यू.जी.सी. एनटीए नेट/ जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

21. परीक्षण की निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन सी यह निर्धारित करती है कि जिन लोगों ने विशेष मदों में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने पूरे परीक्षण में भी अच्छा प्रदर्शन किया है?

Correct Answer: (b) आइटम विभेदकता
Solution:आइटम विभेदकता यह निर्धारित करती है कि कोई विशेष आइटम उन व्यक्तियों के बीच कितना अंतर करता है जिन्होंने पूरे परीक्षण में अच्छा प्रदर्शन किया है और जिन्होंने खराब प्रदर्शन किया है।
यदि कोई आइटम उच्च स्कोर पाने वाले छात्रों द्वारा सही हल किया गया है और निम्न स्कोर पाने वाले छात्रों द्वारा गलत, तो वह आइटम अच्छा विभेदक माना जाता है।
  • आइटम कठिनाई यह दिखाती है कि किसी प्रश्न को कितने प्रतिशत लोगो ने सही उत्तर दिया (आसान सा कठिन प्रश्न)
  • आइटम की विश्वसनीयता यह दिखाती है कि परीक्षण कितनी सुसंगतता से माप करता है।
  • आइटम की वैधता यह दर्शाती है कि कोई आइटम वास्तव में उस चीज को माप रहा है या नहीं जिसे वह मापने के लिए बनाया गया है।

22. समूह सृजनात्मकता के निम्नलिखित चरणों को उनके घटित होने के क्रम में व्यवस्थित करें।

A. विचार-मंथन
B. समस्या का सामना
C.  विचार ढूंढना
D. समूह बातचीत
E. समाधान ढूँढना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) B, A, D, C, E
Solution:समूह सृजनात्मकता की प्रक्रिया में विभिन्न चरण एक क्रम में घटित होते हैं। इन चरणों का सही क्रम निम्नलिखित है:
1.समस्या का सामना सबसे पहले समूह को कोई चुनौती या समस्या सामने आती है।
2. विचार -मंथन समस्या के समाधान के लिए रचनात्मक सोच की शुरूआत होती है।
3. समूह बातचीत सभी सदस्य अपने विचार साझा करते हैं।
4. विचार ढूँढना उपयुक्त विचारों को छाँटा जाता है।
5. समाधान ढूंढना अंतिम रूप से उपयुक्त समाधान तय किया जाता है।

23. प्रेक्षणात्मक अधिगम के तत्वों का सही क्रम है:

A. अभिप्रेरणा
B. अवधान
C. प्रेक्षण
D. पुनरुत्पादन
E. धारण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) C, B, E, D, A
Solution:प्रेक्षणत्मक अधिगम के तत्वों का सही क्रम है:
i. प्रक्षण-दूसरों के व्यवहार को देखना
ii. अवधान-उस व्यवहार पर ध्यान केन्द्रित करना।
iii.धारण देखे गए व्यवहार को याद रखना।
iv. पुनरूत्पादन याद किए गए व्यवहार को दोहराना।
v. अभिप्रेरणा व्यवहार करने की प्रेरणा या इच्छा।

24. निम्नलिखित में से कौन सी एक मान्यता सह प्रसरण विश्लेषण का आधार नहीं है?

Correct Answer: (b) The treatmepopulation/उपचार समूह का चयन पृथक समष्टि से यादृच्छिक रूप से करना चाहिए।
Solution:उपचार समूह का चयन पृथक समष्टि से यादृच्छिक रूप से करना चाहिए:
→ यह सही नहीं है ANCOVAमें पूरे नमूने का यादृच्छिक चयन अपेक्षित होता है, लेकिन यह आवश्यक नहीं कि प्रत्येक उपचार समूह अलग-अलग समष्टियों से यादृच्छिक रूप से लिए जाएं। यह कथन सह प्रसरण विश्लेषण का आधार नहीं है।
1. समूह के भीतर प्रसरण समुचित रूप से समान होना चाहिए।
→ यह सही हैं। इसे Homogeneity of variance कहते हैं। ANCOVA की मान्यता नहीं है।
iii. कुल प्रतिदर्श में प्रसरण का योगदान योगात्मक होना आवश्यक है।
→  यह भाषा में भ्रमित कर सकता है, लेकिन तकनीकी रूप से यह ANOVA/ANCOVA के मॉडल में प्रसरण के कुल योग (Total SS = Explained SS + Error SS) का हिस्सा है। तो यह गलत नहीं है, बल्कि विश्लेषण का हिस्सा होता हैं।
iv.  'X' और 'Y' के बीच रेखीय संबंध होना चाहिए।
→ यह भी सही है- सहवर्ती चर और आश्रित चर के बीच रेखीय संबंध जरूरी होता है।

