यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा जून-2020 वाणिज्य (Shift – 1)

Total Questions: 100

21. मानव संबंध आगम ने निम्नलिखित में से कौन सा तर्क दे कर 'रैबल हाइपोथेसिस'का खंडन किया?

Correct Answer: (a) कामगार केवल पैसे के लिए ही काम नहीं करता है
Solution:

रेबल हाइपोथेसिस डेबिड रिर्काडों द्वारा दी गई थी। रैबल शब्द का अर्थ होता है भीड़ तथा रैबल हाइपोथेसिस यह बतलाती है कि एक व्यक्ति जो भीड़ का हिस्सा है या व्यक्तियों की भीड़ में, वह केवल अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए है। इस नकारात्मक भावना को टेलर के वैज्ञानिक प्रबंध में रैबल हाइपोथेसिस कहा गया है। इस परिकल्पना को एल्टन मायों के मानवीय सम्बन्ध दृष्टिकोण द्वारा खंडित किया गया है।
एल्टन मायों ने हैथोन परीक्षण द्वारा व्यक्ति के समूह में सामूहिक हितों के द्वारा तथा अन्य मानवीय आवश्यकताओ से जुड़े होने की जानकारी दी। कामगार केवल पैसे अथवा स्वयं के लिए करता है यह गलत है, ऐसा एल्टन मायो ने सिद्ध किया है।

22. मैट्रिक्स संगठन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सही नहीं है?

Correct Answer: (b) प्रकार्यात्मक विभाग किसी मैट्रिक्स संगठन से स्थायी रूप से संबद्ध नहीं होते।
Solution:

एक मैट्रिक्स संगठन वह है जहाँ दोहरी अथवा एक से अधिक प्रबंधकीय उत्तर देयता (जवाबदेही) तथा दायित्व है। यहां संबंधों को एक स्थिर ठोस रेखा के द्वारा दर्शाया जाता है तथा संबंध स्थायी होते है। मैट्रिक्स संगठन के सम्बंध में निम्न सही हैं-
(1) यह संगठन क्रियात्मक तथा उत्पाद के आधार पर बनाया जाता है। यह दोनों का समाहित रूप है।
(2) क्रियात्मक संगठनात्मक विभागों का इस मैट्रिक्स संगठन स्थायी स्थान होता है।
(3) उत्पाद विभाग जरूरत के हिसाब से बनाया जाता है जैसे-जैसे उत्पाद बढ़ते जाते है तो विभाग बढ़ते जाते है।
(4) किसी परियोजना के लिए अनावश्यक होने की दशा में दल के सदस्यों के पास प्रकार्यात्मक गृह (फंक्सन होम) होता है।

23. कैरोल मॉडल के अनुसार कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के चार स्तर हैं:

Correct Answer: (c) मानव हितैषी, आर्थिक, विधिक और आचार, संबंधी
Solution:

कैरोल का CSR पिरामिड एक सरल ढांचा है जो यह तर्क देने में मदद करता है कि संगठनों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को किस तरह से और किस लिए पूर्ण किया जाएः कैरोल की CSR (Corporate Social Responsibility) पिरामिड की प्रमुख विशेषताएँ:-
⇒ यह लाभ की नींव पर बनाया गया है- लाभ सबसे पहले आना चाहिए।
⇒ इसके बाद व्यवसाय की आवश्यकता है कि वह देखे कि क्या सभी कानूनी प्रावधान पूरे किए जा रहे है।
⇒ इससे पहले कि कोई व्यवसाय अपने परोपकारी विकल्पों पर विचार करे, उसे अपने नैतिक कर्तव्यो को पहले पूरा करना होगा।
|कैरोल पिरामिड तथा उनके शामिल तत्वमानव

24. 'कलेक्टिव बार्गेनिंग' पद का आविष्कार किसने किया?

Correct Answer: (d) सिडनी वेब और बिटिश वेब
Solution:

सामुहिक सौदेबाजी (Cellective Bargaing) शब्द सिडनी वेब तथा बिटिश वेब के द्वारा पहली बार वर्ष 1891 में किया गया था। बिटिश वेब को ब्रिटेन में औद्योगिक संबंधों की जमीन तैयार करने का श्रेय जाता है। सामुहिक सौदेबाजी नियोक्ता तथा कर्मचारियों के बीच एक बात-चीत की वह प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के कार्य के वेतन, कार्य की स्थिति, लाभ तथा श्रमिकों के मुआवजे और अधिकारों के अन्य पहलुओं को विनियमित करने के लिए, समझौता करना है।

25. आसियान का मुख्यालय किस देश में है?

Correct Answer: (a) इंडोनेशिया
Solution:

ASEAN को पूरा नाम Association of South East Asian Nation है। अर्थात यह दक्षिणी पूर्वी एशियाई देशों का समूह है जो क्षेत्रीय, आर्थिक, शैक्षणिक, सुरक्षा तथा सैन्य सहयोग आदि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया। इस समूह में 10 दक्षिणी एशियाई देश शामिल है। इसकी स्थापना 8 August 1967 को बैंकाक में हुई थी तथा इसका प्रधान कार्यालय जर्कार्ता इंडोनेशिया में है। सदस्य देशः ब्रुनेई, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपीस, सिंगापुर, थाईलैण्ड तथा वियतनाम।

26. किसी व्यक्ति के मामले में बीमा कमीशन में स्रोत पर कर कटौती की दर क्या है?

