यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून-2021 वाणिज्य (Shift – II)

Total Questions: 100

51. गैर-प्रति चयन भूलें निम्नलिखित में से किन कारणों से हो सकती हैं।

A. आंकड़ा संग्रहण में प्रयुक्त अस्पष्ट परिभाषाएं
B. आंकड़ा संग्रहण की क्रुटिपूर्ण विधि
C. समष्टि को अपूर्ण रूप से शामिल किया जाना
D. प्रश्नसूची में की गई गलत प्रविष्टि
E. जनगणना अध्ययन से बचने के लिए समष्टि के हिस्से का ही प्रेक्षण किया जाता है और इसकी आशा की जाती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन किजिए:

Correct Answer: (d) केवल (A),(B), (D),(E)
Solution:

गैर प्रतिचयन त्रुटि एक त्रुटि को संदर्भित करती है, जो डेटा संग्रह के परिणाम से उत्पन्न होते हैं, जिसके कारण डेटा सही मूल्यों से भिन्न होता है। यह नमूना त्रुटि से अलग होता है। जो नमूना मूल्यों और सार्वभौमिक मूल्यों के बीच कोई अंतर है जो सीमित नमूना आकार के परिणामस्वरूप हो सकता है। गैर प्रतिचयन त्रुटि विभिन्न रूपों में हो सकती हैं। गैर प्रतिचयन त्रुटियाँ निम्न कारणों से हो सकती है -
(i) आँकड़ा संग्रहण में प्रयुक्त अस्पष्ट परिभाषाएँ।
(ii) आँकड़ा संग्रहण की त्रुटिपूर्ण विधि
(iii) प्रश्न सूची में की गई गलत प्रविष्टि
(iv) जनगणना अध्ययन से बचने के लिए समष्टि के हिस्से का ही प्रेक्षण किया जाता है, और इसकी आशा की जाती है। अतः विकल्प (d) सही है।

52. धनात्मक विषय वितरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. मध्यमान माध्यिका > बहुलक
B. मध्यमान < माध्यिका < बहुलक
C. Q₃- माध्यिका < माध्यिका –Q₁
D. Q₃- मायिका < माध्यिका -Q₁
E. मध्यमान = माध्यिका = बहुलक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (A),(D)
Solution:

धनात्मक विषय वितरण के रूप में केन्द्रीय प्रवृत्ति (माध्य, माध्यिका और बहुलक) के सभी उपाय एक दूसरे के बराबर होते हैं। सकारात्मक रूप से विषम डेटा के साथ, उपाय बिखरे हुए होते हैं। सकारात्मक विषम वितरण में केन्द्रीय प्रवृत्ति उपायों के बीच सामान्य सम्बन्ध निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है -
मध्यमान > माध्यिका > बहुलक
Q₃ - माध्यिका > माध्यिका - Q₁
अतः विकल्प (a) सही है।

53. प्रशिक्षण के लिए आवश्यक मूल्यांकन तकनीकी के रूप में फोकस समूह और सहयोगी उपकरणों के प्रयोग के निम्नलिखित नुकसान हैं:

A. आयोजन में अधिक समय लेने वाला
B. जटिल या विवादस्पह विषयों जिनका अन्वेषण करने में कोई व्यक्ति अक्षम हो या वह अनिच्छुक हो, के लिए अनुपयोगी
C. अपूर्वानुमानिद विषयों का अन्वेषण करने के लिए प्रश्नों में परिवर्तन किया जा सकता है।
D. समूह के सहाय केवल वही जानकारी प्रदान करते हैं जो वे समझते हैं कि आप जिसे सुनना चाहते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (D)
Solution:

प्रशिक्षण के लिए आवश्यक मूल्यांकन तकनीकी के रूप में फोकस समूह और सहयोगी उपकरणों के प्रयोग से आयोजन में अधिक समय नष्ट होता है। समूह के सहाय लोग केवल वही जानकारी प्रदान करते हैं, जो आप सुनना और समझना चाहते हैं। इससे समय और धन दोनों नष्ट होते हैं। अतः विकल्प (c) सही है।

