Solution:वस्तुओं और सेवाओं का एक देश से दूसरे देश के बीच मुक्त प्रवाह में आने वाले समस्त अवरोधों को दूर करने तथा स्वतंत्र विदेशी व्यापार नीतियों का अनुशीलन करने के लिए प्रतिबद्ध देशों के समूह को मुक्त व्यापार क्षेत्र कहा जाता है। मुक्त व्यापार क्षेत्र के सदस्यों जो उस क्षेत्र में आने वाले विभिन्न देश होते है; उनके बीच वस्तुओ एवं सेवाओ का मुक्त प्रवाह होता है। वहाँ व्यापार बिना किसी रुकावट के होता है। कुछ मुक्त व्यापार क्षेत्र के उदाहरण है NAFTA, (North America Free Trade Area), EFTA, (European free Trade Area) आदि।