यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा जून, 2020 वाणिज्य

Total Questions: 100

51. निम्नलिखित में से किन फर्मों के लिए प्रक्रिया लागत निर्धारण उपयुक्त है?

A. संभारतंत्रीय और परिवहन फर्म
B. औषध और स्वास्थ्य देख रेख फर्म
C. पर्यटन और आतिथ्य फर्म
D. तेल शोधक फर्म
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

Correct Answer: (d) केवल D
Solution:

प्रक्रिया लागत निर्धारण वह विधि है जहाँ उत्पादन कई स्तरों पर होता है। यह तेल शोधक फर्मो, खाद्य पदार्थ अधिक संभारतंत्रीय और परिवहन फर्मों में परिचालन लागत विधि, औषध और स्वास्थ्य देख रेख फर्म में बैच लागत विधि प्रयोग में लायी जाती है। पर्यटन तथा आतिथ्य फर्म जाब कास्टिंग (कार्य लागत) विधि का प्रयोग किया जाता है। तेल के कच्चे स्वरूप को कई बार साफ किया जाता है जिससे कि यहाँ प्रक्रिया के कई स्तर होते हैं। इस लिए यहाँ प्रक्रिया लागत निर्धारण उपयुक्त है।

52. पूंजी पर्याप्तता अनुपात के परिकलन के लिए बैंकों को निम्नांकित में से किस जोखिमों पर विचार किया जाना अपेक्षित है?

A. साख जोखिम
B. बाजार जोखिम
C. प्रकार्यात्मक जोखिम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (d) केवल A, B और C
Solution:

पूंजी पर्याप्ता अनुपात के परिकलन के लिए बैंको को साख जोखिम, बाजार जोखिम तथा प्रकार्यात्मक जोखिम पर विचार करना आवश्यक होता है। पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CAR) अपनी जोखिम धारित संपत्ति और वर्तमान देनदरियो के संबंध में बैंक की पूंजी का अनुपात है। इसे जोखिम सम्पत्ति पर पूंजी अनुपात के नाम से भी जाना जाता है।

53. निम्नलिखित में से किन तीन परस्पर पुनर्बलन-स्तंभों पर बेसल III पूंजीगत विनियमन आधारित होते है?

A. न्यूनतम पूंजी मानक
B. पूंजी पर्याप्तता की पर्यवेक्षण स्तर पर समीक्षा
C. साख जोखिम प्रबंध
D. बाजार अनुशासन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) केवल A, B और D
Solution:

बेसल-III, बैंक पूंजी पर्याप्तता, तनाव परीक्षण और बाजार में तरलता जोखिम पर एक वैश्विक, स्वैच्छिक नियामक ढांचा है। 2007-08 के वित्तीय संकट से प्रकट वित्तीय विनियमन में कमियों के जवाब में बेसल अकार्ड की यह तीसरी किस्त विकसित की गई थी। बेसल-III पूंजीगत विनियमन निम्न तीन परस्पर पुनर्बलन स्तंभों पर निर्भर करते है।
(1) न्यूनतम पूंजी मानक
(2) पूंजी पर्याप्तता की पर्यवेक्षण स्तर पर समीक्षा
(3) बाजार अनुशासन

54. निम्नलिखित में से कौन से तत्व अल्पावधि में बहु वस्तु प्रतिष्ठान के बंद होने की स्थिति के अवधारण के लिए पर्याप्त है?

A. प्रचालन की परिवर्त्य लागत
B. प्राप्त उपांत राजस्व
C. प्रचालन का औसत परिवर्त्य लागत
D. प्राप्त औसत उपांत राजस्व
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) केवल C और D
Solution:

अल्पावधि में बहु वस्तु प्रतिष्ठान के बंद होने की स्थिति के अवधारणा के लिए केवल प्रचालन का औसत परिवर्त्य लागत तथा प्राप्त औसत उपांत राजस्व ही पर्याप्त है। बह उत्पाद फर्म के लिए उत्पादन तब तक जारी रह सकता है जब तक की उसके विभिन्न उत्पादों से औसत सीमांत राजस्व औसत परिवर्तनीय लागत से अधिक हो। यदापि फिर भी शटडाऊन करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह संभव है की लाभदयता हासिल करने के लिए केवल एक उत्पाद को बंद करने की आवश्यकता हो।

55. सेवा गुणवत्ता के ग्राहक अवबोध का मूल्यांकन करने वाली सर्वेक्षण युक्ति क्या कहलाती है?

A. CETSCALE
B. SERVQUAL
C. SERVPREF
D. DINESERV
E. RSQS
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

Correct Answer: (d) केवल B, C, D और E
Solution:

सेवा गुणावत्ता के ग्राहक अवबोध का मूल्यांकन करने वाली सर्वेक्षण युक्तियाँ है -
(1) (सेवा गुणवत्ता)
(2) (सेवा प्रदर्शन)
(3) (डिज़ाइन सेवाएँ)
(4) (खुदरा सेवा गुणवत्ता मापनी)

56. माध्यम टकराव (चैनल कॉनफ्लिक्ट) हो सकता है:

A. उर्ध्वाधर
B. क्षैतिज
C. विकर्णी
D. चक्रीय
E. त्रिकोणात्मक
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल A और B
Solution:

माध्यम टकराव (चैनल कॉनफ्लिक्ट) हो सकता है -
(A) ऊर्ध्वाधर माध्यम टकराव
(B) क्षैतिज माध्यम टकराव
(C) विभिन्न माध्यम टकराव चैनल संघर्ष तब होता है जब निर्माता अपने चैनल भागीदारों जैसे वितरकों, खुदरा, विक्रेताओं, डीलरो और बिक्री प्रतिनिधियों को निर्वाध रूप से सामान्य विपणन विधियों और इंटरनेट पर उपभोक्ताओं को अपने उत्पाद बेचता है तथा बीचौलियों जो विपणन चरण के साझेदार है, को नजरअंदाज करने के कारण उत्पन्न होता है।

57. निम्नलिखित में से किस किन खुदरा व्यापार विश्लेषण अनुप्रयोग /अनुप्रयोगों में ग्राहकों के क्रय पद्धति को समझने के लिए खोज तकनीकों का प्रयोग किया जाता है?

