यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून-2021 वाणिज्य (Shift – I)

Total Questions: 100

21. साम्य कीमत से नीचे उच्चतम कीमत निर्धारित करने से प्रायः उत्पाद वस्तु की कमी हो जाती है और संभवतः निम्नलिखित में से किसको बढ़ावा देती है?

Correct Answer: (a) काला बाजारी
Solution:

कालाबाजारी को मूल्य सीमा का प्रत्यक्ष परिणाम कहा जा सकता है। इसका तात्पर्य ऐसी स्थिति से है जिसमें सरकार की नियंत्रण नीति के तहत वस्तु अवैध रूप से सरकार द्वारा तय की गई कीमत से अधिक कीमत पर बेची जाती है। यह मुख्य रूप से उपस्थिति के कारण उत्पन्न हो सकती है।

22. नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची–Iसूची–II
A. प्रक्रीणनI. माध्यिका और चतुर्थक के बीच संबंध वाला
B. कार्ल पियर्सन का वैषम्य परिमापII. औसतों के बीच संबंध पर आधारित
C. बाउली का वैषम्य परिमापIII. शतमक का प्रयोग
D. केली का वैषम्य परिमापIV. प्रदत्त समकों में प्रसरण की मात्रा
ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IVIIIIII
(c)IVIIIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान -

सूची–Iसूची–II
A. प्रक्रीणनIV. प्रदत्त समंकों में प्रसरण की मात्रा
B. कार्ल पियर्सन का वैषम्य परिमापII. औसतों के बीच संबंध पर आधारित
C. बाउली का वैषम्य परिमापI. माध्यिका और चतुर्थक के बीच संबंध वाला
D. केली का वैषम्य परिमापIII. शतमक का प्रयोग

23. अंकटाड रिपोर्ट, 2020 के अनुसार निम्नांकित आर्थिक क्षेत्रों को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के अन्तर्वाह के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था
B. संक्रमण अर्थव्यवस्था
C. उत्तरी अमेरिका
D. विकसित देशों की अर्थव्यवस्था
E. यूरोप
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) E, B, D, C, A
Solution:

अंकटाड रिपोर्ट, 2020 के अनुसार आर्थिक क्षेत्रों के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के अन्तर्वाह के आधार का सही क्रम -
अतः विकल्प (d) सही है।

24. निम्नलिखित में से कौन सी पीढ़ी अधिक व्यवहारिक और व्यक्तिवादी है?

Correct Answer: (b) जेन X
Solution:

जेनरेशन X 1960 के दशक के मध्य से 1980 के बीच पैदा हुए लोगों का एक जनसांख्यिकीय समूह है। जेनरेशन X की विशेषतायें निम्न हैं -
(i) ये विशेषज्ञ होते हैं।
(ii) कार्य जीवन संतुलन।
(iii) स्वतंत्र होते हैं।
(iv) व्यवहारिक और व्यक्तिवादी होते हैं।
अर्थात् उपर्युक्त विकल्प में विकल्प (C) सही है।

25. निम्नवर्ती प्रबंधन के कार्य हैं:

A. शीर्ष प्रबंधन की नीतियाँ और निर्देशों के अनुसार योजनाओं को लागू करना।
B. कामगारों में अनुशासन बनाए रखना।
C. सुयोग्य प्रचालकों और पर्यवेक्षकों का चयन करना।
D. कामगारों को प्रशिक्षण प्रदान करना।
E. अच्छा मानवीय संबंध बनाए रखना।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल B, D और E
Solution:

निम्न स्तर के प्रबन्धन के कार्य निम्नलिखित है -
(i) दिन-प्रतिदिन के कार्यक्रमों की योजना बनाना।
(ii) कामगारों को कार्य सौपना।
(iii) कामगारों को निर्देश और आदेश जारी करना।
(iv) दैनिक रिपोर्ट तैयार करना और भेजना।
(v) अनुशासन बनाये रखना।
(vi) गुणवत्ता बनाये रखना।
(vii) कामगारों को प्रशिक्षण प्रदान करना।
(viii) मानवीय सम्बन्ध बनाये रखना।
अतः विकल्प (c) सही है।

26. प्रपाती प्रभाव से बचने के लिए आदान कर क्रेडिट (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सही नहीं है?