54. प्रबंधन के सिद्धांत निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण और उपयोगी हैं:

A. प्रबंधकीय क्षमता को बढ़ाना
B. सामाजिक उद्देश्यों को प्राप्त करना
C. प्रबंधकों को प्रशिक्षित करना
D. शोध में सुधार करना
E. भौतिक और मानव संसाधनों के बीच समन्वय करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन किजिए:

Correct Answer: (d) केवल (A), (B),(C),(D),(E)
Solution:

प्रबन्ध के सिद्धांत का प्रतिपादन हेनरी फेयोल ने किया था। इन्हें आधुनिक प्रबन्धन सिद्धांत के जनक के रूप में जाना जाता हैं। इन्होंने एक सामान्य सिद्धांत पेश किया था, जिसे प्रबन्धन के सभी स्तरों पर लागू किया जा सकता है। इन्होंने प्रबन्ध के 14 सिद्धांत बताये हैं। प्रबन्धन के सिद्धांत निम्न कारणों से उपयोगी हैं-
(i) प्रबन्धकीय क्षमता को बढ़ाना ।
(ii) सामाजिक उद्देश्यों को प्राप्त करना।
(iii) प्रबन्धकों को प्रशिक्षित करना।
(iv) शोध में सुधार करना।
(v) भौतिक और मानव संसाधनों के बीच समन्वय स्थापित करना। अतः विकल्प (d) सही है।

55. निम्नलिखित में से कौन-सा उपगम भारतीय वित्तीय तंत्र के ढाँचे से संबंधित नहीं हैं।

(A) दलाली पूर्ण सेवा या कटौती हो सकती है।
(B) वित्तीय तंत्र धन, ऋण और वित्त से संबंधित है; ये तीनो पद एक दूसरे से घनिष्ठ संबंध रखते हुए भी कुछ - कुछ अलग-अलग है।
(C) आवासीय वित्त का संबंध जोखिम पूँजी के लिए वित्त प्रदान करने से होता है।
(D) वित्तीय उपकरणों को परिस्संपत्ति वर्ग के आधार पर विभाजित किया जा सकता है, जो इस पर निर्भर करता है कि वे ऋण आधारित हैं या इक्विटी आधारित ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (C)
Solution:

भारतीय वित्तीय प्रणाली हमारे देश के आर्थिक विकास के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। यह प्रणाली देश के लोगों और लोगों के बीच धन के प्रवाह का प्रबन्धन करती है, जो दोनों पक्षों की बेहतरी के लिए बुद्धिमानी से निवेश करते हैं। किसी देश की वित्तीय प्रणाली का मुख्य उद्देश्य उत्पादन, वितरण, विनिमय और वित्तीय परिसम्पत्तियों या सभी प्रकार के उपकरणों के प्रबन्धन के तंत्र का प्रबन्धन और संचालन करता है। यह आवासीय वित्त का सम्बन्ध जोखिम पूँजी के लिए वित्त प्रदान करने से नहीं होता है। अतः विकल्प (c) सही है।

56. डाटा माइनिंग तकनीकों के प्रयोग से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

(A) उपलब्ध सूचना के आधार पर प्रवृत्तियों की भविष्यवाणी करना
(B) इलेक्ट्रॉनिक डाटा अंतर्विनिमय
(C) ग्राहकों की जनांकिकीय सूचना का विश्लेषण करना
(D) ऋण जोखिम विश्लेषण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (A), (C) और (D)
Solution:

डाटा माइनिंग से तात्पर्य बड़ी मात्रा में डेटा से ज्ञान निकालने से है। डेटा माइनिंग से प्राप्त ज्ञान या सूचना के आधार पर प्रवृत्तियों की भविष्यवाणी करना है। इसके माध्यम से ग्राहकों की जनांकिकीय सूचना का विश्लेषण और ऋण जोखिम का विश्लेषण करना है। अतः विकल्प (d)सही है।

