एक प्रयोगकर्ता ने आरोग्य पर सामाजिक सहयोग का प्रभाव देखने के लिए एक अध्ययन किया। वह जिस विद्यालय में काम करता था, वहाँ के कुछ छात्रों को अध्ययन के लिए भर्ती किया। बाद में उसने सामाजिक सहयोग और आरोग्य के बीच के सम्बन्ध पर जेन्डर की भूमिका देखने का निर्णय किया।
उसने उन सारे चरों को ध्यान में रखते हुए एक परिकल्पना को सूत्रबद्ध किया। परिकल्पना यह थी कि आरोग्य और सहयोग के बीच कि सम्बन्ध की दृढ़ता जेन्डर वचर को सम्मिलित करने से परिवर्तित हो जाएगी।
आँकड़ों के संग्रहण के बाद प्राप्तांकों से सामान्य बंटन की पुष्टि की गई। परिणाम परिकल्पना के अनुकूल नहीं आए। बाद में प्रयोगकर्ता ने अध्ययन के परिणामों की व्याख्या की।
इस प्रयोग में किस अभिकल्प (डिजाइन) का उपयोग किया गया है?
Correct Answer: (c) सहसम्बन्धात्मक अभिकल्प
Solution:सहसम्बन्धात्मक अनुसंधान डिज़ाइन एक प्रकार की गैरप्रयोगात्मक अनुसंधान पद्धति है जो दो या दो से अधिक चरों के बीच संबंधों की जाँच करती है। इसका उपयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि क्या चरों के बीच कोई सहसंबंध है और यदि हाँ तो किस प्रकार का सहसंबंध मौजूद है।
सहसम्बन्धी |अनुसंधान में किसी स्वतंत्र चर में हेरफेर करना शामिल नहीं है, बल्कि डेटा में मौजूदा पैटर्न को देखता है। सहसंबंधी अनुसंधान का मुख्य लक्ष्य चरों के बीच संबंधों की पहचान करना और यह समझना हैं कि वे कैसे संबंधित हैं।