यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा जून, 2020 वाणिज्य

Total Questions: 100

11. श्रीमान X को अपने निवास स्थान से कार्यालय आने और कार्यालय से घर वापस जाने के लिए प्रतिमाह 1800 रुपये का यात्रा भत्ता प्राप्त करने की हकदारी है और वह प्रतिमाह 1400 रुपये खर्च करते हैं। उन्हें कितने रुपये की छूट दी जाएगी?

Correct Answer: (c) 1600 रुपये प्रतिमाह
Solution:

इस तथ्य के बजाए कि आप कर की किस श्रेणी (Tax Slab) में आते हैं आपको आयकर अधिनियम की धारा 10(14) (ii) के अनुसार तथा आयकर नियम 2BB के अनुसार आपको अथवा Mr.X को यात्रा भत्ता 1600 रु. वार्षिक की कर की छूट प्राप्त होगी। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की खर्च कितना किया, छूट 1600 रु. की ही प्राप्त होगी।

12. समूह सदस्यों द्वारा साझा किए जाने वाले विश्वासों, अभिवृत्तियों, परम्पराओं और अपेक्षाओं को_______कहा जाता है।

Correct Answer: (a) समूह प्रतिमान
Solution:

समूह प्रतिमान/ मानदंड अनौपचारिक नियम हैं जो समूह सदस्यों के व्यवहार को विनियमित करने और नियंत्रित करने के लिए अपनाये जाते हैं। समूह स्पष्ट और अस्पष्ट दोनों स्थितियों को प्रभावित करने का प्रबंधन करते है और इसलिए लोगों को अन्य की राय से समहत होना और सामाजिक मानदंडों की पुष्टि करना सुरक्षित लगता है। अतः समूह सदस्यों द्वारा साझा किया जाने वाला विश्वास, अभिवृत्ति, परम्पराओं और अपेक्षाओं को समूह प्रतिमान कहा जाता है।

13. निम्नलिखित में से कौन सी प्रशिक्षण विधि ऑफ दजॉब प्रशिक्षण विधि की अंग नहीं है?

Correct Answer: (c) शिक्षुता (एप्रेन्टिसशिप)
Solution:

प्रशिक्षण की दो विधियाँ हैं। कार्यस्थल पर प्रशिक्षण (on the job) तथा कार्यस्थल से दूर (off the job) प्रशिक्षण। कार्य स्थल पर प्रशिक्षण का तात्पर्य है की कार्य के दौरान ही प्रशिक्षण देना तथा कार्य से दूर, एक कृत्रिम माहौल में प्रशिक्षण देना ही कार्यस्थल से दूर, या आफ द जॉब प्रशिक्षण देना है। कार्यस्थल पर प्रशिक्षण में अभिविन्यास, सहकार्यता प्रशिक्षण, कार्यावर्तन, इंटर्नशिप, शिक्षिता (अप्रैटशिप) आदि हैं जबकि कार्यस्थल से दूर प्रशिक्षण में कक्षा व्याख्यान, दृश्यश्रव्य, सिमुलेशन, प्रकोष्ठ प्रशिक्षण, मामले का अध्ययन भूमिका निभाना, कार्यक्रमित निर्देश आदि। अतः विकल्प (c) सही है।

14. किसी सामान्य रूप से विषयीकृत बंटन में निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण माध्य, माध्यिका और बहुलक के बीच संबंध को दर्शाता है?

Correct Answer: (b) बहुलक = 3 माध्यिका - 2 बहुलक
Solution:

सामान्य रूप से विषयीकृत बंटन में बहुलक, माध्यिका तथा माध्य के बीच में सम्बन्ध होता है। यह संबंध है:-
बहुलक = 3 माध्यिका - 2 माध्य

15. यदि एक शॉपिंग मॉल में औसत रूप से प्रति मिनट 2 ग्राहक पहुंचते हैं तो इस बात की कितनी प्रायिकता है कि किसी दिए गए मिनट में बिल्कुल 3 ही ग्राहक पहुंचेंगे? (e⁻² = 0.1353)

Correct Answer: (a) 0.1804
Solution:

16. किसी बंटन की 'गुडनेस ऑफ फिट' का परीक्षण किया जाता है

Correct Answer: (c) काई स्क्वायर टेस्ट द्वारा
Solution:

