यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून-2021 वाणिज्यTotal Questions: 2011. कॉब-डगलस उत्पादन फलन में, Q = A Kᵃ Lᵇ मापनी पर बढ़ते क्रम में प्रतिफल प्राप्त होता है यदि :(a) a + b > 1(b) K + L > 1(b) K + L > 1(d) K + L < 1Correct Answer: (a) a + b > 1Solution:कॉब-डगलस उत्पादन फलन में उत्पादन फलन का एक विशेष प्रायोगिक रूप है, जिसका व्यापक रूप से उपयोग होता है। यह दो या दो से अधिक आगतों (विशेष रूप से भौतिक पूंजी और श्रम) की मात्रा और उत्पादन की मात्रा के बीच तकनीकी सम्बन्ध का अध्ययन करने के लिए उपयोग किया जाता है। उपर्युक्त प्रश्न में विकल्प (1) a + b > 1 बढ़ते प्रतिफल प्राप्त होंगे, जहाँ a = पूंजी (Capital), b = श्रम (Labour)।12. किसी अल्पाधिकार तंत्र में गैर-कीमत प्रतियोगिता का चरम उदाहरण है :(a) कार्टेल बनाना(b) अंतर्निभर निर्णयन(c) बड़े पैमाने पर उत्पादन की बचतें को प्राप्त करना(d) द्वयाधिकार का सृजनCorrect Answer: (a) कार्टेल बनानाSolution:अल्पाधिकार बाजार ऐसे बाजार हैं, जिसमें आपूर्तिकर्ताओं की संख्या कम होती है अर्थात् एक ऐसी बाजार संरचना है, जिसमें एक बाजार या उद्योग में बड़ी संख्या में बड़े विक्रेताओं या उत्पादकों का प्रभुत्व होता है। उपर्युक्त विकल्पों में कार्टेल बनाना सही उदाहरण है। कार्टेल उत्पादकों का एक समूह है जो अपने हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करता है। कार्टेल तब बनते हैं, जब कुछ बड़े उत्पादक अपने बाजार के पहलुओं के सम्बन्ध में सहयोग करने का निर्णय लेते हैं।13. वित्त में पेकिंग आर्डर थियरी निम्नलिखित कथन पर आधारित है:(a) प्रबंधकों और निवेशकों के बीच असममित सूचना(b) प्रबंधकों और निवेशकों के बीच सममित सूचना(c) बाहरी सूचना(d) केवल निवेशकों में असममित सूचनाCorrect Answer: (a) प्रबंधकों और निवेशकों के बीच असममित सूचनाSolution:पेंकिग आर्डर थ्योरी, इसे पेकिंग ऑर्डर मॉडल के रूप में भी जाना जाता है, यह कम्पनी की पूँजी संरचना से सम्बन्धित है। इस सिद्धांत को स्टीवर्ट मायर्स और निकोलस मजलुफ द्वारा 1984 में बनाया गया। इस सिद्धांत में कहा गया है कि प्रबंधक निवेश के अवसरों को निधि देने के लिए स्रोतों की निम्न वरीयता प्रदर्शित करते हैं। प्रथम, कम्पनी की बरकरार आय के माध्यम से, उसके बाद ऋण और अन्तिम उपाय के रूप में समता वित्त पोषण का चयन करना है। यह सिद्धांत असममित जानकारी की अवधारणा से उत्पन्न होता है। असममित जानकारी का अर्थ सूचना विफलता से है।14. यदि एक परियोजना की लागत रु 40,000 हैं। प्रथम से पंचम वर्ष तक मूल्यह्रास और कर के पूर्व आय की प्रवाह क्रमश: Rs. 10,000, रु. 12,000, रु 14,000, रु 16,000 और रु 20,000 हैं। मान लें कि कर की दर 50% है और मूल्यहास सीधी रेखा के आधार पर होता है। परियोजना की ए आर आर (ARR) है:(a) 14.40%(b) 72%(c) 16%(d) 55.56%Correct Answer: (c) 16%Solution:परियोजना की ARR = कुल आय = ₹72,000 (10,000 + 12,000 + 14,000 + 16,000 + 20,000) कुल लागत = ₹40,000 कुल लाभ = 72,000 − 40,000= ₹32,000 ARR = औसत वार्षिक लाभ / औसत निवेश औसत लाभ = 32,000 / 5 = 6,400 ARR = (6,400 / 40,000) × 100 = 16%15. लाभांश के इस सिद्धान्त के अनुसार प्रतिष्ठान को अपनी निवेश नीति यह अपनानी चाहिए कि सभी सकारात्मक NPV परियोजनाओं को स्वीकार किया जाए और लाभांश का भुगतान किया जाए यदि और केवल यदि निधि उपलब्ध हों :(a) बर्ड इन हैंड सिद्धान्त(b) निवेशक तर्कसंगति सिद्धान्त(c) 100 प्रतिशत प्रतिधारण सिद्धान्त(d) अवशिष्ट सिद्धान्तCorrect Answer: (d) अवशिष्ट सिद्धान्तSolution:अवशिष्ट लाभांश सिद्धांत के अनुसार लाभांश तब बाँटना चाहिए जब पूँजीगत व्यय तथा कार्यशील पूँजी के लिए व्यय किए जा चुके हों और उसके बाद भी लाभ शेष बचे। एक फर्म को अपनी निवेश नीति इस तरह अपनानी चाहिए की जितनी भी सकारात्मक शुद्ध वर्तमान मूल्य की परियोजनाओं को स्वीकार किया जाये और लाभांश का भुगतान किया जाये। यह लाभांश नीति व्यवसाय में शून्य अतिरिक्त रोकड़ रखता है। अगर अतिरिक्त नकदी हो तो व्यवसाय में पुनर्निवेश या शेयरधारकों के बीच पुनर्वितरित कर दिया जाना चाहिए।