Solution:लाइसेंसिंग एक व्यापक शब्द है, जिसका उपयोग व्यवसाय अनुबन्ध उद्देश्यों के लिए करते हैं। लाइसेंसिंग लाइसेंसधारी को ब्राण्ड के सहयोग से काम करने का अधिकार देता है, ब्राण्ड की बौद्धिक सम्पदा, ब्राण्ड, डिजाइन और व्यवसायिक कार्यक्रमों तक पहुँच प्राप्त करता है। इसके बदले लाइसेंसधारी लाइसेंसकर्ता को रॉयल्टी शुल्क का भुगतान करता है। यह रॉयल्टी के बदले लाइसेंसकर्ता को उत्पादों के निर्माण का अधिकार बेचती है।