यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा जून-2020 वाणिज्य (Shift – 1)

Total Questions: 100

51. पश्चगमन गुणांक किस में परिवर्तन से निरपेक्ष होता है?

A. केवल मापनी
B. केवल उद्‌गम
C. मापनी और उद्गम दोनों
D. न तो मापनी और नही उद्‌गम
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (b) केवल B
Solution:

प्रतीपगमन गुणांक सिर्फ अपने मूल अथवा उद्गम में परिवर्तन से अप्रभावी होता है। यह दो या अधिक चरो के बीच संबंध को बतलाता है। प्रतीतगमन गुणांक को '' से दर्शाते है। यह अपने मूल उद्‌गम से प्रभावित नहीं होता है अर्थात यदि चर X तथा Y से किसी भी स्थिरांक को घटाया जाए जो प्रतीपगमन गुणांक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं मापनी का प्रभाव पड़ता है अर्थात यदि X तथा Y को किसी भी स्थिरांक से गुणा अथवा विभाजित किया जाए तो प्रतीपगमन गुणांक पर भी प्रभाव पड़ेगा।

52. निम्नलिखित में से कौन स्थितिक औसत है?

A. अंकगणितीय माध्य
B. माध्यिका
C. बहुलक
D. गुणोत्तर मान
E. हरात्मक मान
निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) केवल B, C
Solution:

स्थितिय औसत वह औसत है जो श्रृंखला से अवलोकन के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। यहाँ श्रृंखला का एक ऐसा मूल्य निकाला जाता है जो की पूरी श्रृंखला को ही व्यक्त करता है। माध्यिका श्रृंखला का वह मूल्य हैं जो श्रृंखला के ठीक बीच का मूल्य है तथा यह श्रेणी को दो बराबर भाग में बांटता है तथा श्रेणी का प्रतिनिधित्व करता है। बहलक श्रेणी में सबसे अधिक बार आने वाले मूल्य को प्रकट करता है।
यह स्वयं की श्रेणी का प्रतिनिधित्व करता है तथा अवलोकन से प्राप्त होता है अंक गणितीय माध्य की गणना की जाती है अतः यह स्थितीय औसत नहीं है। जबकि माध्यिका तथा बहुलक स्थितीय औसत है।

53. सहसंबंध के गुणों में बारे में निम्नलिखित में से कौन सही नहीं है?

A. उद्गम पर निर्भर करता है
B. मापनी पर निर्भर करता है
C. मापनी और उद्‌गम दोनों पर निर्भर करता है
D. उद्‌गम से स्वतंत्र होता है
E. मापनी की इकाई से स्वतंत्र होता है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) केवल A, B, C
Solution:

सह संबंध किन्ही दो चरो अथवा श्रृंखलाओं के बीच संबंध को बतलाता है। यहाँ एक आश्रित तथा दूसरी स्वतंत्र श्रृंखला होती है। स्वतंत्र शृंखला के आधार पर ही आश्रित श्रृंखला में परिवर्तन होता है। यह धनात्मक एवं ऋणात्मक दोनो हो सकता है। इसके गुण निम्नवत है:- (1) सह संबंध गुणांक XX तथा YY के संबंध में सममित है अर्थात rₓy = ryₓ
(2) सह संबंध गुणांक 2 प्रतीयगमन गुणांको का ज्यामितीय माध्य है| r = √(byₓ × bₓy)
(3) सह संबंध गुणांक मूल/ उद्‌गम तथा मापनी से स्वतंत्र है।
(4) यह +1 से - 1 के बीच स्थित होता है।

54. काम पर खराब दिन बीतने की दशा में यदि कोई व्यक्ति अपने बच्चे अथवा पति-पत्नी पर क्रोधित होता है तो वह किस प्रकार का प्रतिरक्षा तंत्र प्रयुक्त करता है?

A. अस्वीकार
B. दमन
C. प्रक्षेपण
D. विस्थापन
E. पश्चगमन
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल D
Solution:

प्रतिरक्षा तंत्र - यह वह तंत्र है जिसका प्रयोग अप्रिय घटनाओं से खुद को अलग करने को होता है। (1) इनकार - जब आप वास्तविकता को स्वीकार नहीं करते ।
(2) दमन असंतुलित विचार, बुरी यादें, तर्कहीन विश्वास आदि आपको परेशान करते हैं ऐसे में आप उन्हें भूलना चाहते है।
(3) प्रक्षेपण - जो विचार, सोच आप किसी व्यक्ति के बारे में रखते है तथा परेशान रहते है ऐसे के यदि आप उन्हें दूसरे व्यक्ति को बताते हैं तो आप पहले को गलत विवरण देते हैं।
(4) विस्थापन किसी भावना, कुंठा को शांत करने के लिए यदि आप किसी प्रतिक्रिया अथवा आदेश को दर्शाते है।
(5) प्रतीपगमन /पश्चगमन कुछ लोग जब खतरा महसूस करते हैं या चिंता महसूस करते हैं तो विकास के पूर्व चरण में वापस लौट जाते है।

55. निम्नलिखित कथनों में से कौन बहु-सांस्कृति प्रशिक्षण के एक भाग के रूप में संस्कृतिकरण और संस्कृतिहीनन के मध्य अंतर की व्याख्या करते हैं?