16. प्रतिभूतीकरण में जब किसी परिसम्पत्ति का अधिग्रहण नहीं किया जाता है और पार्श्विक को परिसंपत्ति की पूरी अवधि के लिए निश्चित कर दिया जाता है, तो ऐसे ढाँचे को कहते हैं :(a) परिक्रामी ढाँचा(b) परिशोधन ढाँचा(c) पार्श्विकीकृत ढाँचा(d) स्व-परिपोषक ढाँचाCorrect Answer: (d) स्व-परिपोषक ढाँचाSolution:प्रतिभूतीकरण में जब किसी परिसम्पत्ति का अधिग्रहण नहीं किया जाता है और पार्श्विक को परिसम्पत्ति की पूरी अवधि के लिए निश्चित कर दिया जाता है, तो ऐसे ढाँचे को स्व-परिपोषक ढाँचा कहते हैं। यह एक अल्पकालीन ऋण है, जिसे खरीदने के लिए उपयोग की जाने वाली सम्पत्ति द्वारा उत्पन्न धन के साथ चुकाया जाता है। इन ऋणों का उद्देश्य उन खरीद को वित्त-पोषित करना है, जो जल्दी और मजबूती से नकदी उत्पन्न करेंगे।17. एक बहुत बड़े प्रतिदर्श आकार के लिए SEₓ और σ का अनुपात 8 : 40 है। प्रतिदर्श आकार n निर्धारित करें :(a) 25(b) 5(c) 4(d) 16Correct Answer: (a) 25Solution:18. युग्मित आँकड़ों के किसी दिए गए समुच्चय के लिए सहसंबंध और पश्चगमन गुणांकों की गणना क्रमशः r, bₓy और byₓ के बराबर की गई है। अब यदि श्रृंखला के हर मान को 5 से भाग दिया जाता है। इनमें से हर गुणांक पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है?(a) तीनों गुणांक अपरिवर्तित रहते हैं।(b) r में तो कोई परिवर्तन नहीं होगा पर byₓ, का परिवर्तन byₓ /5 में होता है और bₓy का 5 bₓy में परिवर्तन होता है।(c) हर गुणांक कम होकर अपने मान का एक चौथाई हो जाएगा।(d) r में तो कोई परिवर्तन नहीं होगा पर byₓ का परिवर्तन 5 byₓ में होता है और bₓy का byₓ /5 में परिवर्तन होता है।Correct Answer: (d) r में तो कोई परिवर्तन नहीं होगा पर byₓ का परिवर्तन 5 byₓ में होता है और bₓy का byₓ /5 में परिवर्तन होता है।Solution:युग्मित आँकड़ों के समुच्चय के लिए सहसंबंध और प्रतिगमन गुणांकों की गणना क्रमशः r, bₓᵧ और bᵧₓ के बराबर की गई है। अब यदि श्रृंखला के हर मान को 5 से भाग दिया जाता है, इनमें से हर गुणांक पर r में तो कोई परिवर्तन नहीं होगा पर bᵧₓ का परिवर्तन 5bᵧₓ में होता है और bₓᵧ का bₓᵧ/5 में परिवर्तन होगा। r = √(bₓᵧ · bᵧₓ)19. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?(a) प्रसरण का गुणांक = σ / X̄ × 100(b) यदि किसी श्रृंखला के मान ऋणात्मक हों, तो मानक विचलन भी ऋणात्मक होगा।(b) यदि किसी श्रृंखला के मान ऋणात्मक हों, तो मानक विचलन भी ऋणात्मक होगा।(c) यदि किसी श्रृंखला के मान को σ से गुणा किया जाए, तो प्रसरण 36 से गुणा हो जाएगा।Correct Answer: (a) प्रसरण का गुणांक = σ / X̄ × 100Solution:उपर्युक्त विकल्पों में विकल्प (a) सही है। प्रसरण का गुणांक = σ / X̄ × 100 जहाँσ = मानक विचलन (Standard Deviation)X̄ = माध्य (Mean) इसे माध्य से मानक विचलन के अनुपात के रूप में व्यक्त किया जाता है। यह जनसंख्या और प्रतिदर्श दोनों के लिए आधारित होता है। इसे सामान्यतः प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया जाता है। यह एक प्रकार का परिवर्तन माप है।20. किसी पॉइसन वितरण के चर X के लिए, P(X = 0) = 2P(X = 1), तो इसका मानक विचलन होगा:(a) √2(a) √2(c) √0.5(d) 2Correct Answer: (c) √0.5Solution:Submit Quiz« Previous12