यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा जून, 2020 वाणिज्य

Total Questions: 100

71. सूची-I में दिए गए वैश्विक व्यापार के सैद्धान्तिक आधारों को सूची-II में दिए गए इन सिद्धान्तों के प्रतिपादक अर्थशास्त्रियों से सुमेलित कीजिए:

सूची–I (वैश्विक व्यापार के सैद्धान्तिक आधार)सूची–II (अर्थशास्त्री)
A. निरपेक्ष लागत लाभ(i) माइकल पोर्टर
B. उत्पादक सम्पदा सिद्धान्त(ii) डेविड रिकार्डो
C. राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी लाभ(iii) हेक्शेर एवं ओलिन
D. तुलनात्मक लागत लाभ(iv) एडम स्मिथ

सही मेल की निम्नलिखित में से पहचान कीजिए:

Correct Answer: (a) A-(iv), B-(iii), C-(i), D-(ii)
Solution:

सही विकल्प निम्न है:-

सूची–Iसूची–II
(A) निरपेक्ष लागत लाभ(iv) एडम स्मिथ
(B) उत्पादक संपदा सिद्धांत(iii) हेक्शर एवं ओहलिन
(C) राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी लाभ(i) माइकल पोर्टर
(D) तुलनात्मक लागत लाभ(ii) डेविड रिकार्डो

सिद्धांत एवं प्रतिपादको के नाम पर आधारित है।

72. सूची-I की मदों को सूची-II की मदों के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

सूची–Iसूची–II
A. भारतीय संविदा अधिनियम(i) 2002
B. सूचना का अधिकार अधिनियम(ii) 1872
C. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम(iii) 2005
D. प्रतिस्पर्धा अधिनियम(iv) 2000
Correct Answer: (d) A-(ii), B-(iii), C-(iv), D-(i)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है -

सूची–Iसूची–II
(a) भारतीय संविदा अधिनियम(ii) 1872
(b) सूचना का अधिकार अधिनियम(iii) 2005
(c) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम(iv) 2000
(d) प्रतिस्पर्धा अधिनियम(i) 2002

अधिनियम तथा उनकी संसद द्वारा पारित एवं लागू होने का वर्ष ।

73. सूची-I में दी गई मदों को सूची-II की मदों के साथ सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए:

सूची–Iसूची–II
(A) रिलेशनशिप बैंकिंग(i) हुंडियों का लेन-देन और जमाएं स्वीकार करना
(B) मर्चेंट बैंकिंग(ii) उद्यमिता संबंधी आधार को व्यापक करना और औद्योगिक वृद्धि की तीव्र दर में सहायक होना
(C) स्वदेशी बैंकिंग(iii) पूंजी निर्गम प्रबंधन के व्यवसाय में संलग्न होना
(D) विकास बैंकिंग(iv) ग्राहको के साथ मजबूत रिश्ते बनाना, आगे भी बनाए रखना तथा उनको और बेहतर बनाना
Correct Answer: (c) A-(iv), B-(iii), C-(i), D-(ii)
Solution:

सही मिलान निम्नवत हैं-

सूची–Iसूची–II
(A) संबंध बैंकिंग(iv) ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते बनाना, आगे भी बनाए रखना तथा उन्हें बेहतर बनाना
(B) मर्चेंट बैंकिंग(iii) पूंजी निर्गम प्रबंधन के व्यवसाय में संलग्न होना
(C) स्वदेशी बैंकिंग(i) हुंडियों का लेन-देन तथा जमाएं स्वीकार करना
(D) विकास बैंकिंग(ii) उद्यमिता संबंधी आधार को व्यापक करना और औद्योगिक वृद्धि की तीव्र दर में सहायक होना

74. सूची-I में दी गई मदों का सूची-II की मदों के साथ सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए:

सूची–Iसूची–II
(A) 80 जी जी सी(i) चुकाए गए किराए के संबंध में कटौती
(B) 80 जी जी(ii) कम्पनी द्वारा राजनीतिक दलों के दिए गए अंशदान के संबंध में कटौती
(C) 80 जी जी ए(iii) किसी व्यक्ति द्वारा राजनीतिक दलों को दिए गए अंशदान के संबंध में कटौती
(D) 80 जी जी बी(iv) वैज्ञानिक शोध के लिए कतिपय दान के संबंध में कटौती
Correct Answer: (c) A-(iii), B-(i), C-(iv), D-(ii)
Solution:

