यू.जी.सी. एनटीए नेट/ जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

91. संत्रास विकार अप्रत्याशित संत्रास के हमलों के उत्पन्न होने से परिभाषित और विशेषीकृत किया जाता है। संत्रास विकार से ग्रस्त व्यक्ति बार-बार अप्रत्याशित हमलों का अनुभव करता है और वह लगातार इसके अन्य हमलों के बारे में चिंतित रहता है। संत्रास विकार के अधिकतर लक्षण शारीरिक होते हैं। यद्यपि इसके संज्ञानात्मक लक्षण भी होते हैं। संत्रास के हमले क्षणिक और तीव्र होते हैं किन्तु ये लक्षण अचानक बढ़ने लगते हैं और थोड़ी देर में ही आमतौर पर अत्यधिक तीव्र हो जाते हैं। संत्रास (भय) के हमले बहुधा असंभावित अथवा संकेत विहीन होते हैं। यह हमले कभी-कभी ऐसी स्थितियों में होते हैं जिसमें इनकी संभावना कम से कम होती है जैसे आराम के समय या नींद के दौरान। लोग विवृत-स्थान भीति के कारण अथवा उसके बिना संत्रास विकार से पीड़ित होते हैं। अनेक अध्ययनों में संत्रास विकारों में लिंग विषमता व्याप्तता पायी गयी है। संत्रास विकार एक बार बढ़ जाने पर यह चिरकालिक विवृत्त-स्थान भीति वाले या इसके बिना संत्रास विकार ग्रस्त लोगों में एक या उससे अधिक अतिरिक्त रोग - निदान की समस्या हो जाती है। अनुमान है कि 30 से 50 प्रतिशत लोगों में संत्रास - विकार से कुछ अन्य गंभीर विकार उत्पन्न हो जाते हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा संत्रास विकार का संज्ञानात्मक लक्षण नहीं है?

Correct Answer: (d) वियोज्य स्मृति लोप
Solution:वियोज्य स्मृति लोप एक अलग प्रकार का मानसिक विकार के अंतर्गत आता है, न कि संत्रास विकार के लक्षणों में। इसलिए वियोज्य स्मृति लोप-संत्रास विकार का संज्ञानात्मक लक्षण नहीं है।
संत्रास विकार के संज्ञानात्मक लक्षण वे होते है जो सोच और धारणा से जुड़े होते हैं, जैसे:
• मृत्यु का भय
• पागल हो जाने का भय
• अवैयक्तिकरण स्वयं से कटाव महसूस करना।
• अयथार्थीकरण वातावरण को अजीब या अवास्तविक अनुभव करना।

92. निम्नलिखित में से कौन सा मस्तिष्क संरचना संत्रास के हमले में केन्द्रीय भूमिका निभाता है?

Correct Answer: (b) एमिगडाला
Solution:एमिगडाला मस्तिष्क का एक प्रमुख हिस्सा है जो भय और संन्नास जैसी भावनाओं के अनुभव और प्रतिक्रिया में केंद्रिय भूमिका निभाता है। संत्रास विकार में, जब व्यक्ति को अचानक डर या घबराहट होती है,

तो यह एमिगडाला की अतिसक्रियता के कारण होता है। यह मस्तिष्क संरचना संवेदी सूचनाओं को खतरे के रूप में पहचानकर शरीर संवेदी सूचनाओं को खतरे के रूप में पहचानकर शरीर को "लड़ों या भागों प्रतिक्रिया के लिए तैयार करती है।

93. संत्रास के हमले निम्नलिखित में काफी अधिक व्याप्त होते हैं :

Correct Answer: (c) महिलाओं में
Solution:संन्नास विकार में लिंग विषमता देखी गई है, अर्थात यह महिलाओं में पुरूषों की तुलना में अधिक पाया जाता है। कई अध्ययन यह दर्शाते है कि महिलाएं पुरूषों की अपेक्षा इस विकार की अधिक शिकार होती हैं, संभवतः जैविक, हार्मोनल और सामाजिक मानसिक कारकों के कारण।

94. जब पैनिक अटैक ऐसी परिस्थितियों में होता है जिसकी उम्मीद कम से कम होती है तो उसे कहा जाता है:

