिकेशन)
D. उपयोजन (रिट्रीवल)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, D, В, С
Solution:सर्वेक्षण सवालों का उत्तर देने की प्रक्रिया को संज्ञानात्मक मनोविज्ञान के अनुसार चार प्रमुख चरणों में विभाजित किया जाता है-
  • परिज्ञान (कामप्रि शन) - व्यक्ति पहले प्रश्न को समझने का प्रयास करता है।
  • उपयोजन (रिट्रीवल)- वह अपनी स्मति से प्रासंगिक जानकारी निकालता है।
  • निर्णय (जजमेंट)- वह उस जानकारी का मूल्यांकन करता है और निर्णय लेता है।
  • अनुक्रिया संचार (रेसपांस कम्युनिकेशन)- अंत में वह उत्तर को एक निश्चित रूप मे संप्रेषित करता है।

50. मनोविज्ञान की प्राचीन शाखाओं को क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. संरचनात्मक (स्ट्रक्चर अलिज्म)
B.  प्रकार्यवाद (फंक्शनलइजम)
C. व्यवहारवाद (बिहेवियरइजम)
D. मानवतावादी (ह्युमेनेस्तिक)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) A, B, C, D
Solution:मनोविज्ञान की प्राचीन शाखाओं का क्रम इस प्रकार है-
  • संरचनात्मक (स्ट्रक्चर अलिज्म)- यह सबसे पुरानी शाखा मानी जाती है, जिसकी स्थापना विल्हेम बुंट और एडवर्ड टिचनर ने की थी।
  • प्रकार्यवाद (फंक्शनलइजम) - विलियम जेम्स ने इसे विकसित किया जो यह समझने पर केन्द्रित था कि मानसिक प्रक्रियाएँ कैसे कार्य करती है।
  • व्यवहारवाद- जॉन वॉटसन और बी.एक स्किनर ने इसे बढ़ावा दिया, जिसमें केवल व्यवहार का अध्ययन किया गया।
  • मानवतावादी (ह्युमेनेस्तिक)- अब्राहम मास्लो और काल रोजर्स ने इसे विकसित किया, जो मानव क्षमता और आत्मविश वास पर केन्द्रित था।