Solution:संभाव्यता नमूनाकरण एक आबादी से एक नमूने केचयन को संदर्भित करता हैं, यह चयन यादृच्छिकरण के सिद्धांत पर आधारित होता है, अर्थात् यादृच्छिक चयन या मौका ।
सम्भाव्यता नमूनाकरण अधक जटिल, अधिक समय लेने वाला और आमतौर पर गैर-संभाव्यता नमूनाकरण की तुलना में अधिक महँगा है। सरल यावृच्छिक नमूना, अनुपातिक स्तरीकृत नमूनाकरण और अनुपातहीन स्तरीकृत नमूनाकरण संभाव्यता नमूने के प्रकार हैं,
• सरल यादृच्छिक नमूनाकरण: सरल यादृच्छिक नमूनाकरण पूरी आबादी से एक यादृच्छिक चयन इकठ्ठा करता है, जहाँ प्रत्येक इकाई के चयन का समान मौका होता है। यह एक यादृच्छिक नमूने का चयन करने का सबसे आम तरीका है।
• समानुपातिक स्तरीकृत प्रतिचयनः इसके अंतर्गत प्रत्येक स्तर में से प्रतिचयन में इकाईयाँ उसी अनुपात में यादृच्छिक प्रक्रिया द्वारा चयन की जाती हैं जिस अनुपात में वे समग्र में होती है।
• व्युत्क्रमानुपातिक स्तरीकृत प्रतिचयनः इसके अंतर्गत प्रत्येक स्तर से समान संख्या में इकाईयों का चयन किया जाता है। इसमें इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता है कि विभिन्न स्तरों में चुनी गई इकाईयों का समग्र में अनुपात क्या है?