Correct Answer: (a) रात्रिकालीन घबराहट
Solution:जब पैनिक अटैक ऐसी परिस्थितियों में होता है। जिसकी उम्मीद कम से कम होती है तो उसे रात्रिकालीन घबराहट कहा जाता है।
परिस्थितिजन्य पूर्वनिर्धारित तब होता है जब कोई व्यक्ति किसी विशेष स्थिति में पैनिक अटैक की अपेक्षा करता है जैसे भीड़ में।
अव्यवस्थित आंतक हमला यह तब होता है जब पैनिक अटैक बिना किसी स्पष्ट कारण के होता है, पर यहाँ "सोते समय" की बात हो रही, जो रात्रिकालीन है।
सामान्यीकृत घबराहट यह जनरलाइज्ड एंग्जायटी डिसऑर्डर (GAD) से जुड़ा होता है, न कि पैनिक अटैक से

95. आतंक विकार से ग्रस्त लोग अपने जीवन मे किसी समय निम्नलिखित मे से किस सामान्य विकार का अनुभव करेंगे?

Correct Answer: (c) गंभीर अवसाद और परिहार्य व्यक्तित्व विकार
Solution:आंतक विकार से ग्रस्त व्यक्तियों में अक्सर सहवत विकार पाए जाते हैं।
• शोध के अनुसार, आंतक विकार से प्रस्त लोगों में गंभीर अवसाद और परिहार्य व्यक्तित्व विकार होने की संभावना अधिक होती है।
i. गंभीर अवसाद गंभीर अवसाद एक मूड विकार है जिसमें व्यक्ति को लगातार उदासी, निराशा, थकावट, और किसी भी गतिविधि में रूचि की कमी होती है। यह स्थिति दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक बनी रहती है और व्यक्ति के दैनिक जीवन को प्रभावित करती है।
ii. परिहार्य व्यक्तित्व विकार यह एक व्यक्तित्व विकार है जिसमें व्यक्ति अत्यधिक शर्मीला, समाजिक रूप से हतोत्साहित और आलोचना या अस्वीकृति से डरने वाला होता है। वह अक्सर सामाजिक परिस्थितियों से बचता है, भले ही उसमें अकेलापन महसूस हो ।

96. लोग अपना स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य व्यवहारों का अभ्यास करते हैं। स्वास्थ्य आदत एक ऐसा स्वास्थ्य व्यवहार है जो दृढतापूर्वक स्थापित हो जाता है और प्रायः स्वचालित होता है। ये आदतें सामान्यतः बाल्यावस्थामें विकसित होती है और लगभग 11 या 12 वर्ष की आयु तक स्थायी हो जाती है। सीट बेल्ट लगाना, प्रतिदिन अपने दांत की सफाई करना और स्वास्थ्यप्रद आहार ग्रहण करना ऐसे कुछ व्यवहारों के उदाहरण हैं। यद्यपि एक स्वास्थ्य आदत प्रारंभ में माता-पिता के अनुमोदन जैसे सकारात्मक परिणामों द्वारा पुनर्बलित किए जाने के कारण विकसित हो सकती है, लेकिन यह अतंतः पुनर्बलन की प्रक्रिया से स्वतंत्र हो जाती है। उदाहरण के लिए सोने से पहले स्वतः दांत की सफाई करना। बेलॉक और बेस्लो (1972) ने एक अध्ययन किया जिसमें अनेक महत्वपूर्ण आदतों पर ध्यान केंद्रित किया गया था, जैसे रात में 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करना धूमपान न करना प्रतिदिन सुबह का नास्ता करना, प्रतिदिन एक या दो से अधिक पेंग मंदिरा पान न करना, नियमित व्यायाम करना, असमय भोजन न करना और आदर्श वजन से 10 प्रतिशत से अधिक का वजन न होना। उन्होंने अपने अध्ययन में पाया कि लोगों ने जितनी अधिक अच्छी स्वास्थ्य आदतों का पालन किया था उनमें उतनी ही कम बीमारियां थी, वे अधिक अच्छा महसूस करते थे और कम असहास महसूस करते थे।

स्वास्थ्य प्रचार के प्रयास सामान्यतः किसका लाभ उठाते हैं?

