यू.जी.सी.एनटीए नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 (मनोविज्ञान)Total Questions: 1001. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिएसूची-I (सिद्धांतकार)सूची-II (सिद्धांत/मॉडल)A. रोजनस्टाक I. संरक्षी प्रेरण सिद्धांतB. रोजर्स II. स्वास्थ्य विश्वास मॉडल C. फिशबीनIII. आत्म-नियमन मॉडलD. लेवेंथल IV. युक्तियुक्त (तर्कपरक) कार्य सिद्धांतनिम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:(a) A-II, B-I, C-IV, D-III(b) A-II, B-III, C-I, D-IV(c) A-II, B-IV, C-I, D-III(d) A-II, В-I, С-III, D-IVCorrect Answer: (a) A-II, B-I, C-IV, D-IIISolution:सूची-I (सिद्धांतकार)सूची-II (सिद्धांत/मॉडल)A. रोजनस्टाक II. स्वास्थ्य विश्वास मॉडलB. रोजर्स I. संरक्षी प्रेरण सिद्धांतC. फिशबीनIV. युक्तियुक्त (तर्कपरक) कार्य सिद्धांतD. लेवेंथल III. आत्म-नियमन मॉडल2. निम्नांकित में से क्या आर ई एम निद्रा का प्रधान अभिलाक्षणिक गुण नहीं है?(a) ईईजी वितुल्यकालिक (द्रुत अनियमित तरंगे)(b) पेशीय तन्यता का अभाव(c) जननांग के कार्यकरण का अभाव(d) स्वप्नCorrect Answer: (c) जननांग के कार्यकरण का अभावSolution:REM वह अवस्था है, जहाँ ज्यादातर सपने आते हैं। आर ई एम नींद के दौरान, मस्तिष्क की गतिविधि जागते समय मस्तिष्क गतिविधि के समान दिखती है। पर्याप्त REM नींद न लेने से हमारा मूड़, याददाशत और सीखने की क्षमता प्रभावित होती है। अतः उपर्युक्त प्रश्नोत्तर का विकल्प (c) जननांग के कार्यकरण का अभाव आर ई एम निद्रा की श्रेणी में नहीं आता है।3. बहुविध प्रतिगमन के बारे में निम्नलिखित कौन से सही है?A. यह रेखीय प्रतिगमन है। B. इसका एक से अधिक मानदण्ड (निकष) होता है। C. इसमें एक से अधिक भविष्यवाची होता है। D. इसमें अवरोध नियतांक नहीं होता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन कीजिए :(a) केवल B, C(b) केवल A, C(c) केवल A, B, C(d) केवल B, C, DCorrect Answer: (b) केवल A, CSolution:बहुविध प्रतिगमन एक सांख्यिकीय तकनीक है, जिसका उपयोग एकल आश्रित चर और कई स्वतंत्र चर के बीच सम्बन्धों का विश्लेषण करने के लिए किया जाता है।एकाधिक प्रतिगमन विश्लेषण का उद्देश्य स्वतंत्र चर का उपयोग करना है। जिनके मान एकल आश्रित मूल की भविष्यवाणी करने के लिए जाने जाते हैं।4. हेन्स सेल्ये द्वारा सूत्रबद्ध चिरकालिका प्रतिबल का मॉडल कहलाता है-(a) जी ए एस - जनरल एडजस्टमेन्ट सिंड्रोम(b) जी ए एस - जनरल एडजस्टमेन्ट सिस्टम(c) जी ए सी - जनरल एडाप्टेशन सिस्टम(d) जी ए एस- जनरल एडाप्टेशन सिंड्रोमCorrect Answer: (d) जी ए एस- जनरल एडाप्टेशन सिंड्रोमSolution:हेंस सेली ने प्रतिबल का जनरल एडाप्टेशन सिंड्रोम (सामान्य अनुकूल सिंड्रोम) मॉडल दिया। इसमें उन्होंने प्रतिबल के तीन चरणों की बात की - (1) खतरे की घंटी (2) प्रतिरोध (3) थकावट5. भगवद्गीता के अठारह (18) अध्याय योग के किसी रूप के नाम पर हैं। निम्नलिखित में से कौन सा सही अध्याय नहीं है?(a) ध्यान योग(b) अक्षर ब्रह्म योग(c) पुरुषोत्तम योग(d) जायत योगCorrect Answer: (d) जायत योगSolution:गीता में ध्यान योग, अक्षर ब्रहम योग और पुरुषोत्तम योग की चर्चा तो की गई है लेकिन जाग्रत योग की चर्चा नहीं की गई है।