Solution:यदि चाल अनुपात 2:1 है तथा चाल संपत्ति और चाल दायित्व दोनों में समान राशि से वृद्धि की जाती है, तो चाल अनुपात कम हो जाएगा। उदाहरण —
चाल संपत्ति (Current Assets) = 100000 रु.
चाल दायित्व (Current Liability) = 50000 रु.
अतः चाल अनुपात (Current Ratio) = 2:1
यदि 10,000 रु. का स्टॉक उधार (Credit) पर खरीदा जाता है, तो नया चाल अनुपात होगा —
= (100000 + 10000) / (50000 + 10000)
= 110000 / 60000
नया चाल अनुपात = 1.833 : 1