यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा जून-2020 वाणिज्य (Shift – 1)

Total Questions: 100

61. प्रत्यक्ष प्रतिरक्षा, पूर्वोपाय प्रतिरक्षा, गतिमान प्रतिरक्षा, संकुचन प्रतिरक्षा और प्रति आक्रमणकारी प्रतिरक्षा की रणनीतियां किस मार्केट प्लेयर द्वारा प्रयुक्त होती हैं?

A. मार्केट चैलेंजर
B. मार्केट लीडर
C. मार्केट फॉलोवर
D. मार्केट निक्षेज
D. स्टार्टअप मार्केटर
निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (b) केवल B
Solution:

मार्केट चैलेंजर वह फर्म होती है जो कि मार्केट लीडर के बाद बाजार में सबसे अधिक हिस्सेदारी होती है और वह मार्केट लीडर के लिए चुनौती प्रदान करती है। मार्केट लीडर वह है जो कि बाजार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है साथ ही वह बाजार पर नियंत्रण भी रखता है तथा उसे प्रभावित करता है। मार्केट फालोवर वह होता है जो सिर्फ वही करता है जो की लीडर करता है। यह जोखिम नही लेता तथा प्रतिस्पधीयों की क्रियाओं का अनुसरण करता है।
मार्केट नीक्षेज वह होते हैं जो कि कोई विशिष्ट उत्पाद बनाते है। यह उत्पाद विशिष्ट मांग दर्शाते हैं तथा यह बाजार में किसी अन्य उत्पाद के उपस्थित नहीं होते है। स्टार्टअप मार्केटर वह होता है जो बिल्कुल नया व्यवसाय शुरू करता है, यहाँ जोखिम अधिक होता है। प्रत्यक्ष प्रतिरक्षा, पूर्वोपाय प्रतिरक्षा, गतिमान प्रतिरक्षा, संकुचन प्रतिरक्षा और प्रति आक्रमणकारी प्रतिरक्षा यह सभी मार्केट लीडर द्वारा बाजार नियंत्रण के लिए अपनायी जाने वाली रणनीतियाँ है।

62. निम्नलिखित कथनों में से आर टी आई 2005 के बारे में क्या सही नहीं है?

A. आर टी आई अधिनियम 13 अक्टूबर, 2005 से लागू हुआ
B. कोई भी नागरिक किसी भी लोक प्राधिकारी से सूचना मांग सकता है (सरकारी और निजी दोनों)
C. मांगी गई सूचना का उत्तर 30 दिनों के भीतर दिया जा सकता है
D. आर टी आई आवेदन के तहत सूचना प्राप्त सूचना प्राप्त करने के लिए मामूली शुल्क का भुगतान करना पड़ता है
E. केंद्र सरकार के विभागों से सूचना प्राप्त करने के लिए आवेदन को सूचना के प्रत्येक पृष्ठ के लिए दस रु. का भुगतान करना पड़ता है
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) केवल A, B, E
Solution:

सूचना का अधिकार अधिनियम (RTT), 2005 के सम्बंध में निम्न कथन सही है-
(1) RTI अधिनियम 15 जून, 2005 को संसद से पारित हुआ तथा सम्पूर्ण भारत में 12 अक्टूबर 2005 से लागू हुआ।
(2) कोई भी नागरिक किसी भी लोक प्राधिकारी से सूचना मांग सकता है (सरकारी केवल)।
(3) मांगी गई सूचना का उत्तर 30 दिनों के भीतर दिया जाता है।
(4) RTI के आवेदन के तहत सूचना प्राप्त करने के लिए 10रु. का शुल्क देना होता है।
(5) केवल पहली अपील पर 10 रु. का शुल्क देय होता है तथा प्रत्येक पेज पर 2 रु. का शुल्क (A₄, या A₃) पेज के लिए देय होता है।

63. निम्नलिखित में से कौन भारत में जीएसटी 2017 की विशेषता नहीं है?