6. सूची-I का सूची-II मिलान कीजिएसूची-I (अंग)सूची-II (व्याख्या)A.प्रत्याहार I. एकाग्रताB.धारणा II. एकत्व की प्राप्ति या एकीकरणC.ध्यान III. विचारों पर नियंत्रणD.समाधिIV. मनन (मेडिटेशन)निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:(a) A-II, B-I, C-IV, D-III(b) A-II, В-II, С-I, D-IV(c) A-III, B-I, C-IV, D-II(d) A-II, B-I, C-III, D-IVCorrect Answer: (c) A-III, B-I, C-IV, D-IISolution:प्रत्याहार विचारों पर नियंत्रण है। धारणा एकाग्रता है। ध्यान को मनन कहते हैं। समाधि का अर्थ एकत्व की प्राप्ति या एकीकरण है।7. एमिगडाला, जो आंगिक तंत्र का अंग है, विशिष्ट रूप से निम्नांकित में से एक कार्य के लिए उत्तरदायी होता है:(a) चिंतन(b) अधिगम(c) स्मृति(d) संवेगCorrect Answer: (d) संवेगSolution:एमिगडाला मस्तिष्क का एक छोटा-सा हिस्सा है, जो आंगिक तन्त्र का एक अंग है और यह मुख्य रूप से संवेग के लिए उत्तरदायी होता है। एमिगडाला भावनाओं को मस्तिष्क की कई अन्य क्षमताओं, विशेष रूप से यादों, सीखने और इन्द्रियों से भी जोड़ता है। एमिगडाला का मुख्य काम भय और आक्रामकता जैसी भावनाओं को नियन्त्रित करना है।8. क्रिया शोध सम्मिलित सोपानों (कदमों) को व्यवहारात्मक विज्ञान के संदर्भ में सही अनुक्रम में रखिए।A. क्रिया B. प्रेक्षण C. योजना D. चिंतन (परावर्तन) नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:(a) A, B, C, D(b) B, C, A, D(c) C, A, B, D(d) C, B, D, ACorrect Answer: (c) C, A, B, DSolution:क्रियात्मक अनुसंधान 'चक्रीय अनुसंधान प्रक्रिया' का उपयोग करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है, जहाँ प्रत्येक चक्र चार चरणों से बना होता है- योजना, क्रिया, प्रेक्षण तथा चिंतन अथवा परावर्तन ।9. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिएसूची - Iसूची - IIA.यंग हेल्महोल्ज़I.वर्ण प्रत्यक्षणB.स्थान सिद्धांतII.उच्च तारत्वC.स्पर्श संवेदनाIII.रबर-हस्त भ्रमD.प्रवेशद्वार नियंत्रण सिद्धांतIV.दर्दनिम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:(a) A-IV, B-III, C-II, D-I(b) A-I, B-II, C-III, D-IV(c) A-II, B-I, C-III, D-IV(d) A-III, B-IV, C-I, D-IICorrect Answer: (b) A-I, B-II, C-III, D-IVSolution:सूची - Iसूची - IIA.यंग हेल्महोल्ज़I.वर्ण प्रत्यक्षणB.स्थान सिद्धांतII.उच्च तारत्वC.स्पर्श संवेदनाIII.रबर-हस्त भ्रमD.प्रवेशद्वार नियंत्रण सिद्धांतIV.दर्द10. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिएसूची-I सूची-IIA.वस्तुस्थायित्वI. पूर्व संक्रियाB.अमूर्त चिंतनII. संवेदी प्रेरकC.अहं-केन्द्रितावादIII. मूर्त संक्रियाD.संरक्षणIV. औपचारिक संक्रियानिम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:(a) A-II, B-IV, C-III, D-I(b) A-II, B-IV, C-I, D-III(c) A-IV, B-I, C-IV, D-III(d) A-IV, B-III, C-II, D-ICorrect Answer: (b) A-II, B-IV, C-I, D-IIISolution:सूची-I सूची-IIA.वस्तुस्थायित्वII. संवेदी प्रेरकB.अमूर्त चिंतनIV. औपचारिक संक्रियाC.अहं-केन्द्रितावादI. पूर्व संक्रियाD.संरक्षणIII. मूर्त संक्रियाSubmit Quiz12345678910Next »