यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा जून, 2020 वाणिज्य

Total Questions: 100

61. अल्पाधिकारी प्रतिस्पर्धी बाजार के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन से कथन सही हैं?

A. समग्र बाजार की तुलना में प्रतिष्ठान छोटे होते हैं।
B. किसी भी प्रतिष्ठान में बाजार शक्ति नहीं होती है।
C. बाजार में सुलभ प्रविष्टि और निर्गम होता है।
D. कुछ एक प्रतिष्ठानों में ही बाजार शक्ति होती है।
E. बाजार में सुलभ प्रविष्टि और निर्गम नहीं है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) केवल A और C
Solution:

एकाधिकार प्रतियोगिता बाजार (Monopolistically Competitive Market) वह होता है जहाँ पर बाजार में किसी वस्तु अथवा सेवा के कुछ ही विक्रेता निर्माता हो तथा उनके उत्पाद एक दूसरे से किसी न किसी प्रकार अलग होते है। यह अपूर्ण प्रतियोगिता की स्थिति होती है। इसके संदर्भ में निम्न कथन सत्य है-
(A) समग्र की तुलना में प्रतिष्ठान बड़े होते है।
(B) किसी भी प्रतिष्ठान में बाजार शक्तियाँ नहीं होती है।
(C) बाजार में आसान आगमन एवं प्रस्थान होता है।
(D) कई संस्थान होते है जो बाजार में होते है।
जैसे- रेस्टोरेंट, TV serials, कपड़े आदि।

62. प्रबंधन का विस्तार किसके द्वारा निर्धारित किया जाता है:

(i) प्रबंधक का प्रशिक्षण
(ii) प्रबंधक के व्यक्तिगत गुण
(iii) अधीनस्थों का प्रशिक्षण
(iv) मजदूर संघ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए

Correct Answer: (b) (i), (ii) और (iii)
Solution:

प्रबंध का विस्तार वह होता है जहां पर यह देखा जाता है कि प्रबंधक के द्वारा कितने कर्मचारियों को नियंत्रित किया जाता है। यह पूर्णतः मैनेजर (प्रबंधक) के व्यक्तिगत गुणों पर निर्भर करता है। प्रबंध के विस्तार को निर्धारित करने के कारक निम्न है -
(1) प्रबंधक का प्रशिक्षण
(2) प्रबंधक के व्यक्तिगतगुण
(3) अधीनस्थों का प्रशिक्षण एक कुशल कर्मचारी प्रबन्धक के कार्य को कम कर सकता है
(4) कार्य की प्रकृति
(5) नियोजन एवं नीतियाँ
(6) नियंत्रण प्रणाली
(7) प्रबंधक की शक्तियाँ
(8) संगठनात्मक स्तरों की संख्या
(9) अधिकार दायित्व प्रणाली आदि।

63. ताला बंदी का आशय है व्यवसाय पर पूरी तरह से विराम या पूरी तरह से बंद। इसमें शामिल हैं:

(i)  कोई क्रय और विक्रय नहीं
(ii) कोई विनिर्माण नहीं
(iii) व्यवसाय को एक स्थान से बदलकर दूसरे स्थान पर ले जाना
(iv) परिसम्पत्तियों कही बिक्री या निपटान
(v) मालिकों को पूंजी वापस लौटाना

Correct Answer: (a) (i), (ii), (iv), (v)
Solution:

औद्योगिक अशांति तब उत्पन्न होती है जब कभी नियोक्ता एवं कर्मचारियो के मध्य टकराव की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों के पास हड़ताल विकल्प होते है जिसमें की वह अपनी मांगों को मनवाने के लिए सामूहिक तौर पर कार्य का बहिष्कार करते है। परन्तु जब कभी उनकी मांगे अनुचित होती है तो नियोक्ता के पास यह अधिकार होता है कि वह पूर्णता संस्था को बंद कर देते हैं तथा किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं करते। जब नियोक्ता संस्था बंद दर देते है तो इसे ही तालाबंदी कहते है। तालाबंदी में शामिल है-
(i) संस्था में क्रय विक्रय नहीं होता है।
(ii) संस्था में किसी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नही होता है।
(iii) परिसम्पत्तियों की कोई बिक्री एवं निपटान नहीं होता है।
(iv) मालिको को पूंजी वापस करना आदि शामिल है।

64. निम्नलिखित में से कौन से कथन गलत हैं?

A. साझेदार फर्म का व्यवसाय अधिकतम सामान्य लाभ तक जारी रखने के लिए बाध्य नहीं है। B. जहां साझेदार स्वयं द्वारा आग्रहित पूंजी पर ब्याज का हकदार हो, ऐसा ब्याज देय होगा भले ही लाभ हो अथवा नहीं हो।
C. बहिर्गामी साझेदार को फर्म के मुनाफा में शेयर का दावा करने का अधिकार तब तक होता है जब तक कि खाता का अंततः निस्तारण न हो जाए।
D. किसी भी साझेदार को केवल सभी अन्य साझेदारों की सहमति से ही फर्म से निष्कासित किया जा सकता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

Correct Answer: (a) केवल A, B, D
Solution:उपरोक्त में सही कथन निम्नवत है -
(a) साझेदार फर्म का व्यवसाय अधिकतम सामान्य लाभ तक जारी रखने के लिए बाध्य है।
(b) जहाँ साझेदार स्वयं द्वारा आग्रहित पूंजी पर ब्याज का हकदार हो, ऐसा ब्याज देय होगा जबकि लाभ हो। हानि की स्थिति में ब्याज देय नहीं होगा।
(c) बहिर्गामी साझेदार को फर्म में मुनाफा में शेयर का दावा करने का अधिकार तब तक होता है जब तक कि खातों का अंततः निस्तारण न हो जाए।
(d) किसी भी साझेदार को अन्य सभी साझेदारों की सहमति से निष्कासित किया जा सकता है यह कथन गलत है। क्योंकि साझेदार बराबर का स्वामी होता है यहाँ निष्कासन नहीं हो सकता। जबकि फर्म का विघटन किया जा सकता है।

65. निम्नलिखित में से कौन विक्रय के वाउचिंग से संबंधित हैं?

