यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून-2021 वाणिज्य (Shift – I)

Total Questions: 100

31. प्रबंधकीय निर्णय लेने की प्रक्रिया के निम्नलिखित सोपानों को तर्कसंगत क्रम में लगाएं :

A. उद्देश्य निर्धारण
B. सर्वोत्तम समाधान का चयन
C. निर्णय कार्यन्वित करना
D. समस्या को परिभाषित करना
E. संभव समाधानों की पहचान करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (d) D, A, E, B, C
Solution:

प्रबन्धकीय निर्णय लेने की प्रक्रिया के सोपानों का सही क्रम -
अतः विकल्प (d) सही है।

32. विभिन्न स्तरों के नेताओं की विशेषताएं नीचे दी गई हैं। इन्हें आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. वह समूह के उद्देश्यों की प्राप्ति में योगदान करता है और समूह में दूसरों के साथ प्रभावी रूप से कार्य करता है।
B. वह पेशागत इच्छा और वैयक्तिक विनम्रता के विरोधाभासी संयोग के माध्यम से सहिष्णु महानता हासिल करता है।
C. वह प्रतिभा, ज्ञान, कौशल और अच्छे कार्यों की आदतों के माध्यम से उत्पादनकारी योगदान देता है।
D. वह स्पष्ट और बाध्यकारी दृष्टि के प्रति समर्पण और उत्साहपूर्ण अनुसरण को उत्प्रेरित करता है और समूह को उच्च कार्यनिष्पादन मानकों के लिए प्रेरित करता है।
E. वह लोगों और संसाधनों को पूर्व निर्धारित उद्देश्यों के प्रभावी और कुशल अनुसरण की दिशा में संगठित करता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (c) C, A, E, D, B
Solution:

विभिन्न स्तरों के नेताओं की विशेषताओं का सही आरोही क्रम -
• वह प्रतिभा, ज्ञान, कौशल और अच्छे कार्यों की आदतों के माध्यम से उत्पादनकारी योगदान देता है। वह समूह के उद्देश्यों की प्राप्ति में योगदान करता है और समूह दूसरों के साथ प्रभावी रूप से कार्य करता है।
• वह लोगों और संसाधनों को पूर्व निर्धारित उद्देश्यों के प्रभावी और कुशल अनुसरण की दिशा में संगठित करता है।
• वह स्पष्ट और बाध्यकारी दृष्टि के प्रति समर्पण और उत्साहपूर्ण अनुसरण को उत्प्रेरित करता है और समूह को उच्च कार्यनिष्पादन मानकों के लिए प्रेरित करता है।
• वह पेशागत इच्छा और वैयक्तिक विनम्रता के विरोधाभासी संयोग के माध्यम से सहिष्णु महानता हासिल करता है। अतः विकल्प (c) सही है।

33. संविदात्मक क्षमता के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

A. विधि की पूर्वधारणा है कि प्रत्येक व्यक्ति संविदा करार के लिए योग्य है यदि वह अव्यथा सिद्ध नहीं करता है।
B. कि कोई अल्पवयस्क जीवन की आवश्यकताओं के लिए संविदा कर सकता है।
C. कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति पारिवारिक संविदा कर सकता है।
D. कोई दोषसिद्ध व्यक्ति वैध संविदा नहीं कर सकता है और न ही मुकदमा कर सकता है।
E. कि कोई पत्नी हमेशा वैध व्यवसाय संविदा कर आबद्ध कर सकती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल B और D
Solution:

एक वैध साझेदारी अनुबन्ध का प्राथमिक तत्व एक व्यापार समझौता बनाने के लिए भागीदारों की क्षमता या योग्यता है। यहाँ अनुबन्ध करने की क्षमता का अर्थ है किसी व्यक्ति या संस्था की साझेदारी में प्रवेश करने की कानूनी क्षमता। अवयस्क जीवन की आवश्यकताओं के लिए संविदा कर सकता है और कोई दोषी व्यक्ति वैध संविदा नहीं कर सकता है, और न ही मुकदमा कर सकता है। अतः विकल्प (c) सही है।

34. निम्नलिखित में से क्या भारतीय पूंजी बाजार की विशेषता नहीं है?

Correct Answer: (a) इसमें राज्यस्तरीय जोखिम विधियों का सहसंवर्द्धन होता है।
Solution:

भारतीय पूँजी बाजार को दो भाँगों में बाँटा गया है - प्राथमिक बाजार और द्वितीयक बाजार। प्राथमिक बाजार में कम्पनियाँ, सरकारें या सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान बॉण्ड जारी करके धन जुटा सकते हैं। प्राथमिक बाजार में पार्टी सीधे एक कम्पनी से शेयर खरीदती है। द्वितीयक बाजार में स्टॉक, शेयर और बॉण्ड आदि ग्राहकों द्वारा खरीदे और बेचे जाते हैं।
भारतीय पूँजी बाजार की विशेषता में सरकारी नियम, मध्यस्थ, बचतकर्ताओं और निवेश के अवसर के बीच की कड़ी है। उपयुक्त विकल्पों में विकल्प (a) पूँजी बाजार की विशेषता नहीं है।

35. नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची–Iसूची–II
A. धारा 10 (1)I. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप प्राप्त रकम
B. धारा 10 (10 C)II. कृषि आय
C. धारा 10 (13 A)III. छुट्टी नकदीकरण
D. धारा 10 (10 AA)IV. मकान किराया भत्ता
ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIVIII
(c)IVIIIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान -

सूची–Iसूची–II
A. धारा 10 (1)II. कृषि आय
B. धारा 10 (10 C)I. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप प्राप्त रकम
C. धारा 10 (13 A)IV. मकान किराया भत्ता
D. धारा 10 (10 AA)III. छुट्टी नकदीकरण

36. आयकर प्रक्रियाओं की गहन समझ के लिये निम्नलिखित में से किसका अध्ययन अपेक्षित है?

A. आयकर अधिनियम, 1961
B. आयकर नियम, 1962
C. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचनाएं, परिपत्र और स्पष्टीकरण
D. न्यायिक निर्णय
E. कंपनी अधिनियम, 2013 नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, B, C और D
Solution:

आयकर की प्रक्रियाओं को अच्छे से समझने के लिए आयकर अधिनियम 1961, आयकर नियम 1962, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचनायें, नियम और स्पष्टीकरण और न्यायिक निर्णयों का अध्ययन आवश्यक है।

37. निम्नलिखित में से कितने से अधिक सकल आवर्त प्राप्तियां होने पर व्यवसायी के लिए कर अंकेक्षण अनिवार्य है?

Correct Answer: (a) 1 करोड़ रु.
Solution:

भारतीय आयकर अधिनियम 1961 के अनुसार जिन व्यवसायों का सकल आवर्त या प्राप्तियाँ 1 करोड़ रुपये से अधिक हों, उन व्यवसायों के लिए कर अंकेक्षण आवश्यक है। अर्थात् इनका अंकेक्षण अनिवार्य है।

38. नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची–Iसूची–II
A. चैनल सदस्यों द्वारा वर्धित मूल्य – न्यून, बाजार वृद्धि दर – न्यूनI. आरंभिक अवस्था
B. चैनल सदस्यों द्वारा वर्धित मूल्य – उच्च, बाजार वृद्धि दर – न्यूनII. विकास अवस्था
C. चैनल सदस्यों द्वारा वर्धित मूल्य – न्यून, बाजार वृद्धि दर – उच्चIII. परिपक्व अवस्था
D. चैनल सदस्यों द्वारा वर्धित मूल्य – उच्च, वृद्धि दर – न्यूनIV. ह्रास अवस्था
ABCD
(a)IIVIIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIIVII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान -

सूची–Iसूची–II
A. चैनल सदस्यों द्वारा वर्धित मूल्य – न्यून, बाजार वृद्धि दर – न्यूनIV. ह्रास अवस्था
B. चैनल सदस्यों द्वारा वर्धित मूल्य – उच्च, बाजार वृद्धि दर – न्यूनI. आरंभिक अवस्था
C. चैनल सदस्यों द्वारा वर्धित मूल्य – न्यून, बाजार वृद्धि दर – उच्चIII. परिपक्व अवस्था
D. चैनल सदस्यों द्वारा वर्धित मूल्य – उच्च, वृद्धि दर – न्यूनII. विकास अवस्था

39. चालू खाता संव्यवहार 'पद' को पूंजी खाता संव्यवहार से इतर और पूर्वगामी संव्यवहार की सामान्यतया के प्रति पूर्वाग्रह रहित संव्यवहार के रूप में किया जाता है:

A. भारत से ओवरसीज प्रत्यक्ष निवेश (ओ डी आई)
B. ऋणों पर ब्याज के रूप में और निवेशों से निवल आय के रूप में देय भुगतान
C. विदेश में रहने वाले माता-पिता, पति पत्नी और बच्चों के जीवन यापन संबंधी व्यय के लिए प्रेषित धनराशि ।
D. विदेशी विनिमय मुद्रा और भारतीय रुपये में उधार होना और उधार देना।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल B और C
Solution:

चालू खाता लेन-देन पूँजी खाते के लेन-देन के अलावा एक लेन-देन है और इसमें शामिल है विदेश व्यापार, अन्य चालू व्यवसाय, सेवाओं और व्यवसाय के सामान्य पाठ्यक्रम में अल्पकालिक बैंकिंग और क्रेडिट सुविधाओं के सम्बन्ध में देय भुगतान । उपर्युक्त विकल्पों में विकल्प (C) सही है।

40. निम्नलिखित में से कौन सही है?

Correct Answer: (b)
Solution:

प्रायिक त्रुटि = 0.6745 (1 − r²) / √n
अतः, प्रायिक त्रुटि = संभाव्य त्रुटि
r = किसी यादृच्छिक नमूने के लिए प्रेक्षणों के ‘n’ युग्मों का सहसंबंध गुणांक
N = प्रेक्षणों की कुल संख्या