A. जीएसटी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लागू होता है।
B. जीएसटी गंतव्य आधारित कराधान की बजाए उद्‌गम आधारित कराधान सिद्धांत पर आधारित है।
C. वस्तुओं के आयात को अंतर राज्यीय आपूर्ति माना जाएगा और उन पर सीमा शुल्क के अलावा आई जी एसटी भी लगता है।
D. यह एक द्वैध कर है जिसमें केंद्र और राज्य एक साझा आधार पर एक साथ करारोपण करते है।
E. जीसटी बिना किसी अपवाद के सभी वस्तुओं और सेवाओं पर लागू होता है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल B, E
Solution:

वस्तु एवं सेवा कर (Goods & Services Tax 2017) एक एकीकृत अप्रत्यक्ष कर प्रणाली है जो कि भारत के सभी अप्रत्यक्ष करों को समाप्त कर 1 July 2017 को लागू किया गया। इसकी विशेषताएँ निम्न है-
(1) यह वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति पर लागू होता है।
(2) GST उपभोग आधारित गंतव्य आधारित कर है न की उद्‌गम आधारित ।
(3) वस्तुओं के आयात को अंतर राज्यीय आपूर्ति माना जाएगा और उन पर सीमा शुल्क के अलावा IGST (Integrated GST) भी लगाया जाता है।
(4) यह एक द्वैध कर है जिसको केंद्र और राज्य एक साझा आधार पर एक साथ करारोपण करते है। (SGST and CGST)
(5) GST सभी वस्तुओं पर लागू नहीं होता है। जैसे पेट्रोलियम पदार्थ GST में करारोपण से मुक्त है।

64. वेतनभोगी कर्मचारियों के मामले में विभिन्न भविष्य निधियों में किए जाने वाले अंशदान से संबंधित कटौती के बारे में निम्नलिखित में से कौन सही है?

A. मान्यता प्राप्त भविष्य निधि में नियोक्ता के अंशदान पर वेतन के 12% तक पर कर छूट मिलती है
B. गैरमान्यता प्राप्त भविष्य निधि में नियोक्ता का अंशदान कर - मुक्त होता है
C. नियोक्ता सार्वजनिक भविष्य निधि में अंशदान नहीं करता है
D. गैर मान्यता प्राप्त भविष्य निधियों में नियोक्ता के अंशदान पर धारा 80 C के तहत कटौती प्राप्त नही है।
निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) केवल A, B, C
Solution:

वेतन भोगी कर्मचारियों के मामले में विभिन्न भविष्य निधियों में किए जाने वाले अंशदान से संबंधित कटौती के बारे में निम्नलिखित तथ्य सही है-
(A) मान्यता प्राप्त भविष्य निधि में नियोक्ता के अंशदान पर वेतन के 12% तक पर कर छूट मिलती है।
(B) गैर-मान्यता प्राप्त भविष्य निधि में नियोक्ता का अंशदान कर मुक्त होता है।
(C) नियोक्ता सार्वजनिक भविष्य निधि में अंशदान नहीं करता है।
(D) गैर मान्यता प्राप्त भविष्य निधियों में नियोक्ता के अंशदान पर धारा 80C के तहत कटौती प्राप्त नहीं है।

65. निम्नलिखित में से किस व्यय को लाभ हानि खातों से आहरित किया जाता है, किंतु व्यवसाय से आय के परिकलन के क्रम में अनुमत्य नहीं होता है?

A. सामान्य व्यय
B. व्यक्तिगत व्यय
C. उस आय का व्यय जो आय के अन्य शीषों के अधीन करयोग्य है
D. धर्मार्थ चंदा और दान
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (d) केवल A, B, C, D
Solution:

निम्नांकित को लाभ हानि खाते में डेबिट किया जाता है। (आहरित किया जाता है) परन्तु व्यवसाय से आय के परिकलन के क्रम में अनुमान्य नहीं होता है।
(1) सामान्य व्यय
(2) व्यक्तिगत व्यय
(3) उस आय का व्यय जो आय के अन्य शीर्षों के अधीन कर योग्य है।
(4) धर्मार्थ चंदा और दान

66. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए।

सूची–I (व्यापार सिद्धांत प्रतिपादक)सूची–II (सिद्धांत का नाम)
(A) स्टीफन लिंडर(ii) राष्ट्र सादृश्यता सिद्धांत
(B) रेमंड वर्नन(i) उत्पाद जीवन चक्र सिद्धांत
(C) हेक्शर–ओह्लिन(iii) पूर्ण लाभ सिद्धांत
(D) एडम स्मिथ(iv) कारक संरक्षण सिद्धांत

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(iii)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है-

सूची–I (प्रतिपादक)सूची–II (सिद्धांत)
A. स्टीफन लिंडरii. राष्ट्र समानता सिद्धांत
B. रेमंड वर्ननi. उत्पाद जीवन चक्र सिद्धांत
C. हेक्शर ओह्लिनiv. कारक अनुपात सिद्धांत
D. एडम स्मिथiii. पूर्ण लाभ सिद्धांत