A. वस्तुओं को प्रेषण
B. विक्रय पूंजी
C. प्रत्यक्ष नोट्स
D. जमा नोट्स
निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल B और D
Solution:

वाउचिग वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा अंकेक्षक लेनदेना का सत्यापन करता है। यह भौतिक दस्तावेज, रसीद आदि होते है जिन्हे प्रमाणक (वाउचर) कहते हैं, जिनके द्वारा प्रमाणन किया जाता है। विक्रय के वाउचिंग के लिए-
(1) विक्रय रसीद
(2) विक्रय पुस्तक
(3) ग्राहक लेजर खाता
(4) माल बाह्या वापसी पुस्तक
(5) वस्तुओं का प्रेषण
(6) विक्रय पंजी

66. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिएः

सूची–Iसूची–II
A. असामान्य समस्याओं के समाधान के लिए तदर्थ टीम गठित की गई(i) सत्याभासी संगठन
B. जब बड़ी संख्या में लघु परियोजना है।(ii) कार्य बल
C. हैसियत मुक्त और पदानुक्रम मुक्त संगठन(iii) मुक्त स्वरूप संगठन
D. डिजिटल या डॉटकाम संगठन(iv) मैट्रिक्स संगठन
Correct Answer: (c) A-(ii), B-(iv), C-(iii), D-(i)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है -

सूची–Iसूची–II
(a) असामान्य समस्याओं के समाधान के लिए तदर्थ टीम गठित की गई(ii) कार्यबल
(b) उपयुक्त, जब बड़ी संख्या में लघु परियोजनाएँ हों(iv) मैट्रिक्स संगठन
(c) हैसियत मुक्त और पदानुक्रम मुक्त संगठन(iii) मुक्त स्वरूप संगठन
(d) डिजिटल या डॉटकॉम संगठन(i) आभासी संगठन

67. सूची-I को मदों को सूची-II की मदों के साथ सुमेलित कीजिए और सही कूट को चुनिएः

Correct Answer: (b) A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
Solution:

68. सूची-I में दी गई मदों को सूची-II की मदों के साथ सुमेलित करें और कूट के सही विकल्प का चयन करें:

सूची–Iसूची–II
A. ब्याज भुगतान में अक्षय(i) चालू अनुपात
B. तरलता संकट(ii) ऋणी कारोबार अनुपात
C. प्राप्य का अक्षम संकलन(ii) ब्याज सुरक्षा अनुपात
D. अंश धारक कोष की प्राप्ति कुल निवेश पर प्राप्ति से बहुत अधिक होती है(iv) ऋण–समता अनुपात
Correct Answer: (a) A-(iii), B-(i), C-(ii), D-(iv)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है-

सूची–Iसूची–II
(a) ब्याज भुगतान में अक्षय(iii) ब्याज सुरक्षा अनुपात
(b) तरलता संकट(i) चालू अनुपात
(c) प्राप्य का अक्षम संकलन(ii) ऋणी कारोबार अनुपात
(d) अंशधारक कोष की प्राप्ति कुल निवेश पर प्राप्ति से बहुत अधिक होती है।(iv) ऋण–समता अनुपात

69. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें:

सूची–I (बाजार स्वरूप)सूची–II (विशिष्ट अभिलक्षण)
A. पूर्ण प्रतिस्पर्धा(i) कीमत अपरिवर्तनीयता
B. एकाधिकार(ii) उत्पाद सुधार
C. एकाधिकारवादी प्रतिस्पर्धा(iii) समान उत्पाद
D. अल्पाधिकार(iv) कीमत भेद

निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) A-(iii), B-(iv), C-(ii), D-(i)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है-

सूची–Iसूची–II
(a) पूर्ण प्रतिस्पर्धा(iii) समान उत्पाद
(b) एकाधिकार(iv) कीमत भेद
(c) एकाधिकारवादी प्रतिस्पर्धा(ii) उत्पाद सुधार
(d) अल्पाधिकार(i) कीमत अपरिवर्तनीयता

70. सूची-I में दी गई लागत संकल्पनाओं को सूची-II में दिए गए उनके विवरण के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

सूची–I (लागत संकल्पना)सूची–II (विवरण)
A. डूबी लागत(i) इकाई परिवर्तन के लिए कुल लागत में परितर्वन
B. सीमांत लागत(i) उत्पादन में खरीदे गए और प्रयोग किए गए आदानों का मूल्य
C. वृद्धिशील लागत(iii) ऐसी लागते जो फर्म के निर्णय से प्रभावित नहीं होती है
D. अन्तर्निहित लागत(ii) किसी निर्णय के फर्म के निर्णय से प्रभावित नहीं होती हैं

निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) A-(ii), B-(i), C-(iv), D-(iii)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है-

सूची–Iसूची–II
(A) डूबी लागत(ii) उत्पादन में खरीदे गए और प्रयोग किये गए आदानों का मूल्य
(B) सीमांत लागत(i) उत्पादन में इकाई परिवर्तन के लिए कुल लागत में परिवर्तन
(C) वृद्धि-शील लागत(iv) किसी निर्णय के परिणाम स्वरूप लागतों में कुल वृद्धि
(D) अन्तर्निहित लागत(iii) ऐसी लागतें जो फर्म के निर्णय से प्रभावित नहीं होती हैं