Correct Answer: (b) 5%
Solution:

भारतीय आयकर अधिनियम 1961 की धारा 194D बीमा कमीशन पर श्रोत पर कटौती से सम्बंधित है। कटौती कर्ता को निम्न तरह से कटौती करनी चाहिए।
(1) घरेलू कम्पनी - 10% की दर से
(2) एक व्यक्ति (घरेलू कम्पनी छोड़कर) -5% की दर से

27. निम्नलिखित में से कौन दीर्घावधि वित्त पोषण के स्रोत है?

Correct Answer: (b) बाह्या वाणिज्यिक ऋण (ई सी बी)
Solution:

(1) वाणिज्यिक पत्र (Commercial Paper) यह कम्पनीयों द्वारा छोटे समय (1 साल से कम) के लिए निर्गमित किया जाता है। यह एक छोटी अवधि के लिए साखपत्र है जो सामान्यतः बैंकों तथा उन संस्थानों के द्वारा जारी किए जाते हैं जहाँ अल्प अवधि की देयताएँ अधिक होती है। (2) कारक अवयव (Factoring) - वर्तमान रोकड़ आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्राप्य बिलों का छूट पर बंटन कराना फैक्टरिंग कहलाता है। यह बंटन किसी तीसरे पक्ष को होता है। (3) लाइन आफ क्रेडिट (LOC) - यह एक वित्तीय संस्थान द्वारा दूसरे वित्तीय संस्थान को एक वित्तीय सुविधा है जिसमें की वह एक निश्चित धनराशि को एक निश्चित अल्प अवधि के लिए आवश्यकतानुसार आसानी से प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा सरकार तथा निश्चित व्यक्तियों को भी प्राप्त हो सकती है। (4) बाह्य वाणिज्यिक ऋण (External Commercial Borrowings) - इसमें भारतीय ऋण प्राप्तकर्ताओं को गैर भारतीयों बाहरी व्यक्तियों से ऋण की विदेशी मद्रा में प्राप्ती होती है। यह भारत में निगमों तथा सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा विदेशी मुद्रा तक पहुँच को बढ़ाता है। यह RBI के द्वारा अनुमोदित होता है।

28. 'रेपो रेट' का क्या तात्पर्य है?

Correct Answer: (c) वह दर, जिस पर भारतीय रिवर्ज बैंक लघुकालिक परिपक्कता के मामले में बैंकों को उधार देता है।
Solution:

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक, वाणिज्यिक बैंकों को लघु अवधि की ऋण आवश्यकताओं के लिए अल्प अवधि का ऋण प्रदान करता है। रिजर्व बैंक बाजार में तरलता तथा स्थायित्व लाने की दृष्टि से कोष की कमी की अवस्था में तथा किसी कानूनी वैधानिक आवश्यकताओं को पूरा करने की दृष्टि से भी इसका प्रयोग करता है। मुद्रा स्फीती के नियंत्रण के लिए यह प्रमुख उपकरण है। सामान्यतः रेपो रेट वह दर होती है जिन पर RBI वाणिज्यिक बैंकों की अल्प अवधि की प्रतिभूतियों का क्रय करता है।

29. बिपणन के संदर्भ में, डी एस ए का अभिप्राय है :

Correct Answer: (c) डायरेक्ट सेलिंग एजेंट
Solution:

डायरेक्ट सेलिंग एजेंट या डीएसए वह व्यक्ति होता है जो बैंक या गैर बैंकिग वित्तीय संस्थानों के लिए रेफरल एजेंट का कार्य करता है। डी एस ए का कार्य उस बैंक के लिए संभावित ग्राहक की खोज करना है, जिसका वह प्रतिनिधित्व करता है। इस कार्य के लिए DSA बाजार में उन लोगों की पहचान करता है जो की ऋण लेना चाहते हैं।
तत्पश्चात इन्हें बैकों को अग्रसित कर दिया जाता है तथा ऋण की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जाता है। बाजार के सम्बंध में DSA वह व्यक्ति होता है जो कि ग्राहक तथा निर्माता व्यापारी के बीच के स्तरों को समाप्त करता है। (थोक फुटकर) तथा दोनो को सीधा जोड़ता है। DSA का काम संस्था के लिए संभावित ग्राहक की खोज करना है।

30. उत्पाद जीवन चक्र के किस चरण में कंपनी उपभोक्ता की अत्यधिक मांग का लाभ उठाने के लिए विक्रयसंवर्धन में कटौती करती है?

Correct Answer: (b) विकास के चरण में
Solution:

उत्पाद जीवन चक्र (Product life cycle) में चरणों की संख्या 4 है तथा इन पर विज्ञापन तथा संर्वधन पर होने वाला खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि उत्पाद इस चक्र के किस पायदान पर है। यह सम्बंध निम्नवत है-
(1) आरम्भिक चरण (Introduction)- जब उत्पाद बिल्कुल नया तथा बाजार में पहली बार आता है। यहां संस्था को उत्पाद को लोगों तक पहुँचाने तथा प्रचारित करने को भारी भरकम खर्च करना होता है।
(2) विकास (Growth)- इस चरण में खर्च तथा विक्रय संवर्धन एवं प्रचार प्रसार में आरम्भिक चरण की अपेक्षा कम खर्च किया जाता है क्योंकि उत्पाद स्वयं में अपनी पहचान बनाने में सक्षम होता है।
(3) परिपक्वता (Maturity)- इस अवस्था में उत्पाद अपने चरम पर होता है यहाँ से उसकी जीवन की उल्टि गिनती शुरू होती है। इस अवस्था में संस्था सबसे कम खर्च करती है।
(4) हास (Declining)- इस अवस्था में उत्पाद अपने बाजार को त्यागना शुरू कर देता है तथा संस्था प्रचार प्रसार भी बंद कर देती है। उत्पाद की इस अवस्था में संस्था किसी नए उत्पाद को बाजार में लाने को प्रयासरत रहती है।