57. स्किमिंग (मलाई उतारने वाली) मूल्य निर्धारण कार्यनीति परिणामदायक होती है।

A. जब बाजार का आकार बड़ा हो और बाजार बढ़ रहा हो।
B. जब उत्पाद को समाज में ग्राहक की प्रस्थिति को बढ़ाने वाला माना जाता हो।
C. जब प्रतिष्ठान प्रवेश रणनीति के रूप में इसका प्रयोग करता हो
D. जब लक्ष्य बाजार उत्पाद की गुणवत्ता का संबंध उसकी कीमत से स्थापित करता हो।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (B),(D)
Solution:

मलाई उतारने वाली मूल्य निर्धारण रणनीति में बाजार में प्रवेश के समय वस्तुओं या सेवाओं की कीमत उच्च निर्धारित की जाती हैं, और फिर कम कर दी जाती है क्योंकि उपभोक्ता इससे अधिक परिचित हो जाते हैं। यह रणनीति तब सफल होती है, जब उत्पाद को समाज में ग्राहक की उपस्थिति को बढ़ाने वाला माना जाता है और जब लक्ष्य बाजार उत्पाद की गुणवत्ता का सम्बन्ध उसकी कीमत से स्थापित करता हो। अतः विकल्प (b) सही है।

58. प्रभावी बाजार विभक्तीकरण की आवश्यकताएँ हैं:

A. अभिगम्यता
B. विभेदीकरण
C. मापनीय
D. व्यवहार्यता
E. प्रतियोगिता की गहनता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (A), (C),(D),(E)
Solution:

एक प्रभावी बाजार विभाजन की आवश्यकताएँ निम्न
(i) औसत दर्जे का
(ii) पहुँच योग्य
(iii) संतोषजनक
(iv) विभेदक
(v) प्रतियोगिता की गहनता
(vi) कदम उठाने योग्य अतः विकल्प (d) सही है।

59. वितरण निर्णयों को प्रभावित करने वाले पर्यावरणी अभिलक्षण कारक हैं:

A. सरकरी नीति
B. अर्थव्यवस्था की दशा
C. सामाजिक सक्रियता
D. प्रोद्यौगिकी एवं अधिसरंचना विकास
E. वैधानिक प्रावधान
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (A),(B),(D),(E)
Solution:

वितरण निर्णयों को प्रभावित करने वाले पर्यावरणीय घटक निम्न हैं -
(i) बाजार से सम्बन्धित कारक ग्राहक, प्रतियोगिता
(ii) उत्पाद कारक उत्पाद की प्रकृति, तकनीकी
(iii) सरकारी नीति
(iv) अर्थव्यवस्था की दशा
(v) प्रौद्योगिकी एवं अधिसंरचना विकास
(vi) वैधानिक प्रावधान अतः विकल्प (d) सही है।

60. निम्नलिखित में कौन-से कथन सूचना का अधिकार अधिनियम के उद्देश्यों के संबंध में सत्य हैं? सही कोड का चयन करें।

(A) सूचना के मौलिक अधिकार को प्रचालित करना
(B) उन प्रणालियों व तंत्रों को स्थापित करना जो सूचना को सुगम बनाने में सहायता करते हैं।
(C) शासन में पारदर्शिता ओर जवावबदेही को प्रोत्साहित करना
(D) सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व अक्षमता को न्यूनतम करना तथा शासन और निर्णयन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना।
नीचे दिये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (A), (B), (C) और (D)
Solution:

सूचना का अधिकार अधिनियम भारत की संसद द्वारा पारित एक कानून है, जो 12 अक्टूबर 2005 को लागू हुआ। यह कानून नागरिक को सूचना लेने के अधिकार का हक देता है। हर नागरिक को सूचना लेने का अधिकार है। इस अधिनियम के उद्देश्य निम्नलिखित हैं -
(i) सूचना के मौलिक अधिकार को प्रचालित करना।
(ii) उन प्रणालियों व तंत्रों को स्थापित करना जो सूचना को सुगम बनाने में सहायता करता है।
(iii) शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रोत्साहित करना।
(iv) सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व अक्षमता को न्यूनतम करना तथा शासन और निर्णयन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
अतः विकल्प (b) सही है।