A. संस्कृतिकरण का आशय होस्ट संस्कृति मानकों को सीखना और अपनाना तथा संस्कृतिहीनन का आशय अपनी स्वयं की संस्कृति अधिगम की प्रक्रिया है।
B. संस्कृतिकरण, संस्कृतिहीनन की तरह ही एक मानव विज्ञान संबंधी पद है जिसका प्रयोग सामाजीकरण के लिए किया जाता है।
C. दोनों शब्दों का आशय सामाजिक अंतःक्रिया के माध्यम से अधिगम की प्रक्रिया है।
D. संस्कृतिकरण का आशय अपनी स्वयं की संस्कृति के अधिगम की प्रक्रिया तथा संस्कृतिहीनन का आशय होस्ट संस्कृति मानकों को सीखना है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल B, C, D
Solution:

संस्कृतिकरण एक व्यक्ति को उसकी संस्कृति, स्थिति, भूमिकाओं अपेक्षाओं और व्यवहारों के बारे में सिखाता है। जबकि संस्कृति हीनन किसी दूसरे की संस्कृति को सीखना है यह वहाँ पर आम है जहाँ लोग अपनी जन्मभूमि से दूर रहते है। अतः निम्न सत्य है-
(1) संस्कृतिकरण, संस्कृति हीनन की तरह ही एक मानव विज्ञान संबंधी पद है जिसका प्रयोग समाजीकरण के लिए किया जाता है।
(2) दोनों शब्दों का आशय सामाजिक अंतः क्रिया के माध्यम से अधिगम की प्रक्रिया है।
(3) संस्कृतिकरण का आशय अपनी स्वयं की संस्कृति के अधिगम की प्रक्रिया तथा संस्कृतिहीनन का आशय होस्ट (मेजबान) संस्कृति के मानको को सीखना है।

56. निम्नलिखित में से किस (किन ) वित्तीय संस्था (ओं) का विलय उनकी अनुषंगी के साथ हुआ?

A. यू टी आई
B. आई एफ सी आई
C. आई/ सी आई सी आई
D. आई डी बी आई
E. ग्लोबल ट्रस्ट बैंक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) केवल C, D
Solution:: ⇒ UTI (Unit Trust of India) की स्थापना 1964 में हुई थी तब से यह कार्य कर रही है।
⇒ IFCI (Industrial Finance Corporation of India) यह भारत का पहला विकास को प्रतिबद्ध वित्तीय संस्थान था इसकी स्थापना 1948 में की वाई थी। यह वर्तमान में BSE एवं NSF में लिस्ट है।
⇒ ICICI (Industrial Credit and Investment (Corporation of India) यह मूलतः 1955 में स्थापित की गई थी तथा वर्ष 2002 में इसे ICICI बैंक में मिला दिया गया। ICICI Bank की स्थापना 1994 में हुई थी।
⇒ IDBI (Industrial Development Bank India) इसकी स्थापना औद्योगिक विकास बढ़ावा देने को हुई थी। वर्ष 1964 में स्थापित इस संस्था को इसे वर्ष 2005 में IDBI बैंक में मिला दिया गया तथा वर्तमान में LIC इसकी पैरेंट संस्था है।
⇒ Global Trust Bank की स्थापना 1994 में हुई।

57. आई एम पी एस ( तत्काल भुगतान सेवा) के उद्देश्य है:

A. बैंक के ग्राहकों को मोबाइल उपकरण का उपयोग अपने बैंक खाता तक अभिगम और धनराशि प्रेषण के माध्यम के रूप में करने में समर्थ बनाना
B. लाभार्थी के मोबाइल नम्बर के उपयोग से ही भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाना
C. मोबाइल आधारित बैंकिग सेवा के पूर्ण क्षेत्र के निमित नींव तैयार करना
D. NEFT व RTGS से प्रतिस्पर्धा हेतु
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) केवल A, B, C
Solution:

IMPS (Immediate Payment System) या तत्काल भुगतान सेवा बैंको द्वारा आनलाइन रोकड़ स्थांनातरण के लिए दी जाने वाली सुविधा है। जिसमें की तत्काल भुगतान की सेवा प्रदान की जाती है। इसके उद्देश्य निम्नवत हैं।
(A) बैंक के ग्राहको को मोबाइल उपकरण का उपयोग अपने बैंक खाता तक अभिगम और धनराशि प्रेषण के माध्यम के रूप में करने में समर्थ बनाना।
(B) लाभार्थी के मोबाइल नम्बर के उपयोग से ही भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाना
(C) मोबाइल आधारित बैंकिग सेवा के पूर्ण क्षेत्र के निमित नींव तैयार करना
NEFT (National Electronic fund Transfer) तथा RTGS (Real Time Gross settlement) भी आनलाईन भुगतान की विधियाँ है जिनकी उपयोगिता भिन्न है। इनकी आपस में कोई प्रतिस्पर्धा नही है।

58. भारत में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?