यह विभिन्न सिद्धांतों एवं उनके प्रतिपादको पर आधारित है।

67. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए।

सूची–Iसूची–II
(A) मानक लागत निर्धारण(i) वित्तीय पूर्वानुमान और योजना- निर्माण
(B) संरक्षा का सीमा सुरक्षा सीमा(ii) बिक्री घटाव ना लाभ-ना हानि बिक्री
(C) अनुपात विश्लेषण(iii) मालसूची नियंत्रण
(D) बिल्कुल नियत समय पर (जस्ट इन टाइम) प्रणाली(iv) अपवाद द्वारा प्रबंधन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(i), (D)-(iii)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है-

सूची–Iसूची–II
A. मानक लागत निर्धारणiv. अपवाद द्वारा प्रबंधन
B. संस्था की सीमा (सुरक्षा सीमा)ii. बिक्री घटाव ना लाभ ना हानि बिक्री (समविच्छेद बिंदु)
C. अनुपात विश्लेषणi. वित्तीय पूर्वानुमान और योजना निर्माण
D. बिल्कुल नियत समय पर (जस्ट इन टाइम) प्रणालीiii. माल सूची नियंत्रण

68. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए।

सूची–I (बाजार रूप)सूची–II (विक्रय लागतों की भूमिका)
(A) पूर्ण प्रतिस्पर्धा(i) फर्म का सतत सजीवन
(B) एकाधिकार(ii) क्रेता व्यवहार को प्रभावित करना
(C) एकाधिकारवादी प्रतिस्पर्धा(iii) बाजार आकार में वृद्धि
(D) ऑलिगोपोली(iv) उत्पाद/सेवा की सूचना

निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है-

सूची–I (बाजार रूप)सूची–II (विक्रय लागतों की भूमिका)
A. पूर्ण प्रतिस्पर्धाiii. बाजार आकार में वृद्धि
B. एकाधिकारiv. उत्पाद/सेवा की सूचना
C. एकाधिकारवादी प्रतिस्पर्धाii. विक्रेता व्यवहार को प्रभावित करना
D. ऑलिगोपोली (अल्पाधिकार)i. फर्म का सतत सजीवन

यह विभिन्न बाजारों तथा उनकी विशेषताओं पर आधारित है।

69. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए।

सूची–I सूची–II 
(A) अप्रकटित पूंजी(i) यह वित्त का त्वरित स्रोत है जो ऋण और पूंजी बाजार के विनियामक परिवेश से कम विनियमित होता है।
(B) निजी इक्किटी(ii) यह दीर्घावधि पूंजी है जिसमें उच्च नेटवर्थ तथा ज्यादा जोखिम की चाह वाले निवेशक होते हैं।
(C) वैश्विक बिक्षेप प्राप्ति(iii) यह एक इक्किटी है जिसे विदेशी बजारों में जारी किया जाता है और ओटीसी आधार पर शेयर बाजार में सूचित और खरीदा-बेचा जाता है।
(D) उद्यम पूंजी(iv) अतिरिक्त अधीनस्थ ऋण या पसंदीदा इक्किटी है जो फर्मों को ऋणदाताओं द्वारा जाने वाले बैंक ऋणों से अतिरिक्त उधारी लेने की अनुमति देता ह

निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) (A)-(iv), (B)-(i), (C)-(iii), (D)-(ii)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है -

सूची–Iसूची–II
A. अप्रकटित पूंजी (मेजानाइन पूंजी)iv. अतिरिक्त अधीनस्थ ऋण या पसंदीदा इक्विटी, जो फर्मों को ऋणदाताओं द्वारा दिए जाने वाले बैंक ऋणों से अतिरिक्त उधारी लेने की अनुमति देता है।
B. निजी इक्विटीi. यह वित्त का चरित स्रोत है, जो ऋण और पूंजी बाजार के विनियामक परिसर से कम विनियमित होता है।
C. वैश्विक निवेश प्राप्ति (GDR)iii. यह एक इक्विटी है, जिसे विदेशी बाजारों में जारी किया जाता है और ओटीसी आधार पर शेयर बाजार में सूचीबद्ध और खरीदा-बेचा जाता है।
D. उद्यम पूंजीii. यह दीर्घावधि पूंजी है, जिसमें उच्च नेटवर्क तथा ज्यादा जोखिम की चाह वाले निवेशक निवेश करते हैं।

70. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए।

निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है-