धारा एवं कटौतियों का सही मिलान निम्नवत है -

सूची–Iसूची–II
(A) 80 GGC(iii) किसी व्यक्ति द्वारा राजनीतिक दलों को दिए गए अंशदान के संबंध में कटौती
(B) 80 GG(i) चुकाए गए किराए के संबंध में कटौती
(C) 80 GGA(iv) वैज्ञानिक शोध के लिए किए गए दान के संबंध में कटौती
(D) 80 GGB(ii) कंपनी द्वारा राजनीतिक दलों को दिए गए अंशदान के संबंध में कटौती

75. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची–I (अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद जीवन चक्र)सूची–II (अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा)
(A) परिचय(i) अन्य उच्च आय देशों से कंपनियां नवोन्मेषक देश को निर्यात बढ़ाती है।
(B) संवृद्धि(ii) अन्य उच्च आय देशों से प्रतिस्पर्धी विकासशील देशों में उत्पादन आरंभ कर सकते है
(C) परिपक्कता(iii) घरेलू देश में कुछ प्रतिस्पर्धी
(D) गिरावट(iv) अन्य उच्च आय देशों में प्रतिस्पर्धी अपने घरेलू बाजारों के लिए उत्पादन आरंभ करते हैं

निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (a) A-(iii), B-(iv), C-(i), D-(ii)
Solution:

सही मिलान निम्नवत है -

सूची–Iसूची–II
(a) परिचय(iii) घरेलू देश में कुछ प्रतिस्पर्धी आरम्भ
(b) संधि(iv) अन्य उच्च आय देशों में प्रतिस्पर्धी अपने घरेलू बाजारों के लिए उत्पादन आरम्भ करते हैं
(c) परिपक्वता(i) अन्य उच्च आय देशों से कम्पनियाँ नवोन्मेषक देश को निर्यात बढ़ाती हैं
(d) गिरावट(ii) अन्य उच्च आय देशों में प्रतिस्पर्धी विकासशील देशों में उत्पादन आरम्भ कर सकते

यह उत्पाद जीवन चक्र के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अपनाई जाने वाली नीतियो से सम्बंधित है।

76. केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर नियमावली की धारा 154 के अंतर्गत चूककर्ता की सम्पत्ति की बिक्री से प्राप्त राशि के वितरण का सही क्रम क्या है?

A. वसूली प्रक्रिया की प्रशासनिक लागत के प्रति विनियोजित
B. इस अधिनियम या आई जी एस टी अधिनियम, 2017 के अंतर्गत चूककर्ता की ओर बकाया किसी अन्य राशि के विरुद्ध विनियोजित
C. चूककर्ता से वसूली जाने वाली राशि के विरुद्ध विनियोजित
D. शेष राशि, यदि कोई हो, चूककर्ता को वापस कर दी जाएगी।

Correct Answer: (b) A, C, B, D
Solution:

CGST अधिनियम का नियम 154-माल की बिक्री और चल या अचल सम्पत्ति के निपटान का प्रस्ताव -
डिफाल्टर से बकाया की वसूली के लिए माल, चल या अचल सम्पत्ति की बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि -

(a) सबसे पहले, वसूली प्रक्रिया की प्रशासनिक लागत के खिलाफ विनियोजित की जाएगी। (b) इसके बाद बरामद की जाने वाली राशि के खिलाफ विनियोजित किया जाए।
(c) अधिनियम या एकीकृत माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 या केंद्र शासित प्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम 2017 या किसी भी राज्य माल और सेवा कर अधिनियम के तहत डिफाल्टर के कारण किसी अन्य राशि के खिलाफ विनियोजित किया जाएगा।
(d) किसी भी शेष राशि, डिफाल्टर को भुगतान किया जाएगा।

77. निम्नलिखित को सही क्रम में सुव्यवस्थित कीजिए:

A. आय के विभिन्न शीर्षों के अन्तर्गत आय
B. सकल कुल आय से हास
C. चालू वर्ष और पिछले वर्षों के घाटे का समायोजन
D. पूर्णांकन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) A, C, B, D
Solution:

कर की राशि ज्ञात करने अथवा शुद्ध कर योग्य आय ज्ञात करने के चरण निम्नवत है-
(A) आय के विभिन्न श्रोतों से प्राप्त आय ज्ञात की जाती है तथा उनका योग ज्ञात है।
(B) चालू वर्ष तथा पिछले वर्षों के घाटे का समायोजन करना
(C) सकल कुल आय प्राप्त की जाती है तथा उसमें से धारा 80 की कटौतियाँ दी जाती है।
(D) प्राप्त आय को समीपवती दहाई के अंक में पूर्णाकित किया जाता है। इसे शुद्ध कर योग्य आय कहते है।

78. कोविड-19 महामारी लॉकडाउन के दौरान निम्नलिखित में से किन उद्योग समूहों में उछाल आया?