A. सभी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनिय भारतीय रिजर्व बैंक के पंजीकृत होनी चाहिए।
B. गैर बैकिंग वित्तीय कंपनियां मांग निक्षेप नहीं स्वीकार कर सकती है।
C. गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां भुगतान और निपटान तंत्र के भाग नहीं है और स्वयं को आहरित चेक नहीं जारी कर सकते है।
D. गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के जमाकर्ताओं को निक्षेप बीमा और क्रेडिट गारंटी कार्पोरेशन की निक्षेप बीमा सुविधा उपलब्ध नहीं है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) केवल A, B, C, D
Solution:

NBFC (Non Banking Financial Companies) वह संस्थाएं है जो वित्तीय सुविधा तो प्रदान करती है परंतु उनका कार्य बैंकिंग नहीं होता है वहाँ बैंकों की भांति जमाएँ स्वीकार नहीं की जाती है। यह ड्राफ्ट तथा चेक भी जारी नहीं करते है। इनके सम्बन्ध में निम्न कथन सत्य हैं -
(1) सभी गैर बैकिंग वित्तीय कम्पनीयाँ RBI में पंजीकृत होनी चाहिए।
(2) यह मांग का निक्षेप नही स्वीकार कर सकती है।
(3) गैर बैंकिग वित्तीय कम्पनीयाँ भुगतान और निपटान तंत्र के भाग नहीं है और स्वयं को आहरित चेक नहीं जारी कर सकते है।
(4) गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियों के जमाकर्ताओं को निक्षेप बीमा और क्रेडिट गारंटी कार्पोरेशन की निक्षेप बीमा सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसका पंजीयन कम्पनी अधिनियम के तहत होता है।

59. ग्राहक मूल्य प्रदायगी के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

A. कोई कंपनी ग्राहक मूल्य सृजित करने में अकेले आगे बढ़ सकती है।
B. कंपनी को ग्राहक मूल्य प्राप्ति के लिए अनिवार्यतः साझीदारों के व्यापक नेटवर्क के भीतर कार्य करना चाहिए।
C. कंपनी विशेष और ब्राण्डों के मध्य प्रतिस्पर्धा होती है; उनके समग्र मूल्य प्रदायगी नेटवर्क के मध्य प्रतिस्पर्धा नही होती है।
D. कंपनी विशेष और ब्राण्डों के मध्य प्रतिस्पर्धा नहीं होती है। उनके मूल्य प्रदायगी के मध्य प्रतिस्पर्धा होती है।
E. मूल्य = योगदान/ लागत (ग्राहकों को उत्पाद या सेवा के माध्यम से उच्च योगदान प्रदान करते हैं और लागत कम करते है)।
निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) केवल B, D और E
Solution:

ग्राहक मूल्य का तात्पर्य है कि एक ग्राहक के लिए उत्पाद अथवा सेवा का मूल्य अथवा उपयोगिता है। ग्राहक किसी सेवा अथवा उत्पाद के लिए जो यह भुगतान करता है क्या वह उनसे संतुष्ट है या नहीं, यह ग्राहक मूल्य बतलाता है। इस संदर्भ में निम्न कथन सत्य है-
(1) कम्पनी को ग्राहक मूल्य प्राप्ति के लिए अनिवार्यतः साझेदारों के व्यापक नेटवर्क के भीतर कार्य करना चाहिए।
(2) कंपनी विशेष और ब्रांडो के मध्य प्रतिस्पर्धा नहीं होती है। उनके समग्र मूल्य प्रदायगी के मध्य प्रतिस्पर्धा होती है।
(3) मूल्य = योगदान लागत (ग्राहकों को उत्पाद या सेवा के माध्यम से उच्च योगदान प्रदान करते है और लागत कम करते हैं)।

60. वाहन बाजार की आवश्यकता का खंडीकरण निम्नलिखित किस के आधार पर दिए जाने की आवश्यकता है:

A. क्रय व्यवहार
B. मनोदशा चित्रण (साइकोग्राफिक्स)
C. भौगोलिकस्थिति (ज्योग्राफिक्स)
D. जनांकिकी (डेमोग्राफिक्स)
निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Correct Answer: (d) A, B, C, D
Solution:

वाहन बाजार की आवश्यकता का खंडीकरण निम्नलिखित में से सभी आधार पर किया जा सकता है। क्रय व्यवहार बताता है कि उपभोक्ता किस उत्पाद का समान्यतः क्रय करता आया है। उपभोक्ता की मनोदशा अर्थात वह उत्पाद के बारे में क्या सोचता है, उसकी जरूरतें क्या है तथा उसकी उत्पाद से आशा क्या है। एक आटोमोबाइल (वाहन) बाजार के लिए जरूरी है कि वह बाजार को उनकी भौगोलिक स्थिति के आधार पर बांट सकें। जैसे पहाड़ी इलाके की वाहन, रेतीले स्थान अथवा समतल भूमि पर उपयोगिता अलग-अलग होती है। जननांकीय स्थितियाँ की वाहन बाजार को प्रभावित करती है जैसे पुरुषों - महिलाओं की संख्या, उनकी उम्र तथा उसके आधार पर वाहन निर्माण करना।