बंटन की 'गुडनेस ऑफ फिट' का परीक्षण करने के लिए काई एक्वायर परीक्षण (x² test)किया जाता है। जबकी Ttest (टी-परीक्षण) का प्रयोग दो प्रतिदर्शों के माध्य की तुलना करने हेतु किया जाता है जबकि प्रतिदर्शों के मापदंडों का ज्ञान नही होता है। एफ परीक्षण (F-test) का प्रयोग दो समग्र विभिन्नताओं के परीक्षण अथवा समानता परीक्षण के लिए किया जाता है। 2 test (2 परीक्षण) वह सांख्यिकीय परीक्षण है जिसका प्रयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि क्या दो जनसंख्या औसत भिन्न होते है जबकि भिन्नाएं (Variances) ज्ञात हों और नमूनों का आकार बड़ा होता हो। काई स्क्वायर परीक्षण का प्रयोग समरूपता, परस्पर निर्भरता तथा गुडनेस ऑफ फिट की जांच करने को किया जाता है।

17. किसी सर्वेक्षण में किसी बांड विशेष के सॉफ्ट ड्रिंक को ज्यादा पसंद करने के बारे में जानने के प्रयोजन से कक्षा के मित्रों या पड़ोसियों में से लोगो का चयन किया जा सकता है, जो उदाहरण है -

Correct Answer: (a) सुविधा प्रतिचयन का
Solution:

सुविधा नमूनाकरण/ प्रतिचयन एक गैर-संभावना नमूनाकरण (Non- Probability Sampling) का उदाहरण है जहाँ पर नमूनों का संकलन वहाँ से होता है जहाँ से वह आसनी से प्राप्त किए जा सकते है। निणर्य प्रतिचयन की एक गैर सम्भावना प्रातिचयन है जहाँ किसी विशेषज्ञ की राय एवं निर्णय के अनुसार नमूना एकत्रित किया जाता है। क्लस्टर प्रतिचयन अथवा संकुल प्रतिचयन में समग्र को टुकड़ों (क्लस्टर) में बाँटा जाता है तथा इसके बाद उनमें से प्रायिकता के आधार पर नमूना एकत्र किया जाता है। स्तरीकृत में समग्र को उप स्तरो में विभाजित कर प्रत्येक से नमूना एकत्रित किया जाता है।

18. नीचे दी गई जानकारी से, वाल्टर मॉडल के अनुसार प्रति अंश मूल्य निकालिए यदि अदापगी अनुपात 40% है।

ई पी एस 4 रुपये
आर ओ आई - 18%
शेयरधारकों द्वारा अपेक्षित प्रतिफल दर – 15%
यदि भुगतान अनुपात 40% हो तो वाल्टर मॉडल के अनुसार प्रति शेयर मूल्य क्या होगा? अंशधारकों द्वारा अपेक्षित प्रतिफल

Correct Answer: (a) 29.87 रुपये
Solution:

19. माना कि किसी फर्म की पूंजीगत संरचना में 20% ऋण और 80% समता अंश (इक्विटी) है। ऋण और समता अंश की लागतें क्रमशः 10% और 15% हैं। इसकी समग्र पूंजीगत लागत क्या है?

Correct Answer: (d) 14 प्रतिशत
Solution:

Given –
Debt = 20%
Equity = 80%
Cost of Debt = 10%
Cost of Equity = 15%
Weighted Average Cost of Capital (WACC) =
(Debt × Cost of Debt) + (Equity × Cost of Equity)
= (20% × 10%) + (80% × 15%)
= 2% + 12%
WACC = 14%

20. एक लिमिटेड कम्पनी की अंश पूंजी 5,000 समता अंश है जिनमें प्रत्येक का मूल्य 100 रुपये तथा प्रत्येक अंश का बाजार मूल्य 150 रुपये है। कम्पनी 1,20,000 रुपये की अतिरिक्त निधि जुटाना चाहती है और मौजूदा अंशधारकों को धारित किए गए प्रत्येक पांच अंशों के लिए 120 रुपये की दर पर एक नए अंश के लिए आवेदन करने के अधिकार की पेशकश करती है। अधिकार का मूल्य कितना है?

Correct Answer: (a) 5 रुपये
Solution:

शेयर का बाज़ार मूल्य = 150
नए शेयर का निर्गम मूल्य = 120
1 नया शेयर 5 पुराने शेयरों पर (अर्थात 5:1 का अधिकार अनुपात)
अतः, अधिकार (Right) का मूल्य
Vᵣ = (M − S) / (N + 1)
जहाँ,
Vᵣ = एक अधिकार शेयर का मूल्य
M = शेयर का बाज़ार मूल्य
S = निर्गम मूल्य
N = एक अधिकार शेयर के लिए आवश्यक पुराने शेयरों की संख्या
अतः,
Vᵣ = (150 − 120) / (5 + 1)
= 30 / 6
= 5
अधिकार (Right) का मूल्य = 5 रुपये।