यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून-2021 वाणिज्य (Shift – I)Total Questions: 10051. एम.एम. सिद्धांत का मूल आधार वाक्य निम्नलिखित में से किन पूर्वधारणाओं पर आधारित है?A. असममीतिय सूचना B. कुशल पूंजी बाजार C. निवेशक की बुद्धिमत्ता D. विविध व्यवसाय जोखिम की रूपरेखा E. शत प्रतिशत लाभांश संदायगी अनुपात नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:(a) केवल A, B और C(b) केवल A, C और E(c) केवल B, C और E(d) केवल C, D और ECorrect Answer: (c) केवल B, C और ESolution:एम.एम. सिद्धान्त का प्रतिपादन मोदीगिलानी और मिलर ने किया था। यह सिद्धान्त कुशल पूँजी बाजार, निवेशक की बुद्धिमत्ता और 100 प्रतिशत लाभांश भुगतान अनुपात की मान्यताओं पर आधारित होता है। अर्थात् विकल्प (c) सही है।52. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (R) के रूप में:अभिकथन (A): दो कंपनियां जिसकी अन्य अर्जन शक्ति एकसमान है और उद्योग में उनकी स्थिति एक समान है जिसमें से अधिक लाभांश की संदायगी करने वाली कंपनी प्रायः सदैव अपेक्षाकृत अधिक कीमत पर विक्री करेगी। कारण (R) : समीपस्थ लाभांश का बट्टाकृत मान दूरस्थ लाभांश के विद्यमान मूल्य की अपेक्षा अधिक होता है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:(a) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।(b) A सही नहीं है। लेकिन (R) सही है।(c) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।(d) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।Correct Answer: (c) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।Solution:अभिकथन (A) : दो कम्पनियाँ जिसकी अन्य अर्जन शक्ति एकसमान है और उद्योग में उनकी स्थिति एक समान है, जिसमें से अधिक लाभांश की संदायगी करने वाली कम्पनी प्रायः सदैव अपेक्षाकृत अधिक कीमत पर बिक्री करेगी। कारण (R) :समीपस्थ लाभांश का बट्टाकृत मान दूरस्थ लाभांश के विद्यमान मूल्य की अपेक्षा अधिक होता है। अर्थात् जो कम्पनियाँ अधिक लाभांश वितरित करेगी तो उनका बिक्री मूल्य भी अधिक होगा और बट्टाकृत मान दूरस्थ लाभांश की अपेक्षा मूल्य अधिक होता है। अतः (A) और (R) दोनों सही है, (R) (A) की सही व्याख्या करता है।53. "स्थायी कीमत ऑफर विधि" के अंतर्गत अंशों को निर्गत करने में निम्नलिखित में कौन से क्रय का पालन किया जाता है।A. विवरणिका को जारी किया जाना B. कंपनी द्वारा अंशों के आवेदन की प्राप्ति C. मर्चेंट बैंकर का चयन D. अंश प्रमाणपत्र जारी किया जाना E. आवेदकों को अंशों का आबंटन नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः(a) A, D, E, C, B(b) C, A, B, E, D(c) C, B, A, D, E(d) E, B, A, C, DCorrect Answer: (b) C, A, B, E, DSolution:''स्थायी कीमत ऑफर विधि के अंतर्गत अंशों को निर्गत करने का सही क्रम - अतः विकल्प (b) सही है।54. जब भीड़ को आकर्षित करना उपभोक्ता संवर्धन का उद्देश्य हो, तो निम्नलिखित में से कौन-से माध्यम का उपयोग किया जाता है?(a) विषय सूची (कैटालॉग) आफर्स(b) कूपन(c) बट्टे पर विक्री(d) विशेष आयोजनCorrect Answer: (d) विशेष आयोजनSolution:जब उपभोक्ता संवर्द्धन में उपभोक्ताओं का भीड़ को आकर्षित करना होता है, तो विशेष तरह की गतिविधियों का आयोजन के माध्यम से उपभोक्ताओं को आकर्षित किया जाता है। जैसे-प्रतियोगिता, इनाम कार्यक्रम, मुफ्त भत्ते आदि।