Correct Answer: (b) एस जी एस टी यू टी जी एसटी के इनपुट टैक्स क्रेडिट का इस्तेमाल सी जी एस टी की संदायगी के लिए किया जा सकता है।
Solution:

इनपुट टैक्स क्रेडिट से अभिप्राय ऐसे कर से है, जिसका भुगतान एक व्यवसाय द्वारा खरीद के समय किया जाता है और जब वह बिक्री करता है तो वह अपनी कर देयता को कम करने के लिए इसका उपयोग कर सकता है। यह करों के ऊपर कर के प्रभाव को कम करता है। SGST या UTGST के ITC का प्रयोग CGST के अदायगी के लिए नहीं किया जा सकता है।

27. नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची–I (हेजिंग अवधारणाएँ)सूची–II (विवरण)
A. यूरोपियन ऑप्शनI. एक ऐसी विकल्प संविदा जिसे परिपक्वता तिथि तक किसी भी दिन लागू किया जा सकता है।
B. ऑप्शन प्रीमियमII. जब किसी विकल्प को तत्काल चुनने से उसके धारक को धनात्मक मूल्य प्राप्त होता है।
C. इन-मनी ऑप्शनIII. केवल परिपक्वता तिथि पर लागू होने वाली विकल्प संविदा।
D. अमेरिकन ऑप्शनIV. यह विकल्प क्रेता द्वारा विकल्प विक्रेता को वैध रूप से भुगतान करने हेतु किया जाता है।
ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIVIII
(c)IIVIIIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (d)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान -

सूची–I (हेजिंग अवधारणाएँ)सूची–II (विवरण)
A. यूरोपियन ऑप्शनIII. केवल परिपक्वता तिथि पर लागू होने वाली विकल्प संविदा
B. ऑप्शन प्रीमियमIV. यह विकल्प क्रेता द्वारा विकल्प विक्रेता को वैध रूप से भुगतान करने हेतु किया जाता है
C. इन-मनी ऑप्शनII. जब किसी विकल्प को तत्काल चुनने से उसके धारक को धनात्मक मूल्य प्राप्त होता है
D. अमेरिकन ऑप्शनI. एक ऐसी विकल्प संविदा जिसे परिपक्वता तिथि तक किसी भी दिन लागू किया जा सकता है

28. विदेशी मुद्रा पदामिहित उन प्राप्तव्यों से प्राप्तियों में विलंब करने की प्रथा जिसकी मुद्राओं का मोल बढ़ने की प्रत्याशा हो और विदेशी मुद्रा के रूप में नामित विदेशी मुद्राएं जिनका मोल घटने की आशंका हो, में विलंब करने को क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (a) लैगिंग
Solution:

अन्तर्राष्ट्रीय वित्त में लीड और लैग, विनिमय दर्गे में अपेक्षित परिवर्तन के कारण विदेशी मुद्रा लेनदेन में भुगतान या प्राप्तियों के निपटान में क्रमशः तेजी या देरी का उल्लेख करते हैं। विनिमय दरों में बदलाव अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में नुकसान का कारण हो सकता है।
इस प्रकार नुकसान को कम करने या लाभ को अधिकतम करने के प्रमाण में ऋणों के निपटान में तेजी या देरी होती है। खरीदे गये सामान के लिए समय सेे पहले भुगतान को 'लीड' कला जाता है, जबकि विलंबित भुगतान को 'लैग' कहा जाता है।

29. कंपनियां आतंरिक रूप से सृजित नकदी का अधिसंचयन करने का प्रयास करती है। इस प्रकार की नकद आरक्षिती क्या कहलाती है?

Correct Answer: (b) वित्तीय शिथिलिता
Solution:

व्यवसाय अपने जीवनकाल में विभिन्न परिस्थितियों से गुजरते हैं। ऐसे समय होते हैं जब कम्पनियाँ उच्च आय अर्जित करती हैं, जिसे राजस्व में वृद्धि कहा जा सकता है। दूसरी ओर कुछ कम्पनियाँ मंदी के दौर से गुजर सकती है। ऐसी परिस्थिति से गुजरने के लिए एक कम्पनी के पास अतिरिक्त पैसा होना चाहिए। यह अतिरिक्त धन जिसका उपयोग कम्पनी के संकट में होने पर किया जा सकता है, कम्पनी की वित्तीय शिथिलता के नाम से जाना जाता है।

30. निम्नलिखित में से कौन-सी वाणिज्यिक बैंकों में ऋण के सृजन की सीमाएं है?

A. नकद की राशि जो वाणिज्यिक बैंकों के पास है।
B. संपार्श्विक प्रतिभूति की आपूर्ति ।
C. केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति ।
D. संबद्ध जमा योजना ।
E. विशेष लाभों से जुड़ी समाएं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल D और E
Solution:

वाणिज्यिक बैंकों में ऋण के सृजन की सीमायें निम्नलिखित हैं।
(i) नकद राशि
(ii) उचित प्रतिभूतियाँ
(iii) न्यूनतम कानूनी आरक्षित अनुपात
(iv) सम्बद्ध जमा योजना
(v) अतिरिक्त भण्डार
(vi) लाभों से जुड़ी विशेष योजनायें
(vii) केन्द्रीय बैंक की ऋण नियंत्रण नीति
अतः विकल्प (D) सही है।