25. कौन सा शोध आचार सिद्धांत प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभागिता के पश्चात् अध्ययन की वास्तविक प्रकृति के प्रकटन पर बल देता है?

Correct Answer: (a) विनिदेशन
Solution:(i) विनिदेशन का अर्थ है- अध्ययन समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों को यह स्पष्ट करना कि शोध का वास्तविक उद्देश्य और प्रकृति क्या थी, विशेषकर तब जब अध्ययन में कोई छल या (Deception) प्रयोग किया गया हो। यह प्रतिभागियों की जानकारी की पूर्ति करता है और नैतिक दृष्टिकोण से जरूरी होता है। इसलिए, विनिर्देशन वह सिद्धांत है जो प्रतिभागियों को अध्ययन की वास्तविक प्रकृति के प्रकटन पर बल देता है।
ii. संसूचित सहमति प्रतिभागी को अध्ययन में भाग लेने से पहले सभी आवश्यक जानकारी देना।
iii. छल छझ का औचित्यीकरण शोध में छल प्रयोग करने से पहले उसका नैतिक औचित्य स्पष्ट करना।
iv. छट जाने का अधिकार प्रतिभागी का यह अधिकार कि वह किसी भी समय बिना किसी दंड या नकारात्मक परिणाम के अध्ययन से हट सकता है।

26. भावातीत ध्यान को एक मनःस्थिति के रूप में के संयुक्त प्रभाव द्वारा प्राप्त किया जा सकता है

A. धारण
B. वासना
C. ध्यान
D. जुगुप्सा
E. समाधि

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, C, E
Solution:धारण ध्यान, समाधि इन तीनों के संयुक्त प्रभाव से भावातीत ध्यान की मनः स्थिति प्राप्त होती है। यह एक ऐसी मन स्थिति है जो ध्यान की एक गहन अवस्था है, जिसमें व्यक्ति "सोच से परे" चला जाता है। यह स्थिति आत्मा, मन और चेतना की उच्चतम शांति और स्थिरता को दर्शाती है।

A. धारण यह एकाग्रता या मानसिक संकल्प की अवस्था है जो ध्यान की तैयारी होती है।
C. ध्यान-मन का स्थिर और गहरे स्तर पर केंद्रित होना।
E. समाधि ध्यान की चरम अवस्था जहाँ चेतना विलीन होकर परमानंद की स्थिति में पहुंचती है।

27. न्यायवाक्य तर्कणा में शामिल है-

A. दो आधार वाक्य और एक निष्कर्ष
B. न्यायवाक्य के अंतर्गत पद या तो सकारात्मक या नकारात्मक होते हैं।
C. न्यायवाक्य या तो वैध होते हैं या अवैध
D. न्यायवाक्य 'यदि तो' तार्किक रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं।
E. लोक पूर्ववर्ती की या तो पुष्टि करते हैं या खण्डन

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B और C
Solution:न्यायवाक्य तर्कणा में शामिल है-
A. दो आधार वाक्य और एक निष्कर्ष

→ यह तर्कणा की एक विशिष्ट संरचना है, जैसे Modus ponens या modus tollens, जिनमें दो वाक्य (Premises) और एक निष्कर्ष होता है। उदाहरण-
i.यदि वर्षा होगी तो सड़क गीली होगी।
ii. वर्षा हुई। निष्कर्षः सड़क गीली होगी।
B. न्यायवाक्य के अंतर्गत पद या तो सकारात्मक या नकारात्मक होते है।