A. घटक विश्लेषण (फैक्टर एनालिसिस)
B. पश्चगमन विश्लेषण (रिंग्रेसन एनालिसिस)
C. डेटा माइनिंग
D. डेटा स्क्रैपिंग
E. डेटा क्लोनिंग
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Correct Answer: (d) केवल C
Solution:

डाटा माइनिंग कम्पनीयों द्वारा कच्चा डाटा को उपयोगी जानकारी में बदलने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्रिया है। डेटा के बड़े बैचों में पैटर्न देखने के लिए साफ्टवेयर का उपयोग करके व्यवसाय अपने ग्राहकों के बारे में अधिक प्रभावी विपणन रणीनतियों को विकसित करने, बिक्री बढ़ाने और लागत में कमी के बारे में अधिक जान सकते है। डाटा माइनिंग के प्रयोग -
(1) स्वास्थ्य
(2) धोखाधड़ी पकड़ना
(3) कस्टमर रिलेशनशिप प्रबन्धन
(4) शिक्षा
(5) वित्तीय बैंकिग
(6) झूठ पकड़ने
(7) बाजार विश्लेषण
(8) विनिर्माण अभियांत्रिकी

58. निम्नलिखित में से कौन सा कथन फिशर (इरविंग) प्रभाव का वर्णन करता है

A. सांकेतिक ब्याज दर वास्तविक ब्याज दर और प्रत्याशित ब्याज दर के योग के बराबर होती है।
B. वास्तविक ब्याज दर प्रत्याशित ब्याज दर में से सांकेतिक ब्याज दर घटाने के प्रतिफल के बराबर होती है।
C. दो मुद्राओं के बीच विनियम दर अंतर की व्याख्या ब्याज मुद्रास्फीति दर अंतर से होती है।
D. दो मुद्राओं के बीच विनियम दर अंतर की व्याख्या तुलनात्मक लागत लाभ और क्रयशक्ति समतुल्यता से होती है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) केवल A, B और C
Solution:

फिशर (इविंग) प्रभाव के सम्बंध में निम्न कथन सत्य है- (A) सांकेतिक ब्याज दर, वास्तविक ब्याज दर और प्रत्याणित ब्याज दर के योग के बराबर होती है। (B) वास्तविक ब्याज दर, प्रत्याशित ब्याज दर में से सांकेतिक ब्याज दर घटाने के प्रतिफल के बराबर होती है। (C) दो मुद्राओं के बीच विनिमय दर अंतर की व्याख्या ब्याजमुद्रास्फीति दर अंतर से होती है। फिशर के अनुसार - (1+i) = (1+R) (1+h) Where i - Nominal Interest Rate R- Real Interest Rate h - Expected Interest Rate

59. पूर्वानुमान की समस्याओं में निम्नलिखित में से कौन से कारक शामिल है?

A. प्राक्कलन के अपेक्षाकृत अधिक विश्वसनीय होने की दशा में आप भविष्य का और अधिक पूर्वानुमान करते हैं।
B. विनिर्देशन व्यतिक्रम
C. चक्रीय परिवर्त्य
D. डाटा श्रृंखला में स्थिरता का होना
E. डाटा श्रृंखला में समरस्ता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) केवल B और C
Solution:

पूर्वानुमान की समस्याओं में सबसे बड़ा कारक यह है कि यह भविष्य पर आधारित है और भविष्य अनिश्चित है। पूर्वानुमान और नियोजन बीते अनुभवों के आधार पर भविष्य का आकलन तथा उससे होने वाली जोखिम को कम करना है। परन्तु भविष्य अस्थिर होता है और आकलन में समस्या व्याप्त रहती है। आकलन/पूर्णनुमान की समस्याएँ निम्नवत है-
(A) विनिर्देशन व्यक्तिक्रम
(B) चक्रीय परिवर्त्य
(C) संगठनात्मक अव्यवस्था
(D) आंकड़ो की कम विश्वसनीयता
(E) बोझिल वित्तीय समेकन
(F) विदेशी मुद्रा अनुवाद

60. मूल्य विभेदन की प्रथा को सफलतापूर्वक व्यवहार में लाने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/ से कथन सही है हैं?

A प्रतिष्ठान का अनिवार्यतः शुद्ध एकाधिकार होना चाहिए।
B. प्रतिष्ठान के पास अनिवार्यतः बाजार शक्ति होनी चाहिए।
C. उपभोक्ताओं के लिए एक बाजार से दूसरे बाजार के उपभोक्ताओं के हाथो बेचना अनिवार्यतः दुरूह हो ।
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (b) केवल B और C
Solution:

मूल्य विभेदीकरण को प्रभावित करने के 3 मुख्य कारक है-
(1) प्रतिष्ठान के पास अनिवार्यतः बाजार शक्ति होनी चाहिए
(2) उपभोक्ताओं के लिए एक बाजार से दूसरे बाजार के उपभोक्ताओं के हाथों बेचना अनिवार्यतः दुरूह हो।
(3) फर्म को मांग में अंतर पहचानने में सक्षम होना चाहिए। बाजार शक्ति के कारण संस्था मूल्यों पर नियंत्रण रखती है जिससे अलग-अलग उपभोक्ताओं से अलग मूल्य प्राप्त किया जा सके।