Solution:प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत एक देश के निवासी किसी अन्य देश में एक फर्म के उत्पादन, वितरण, और अन्य गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सम्पत्ति का स्वामित्व प्राप्त होता है। यह विदेशी पोर्टफोलियों से भिन्न होता है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अपेक्षा रखने वाले संसाधन ऐसे देश की ओर अग्रसर होते है, जहाँ पर कच्चा माल और कार्यबल प्रचुर मात्रा में होते हैं।