→ न्यायवाक्य या तो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकते है।
उदाहरण सकारात्मक यदि यह दिन है, तो उजाला होगा।
नकारात्मक- यदि यह दिन नहीं है, तो उजाला नहीं होगा।

C.न्यायवाक्य या तो वैध होते हैं या अवैध
→ तर्क प्रणाली में न्यायालय को (वैध) या अवैध कहा जाता है, उनके तर्क के नियमों के पालन के आधार पर।

28. केस स्टडी में शामिल प्रमुख चरण नीचे दिए गए है। उन्हें शुरू से अंत तक के क्रम में व्यवस्थित करें

A. कारण कारकों का निदान और पहचान ।
B. घटना की स्थिति की पहचान और निर्धारण
C. उपचारात्मक उपायों का अनुप्रयोग
D.दिए गए घटनाक्रम का डेटा संग्रह परीक्षण और इतिहास ।
E. लागू उपचार की प्रभावशीलता निर्धारित करने के लिए अनुवर्ती कार्यक्रम ।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) B, D, A, C, E
Solution:क्रम का व्याख्या इस प्रकार है
(B) घटना की स्थिति की पहचान और निर्धारण
→ सबसे पहले केस स्टडी में समस्या या घटना की पहचान की जाती है कि किस परिस्थिति का अध्ययन किया जा रहा है।
(D) दिए गए घटनाक्रम का डेटा संग्रह, परीक्षण और इतिहास
→ उसके बाद उस घटना से संबंधित जानकारी, डेटा और इतिहास एकत्रित किया जाता है।
(A) कारण कारकों का निदान और पहचान फिर समस्या के मूल कारणों की पहचान और विश्लेषण किया जाता है।
(C) उपचारात्मक उपायों का अनुप्रयोग इसके बाद समाधान या उपचारात्मक कार्यवाहियाँ लागू की जाती है।
(E) लागू उपचार की प्रभावशीलता निर्धारित करने के लिए अनुवत कार्यक्रम-अंत में, यह मूल्यांकन किया जाता है कि किए गए उपाय कितने प्रभावी थे।

29. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-Iसूची-II
A.  रूढ़िवादिताI. समूह सदस्यता के आधार पर सदस्यता के संबंधी भर्ती
B.  पूर्वाग्रहII. समूह सदस्यता के आधार पर नकारात्मक भावात्मक अभिव्यक्ति
C.  भेदभावIII. सामाजिक समूहों के बारे में गुणों के बारे में जो साझा करते हैं
D.  टोकनवादIV. सामाजिक समूहों के प्रति भिन्नतापूर्ण (आमतौर पर नकारात्मक) व्यवहार

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) A-III, B-II, C-IV, D-I
Solution:सही समलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
A. रूढ़िवादिताIII. सामाजिक समूहों के बारे में शील गुण के आधार पर विश्वास
B. पूर्वाग्रहII. समूह सदस्यता के आधार पर नकारात्मक भावात्मक अनुक्रिया
C. भेदभावIV. विभिन्न सामाजिक समूहों के सदस्यों के प्रति भेदभाव का व्यवहार
D. टोकनवादI. समूह सदस्यता के आधार पर चयन को संदर्भित करता है।

30. संभावित अप्रिय घटना के बारे में रोगी द्वारा मानसिक अभ्यास और उपचार प्रक्रिया के दौरान जानकारी प्राप्त करना कहलाता है:

Correct Answer: (c) चिंता करने का काम
Solution:जब रोगी संभावित अप्रिय घटनाओं के बारे में बार-बार सोचता है, मानसिक रूप से अभ्यास करता है और उपचार प्रक्रिया के दौरान जानकारी प्राप्त करता है,

तो इसे "चिंता करने का काम" कहा जाता है। यह अक्सर चिंता विकारो या तनाव से संबंधित स्थितियों में देखा जाता है, जहाँ व्यक्ति अपने विचारों के माध्यम से संभावित खतरों या समस्याओं की कल्पना करता है।