A. ऑनलाइन शिक्षा, गेमिंग और मनोरंजन
B. ई-वाणिज्य एवं ई-भुगतान अवसंरचना
C. खुदरा व्यापार और औषध उद्योग
D. अस्पताल और स्वास्थ्य देख-रेख सुविधाएं
E. विनिर्माण और एम एस एम ई
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) केवल A, B और C
Solution:

कोविड-19 महामारी अर्थात कोरोना वायरस डीजीज2019 के कारण वैश्विक तालाबंदी की गई जहाँ सम्पूर्ण विश्व में करोड़ों-करोड लोग घरों में बंद हो गए तथा समस्त उद्योग धंधे भी पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए। सभी जरूरी सुविधाओं को छोड़ स्कूल, कालेज, व्यापारिक संस्थाएँ, माल, होटल, सिनेमा आदि बंद रहे। आवश्यक सेवाएँ ही नाममात्र रूप से जारी रही जिनमें दैनिक उपयोग की वस्तुएँ जैसे किराना स्टोर खाद्ययान तथा दवाएँ और औषधि क्षेत्र ही खुला रहा।
ऐसी स्थिति में शिक्षा का केवल आनलाइन माध्यम ही चालू रहा जहाँ सम्पर्क रहित शिक्षा की |वैकल्पिक व्यवस्था की गई तथा मनोरंजन आदि की आनलाइन रहा। तथा E-commerce तथा E- भुगतान प्रणाली जारी रही। इन्हीं क्षेत्रो में उछाल देखने को मिला। अस्पताल आदि में लघुकालीन वृद्धि रही जो धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ रहे है।

79. निम्नलिखित प्रबंधकीय कृत्यों को उनके निष्पादन के तार्किक क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. योजना निर्माण
B. कर्मचारी नियोजन
C. संगठन
D. समन्वयन
E नियंत्रण
F निर्देशन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) A, C, B, F, D और E
Solution:

प्रबंधकीय प्रक्रिया के चरण निम्न हैं -
(1) (योजना निर्माण)
(2) (संगठन)
(3) (कर्मचारी नियोजन)
(4) (निर्देशन)
(5) (समन्वयन)
(6) (नियंत्रण)
नियंत्रण आखिरी क्रिया है। नियोजन प्रारम्भिक क्रिया है।

80. भारतीय कंपनी अधिनियम, 2013 के उपबंधों के अनुसार निम्नलिखित कारपोरेट सामाजिक दायित्व के अर्हता मानदंड और व्यय को क्रमबद्ध कीजिए:

A. 500 करोड़ रुपए अथवा उससे अधिक धनात्मक निबल मूल्य
B. कारपोरेट सामाजिक दायित्व पर किए गए व्यय औसत लाभ का दो प्रतिशत
C. नियत वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ रुपए अथवा उससे अधिक का निबल लाभ
D. 1000 करोड़ रुपए अथवा उससे अधिक का कारोबार
E. अनुपालन नहीं किए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

Correct Answer: (c) A, D, C, B और E
Solution:

CSR (Corporate Social Responsibility) व्यवसाय के संचालन का एक तरीका है, जिसके द्वारा कारपोरेट संस्थाएँ सामाजिक रूप से अच्छे योगदान देती है। कम्पनी अधिनियम 2013 की धारा 135, कंपनी कारपोरेट सामाजिक दायित्व नियम 2014 और अनुसूची VII तैयार की है जो कम्पनियों के लिए अपने CSR को पूरा करने के लिए अनिवार्य प्रावधानो को निर्धारित करती है। कम्पनी अधिनियम 2013 के उपबंधो के अनुसार कारपोरेट सामाजिक दायित्व के अर्हता मापदंड और व्यय क्रमबद्ध निम्नवत हैं-
(A) 500 करोड़ रुपए अथवा उससे अधिक धनात्मक निवल मूल्य
(B) 1000 करोड़ रुपए अथवा उससे अधिक का कारोवार
(C) नियत वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ रुपए अथवा उससे अधिक का निवल लाभ
(D) कारपोरेट सामाजिक दायित्व पर किए गए व्यय औसत लाभ का 2%
(E) इसका अनुपालन न करने पर दंडात्मक कार्यवाही।