Correct Answer: (d) शिक्षण योग्य क्षण
Solution:स्वास्थ्य प्रचार अक्सर ऐसे समय या परिस्थितियों में किया जाता है जब व्यक्ति भावनात्मक या शारीरिक रूप से अधिक संवेदनशील होता है और सीखने या जीवनशैली में बदलाव के लिए तैयार होता है। इस प्रकार के अवसर को ही "शिक्षण योग्य क्षण" कहा जाता है। इसलिए प्रश्न के अनुसार, स्वास्थ्य प्रचार ऐसे शिक्षण योग्य क्षणों का लाभ उठाता है।

i.व्यक्तिगत नियंत्रण यह महत्वपूर्ण है, लेकिन स्वास्थ्य प्रचार प्रयास आमतौर पर किसी विशेष क्षण पर केंद्रित होता है। का
ii. व्यक्तिगत लक्ष्य ये प्रेरणा का स्त्रोत हो सकते है, लेकिन स्वास्थ्य प्रचार इन्हीं पर निर्भर नहीं होता।
iii. मूल्य व्यक्ति के स्वास्थ्य मूल्यों की भूमिका होती है, परन्तु प्रचार रणनीति का मूल आधार "शिक्षण योग्य क्षण" होता है।

97. रमेश ने एक पार्टी में पहली बार थोड़ी मदिरा पी ली थी, अगले दिन जगाने पर उसे सिर दर्द, स्पष्ट न दिखना और योजनाओं को याद न कर पाने आदि का अनुभव हुआ। उसे लगा कि उसे मदिरा के कारण स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है, इसलिए शराब छोड़ने का निर्णय लिया। उसकी स्वास्थ्य आदतों को किसके द्वारा नियंत्रित किए जाने की सबसे अधिक संभावना है?

Correct Answer: (b) अनुभूत लक्षण
Solution:रमेश के निर्णय का मुख्य कारण स्वयं अनुभव किए गए शारीरिक लक्षण (सिर दर्द, धुंधलापन, याददाश्त में परेशानी) थे।
• यह संकेत करता है कि उसके निर्णय पर सबसे अधिक प्रभाव "अनुभूत लक्षण का था।
• अनुभूत लक्षण यह विकल्प दर्शाता है कि उसकी स्वास्थ्य आदतों का नियंत्रण उसके स्वयं अनुभव किए गए लक्षणों द्वारा हुआ न कि सामाजिक प्रभाव या व्यक्तिगत लक्ष्य आदि से।

98. स्वास्थ्य प्रचार को जोखिम के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों पर केंद्रित करना अधिक लाभकारी होता है क्योंकि

Correct Answer: (c) यह अन्य कारकों की पहचान करने में मदद करता है जो जोखिम बढ़ा सकते हैं।
Solution:स्वास्थ्य प्रचार को जोखिम के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों पर केंद्रित करना अधित लाभकारी होता है क्योंकि यह अन्य कारकों की पहचान करने में मदद करता है जो जोखिम बढ़ा सकते हैं।

जो लोग पहले से ही जोखिम में है, उन पर ध्यान केंद्रित करने से हम यह समझ पाते हैं कि उनके जोखिम को बढ़ाने वाले कौन-कौन से कारक हैं- जैसे जीवनशैली, पर्यावरण, सामाजिक कारक आदि। यह जानकारी स्वास्थ्य प्रचार की रणनीति को बेहतर और लक्षित बनाने में मदद करती है।

99. स्वास्थ्य आदत एक स्वास्थ्य व्यवहार है जोः

Correct Answer: (d) अक्सर जागरूकता के बिना किया जाता है
Solution:्वास्थ्य आदत एक स्वास्थ्य व्यवहार है जो अक्सर जागरूकता के बिना किया जाता है एक ऐसा स्वाचालित स्वास्थ्य व्यवहार होता है

जो व्यक्ति नियमित रूप से करता है, अक्सर बिना सोच-विचार या जागरूकता के उदाहरण के लिए, सुबह उठकर दांत साफ करना, नहाना, या नियमित रूप से व्यायाम करना ये आदतें बन जाती है और व्यक्ति इन्हें सहज रूप से करता है।

100. अधिकांश लोगों को अपने जोखिम का सही अनुभव नहीं होता है और वे अपने स्वास्थ्य व्यवहार को इस रूप में देखते हैं कि ऐसा तो सबके साथ होता है। यह धारणा प्रायः होती है।

Correct Answer: (a) अवास्तविक रूप से आशावादी
Solution:अधिकांश लोगों को अपने जोखिम का सही अनुभव नहीं होता है और वे अपने स्वास्थ्य व्यवहार को इस रूप में देखते है कि ऐसा तो सबके साथ होता है। यह धारणा प्रायः अवास्तविक रूप से आशावादी होती है। जिसमें व्यक्ति यह मानता है कि उसे किसी समस्या के होने की संभावना दूसरों की तुलना में कम है- भले ही तथ्य कुछ और कहें।