55. बाजार के निम्न में से किस रूप के कारण, बाजार संरचना के वैकल्पिक रूपों की अपेक्षा, अधिक प्रौद्योगिकीय परिवर्तन व उत्पाद सुधार होते हैं?(a) एकाधिकारी प्रतिस्पर्द्धा(b) एकाधिकार(c) अल्पाधिकार(d) पूर्ण प्रतिस्पर्द्धाCorrect Answer: (c) अल्पाधिकारSolution:अल्पाधिकार - Oligopoly शब्द Greek भाषा के दो शब्दों से निकला है। Oligoi तथा Pollein | oligoi का अर्थ है 'कुछ' और Pollein का अर्थ है 'बेचना' । अल्पाधिकार का अर्थ है थोड़े से विक्रेता। बाजार में अल्पाधिकार की स्थिति उस समय कही जाती है, जब उद्योग में समरूप अथवा निकट स्थानापन्न वस्तुओं का उत्पादन करने वाली फर्मों की संख्या बहुत थोड़ी होती है।56. बैंकिंग तकनीकों में स्टार टोपोलॉजी में शामिल होता है।(a) उपकरण समीपवर्ती लूप से जुड़े होते हैं।(b) नेटवर्क के उपकरण एकल सतत केबल से जुड़े होते हैं।(c) प्रत्येक नोड एक पृथक माध्यम के जरिए केंद्रीय नोड से जुड़ा होता है।(d) एक नोड से दूसरे नोड में सूचना श्रृंखलाबद्ध रूप में भेजी जाती है।Correct Answer: (c) प्रत्येक नोड एक पृथक माध्यम के जरिए केंद्रीय नोड से जुड़ा होता है।Solution:बैकिंग तकनीकों में स्टार टोपोलॉजी एक बैकिंग नेटवर्क टोपोलॉजी है। स्टार टोपोलॉजी में नेटवर्क से जुड़े सभी बैंकिंग उपकरणों को Central (केन्द्रीय) डिवाइस से जोड़ा जाता है। ये डिवाइस स्विच या Hub हो सकती है। यह कम्प्यूटर नेटवर्क में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला नेटवर्क टोपोलॉजी है। इस टोपोलॉजी का इस्तेमाल सभी जगहों कम्पनियों, ऑफिस और स्कूल आदि जगहों पर होता है। अर्थात् उपयुक्त विकल्प में प्रत्येक नोड एक पृथक माध्यम के जरिये केन्द्रीय नोड से जुड़ा होता है, यह विकल्प सही है।57. जब कॉब डगलस उत्पादन फलन में घातांक का योग एक से अधिक होता है (a + b> 1)तो इससे क्या होता है?(a) उत्पाद की स्थिर प्रतिफल(b) उत्पाद का घटता प्रतिफल(c) उत्पाद का बढ़ता प्रतिफल(d) उत्पाद का परिवर्तनीय प्रतिफलCorrect Answer: (c) उत्पाद का बढ़ता प्रतिफलSolution:कॉब-डगलस उत्पादन फलन अमेरिकी अर्थशास्त्री कॉब और डगलस ने अमेरिका की Manufacturing उद्योग में (1890 से 1922) उत्पादन में श्रम एवं पूँजी के योगदान के आधार पर एक सूत्र का प्रतिपादन किया। Q = ALαKβ Q = उत्पादन L = श्रम K = पूंजी A = यह एक धनात्मक चर है। यह तकनीकी विकास को दर्शाता है। α = यह श्रम में 1% वृद्धि से उत्पादन में होने वाली % वृद्धि का सूचक है, जबकि पूंजी की मात्रा में स्थिरता रहती है। β = यह पूंजी में 1% वृद्धि से उत्पादन में होने वाली % वृद्धि का सूचक है, जबकि श्रम की मात्रा स्थिर रहती है। अतः: (α + b > 1) इसमें घातांकों का योग 1 से अधिक हो तो उत्पादन का बढ़ता प्रतिफल होगा।58. आर्थिक एकीकरण के निम्नलिखित स्तरों को न्यूनतम से अधिकतम एकीकृत की ओर व्यवस्थित कीजिए:A. कस्टम्स यूनियन B. मुक्त व्यापार क्षेत्र C. आर्थिक संघ D. सामान्य बाजार E. राजनीतिक संघ नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः(a) A, B, C, D, E(b) B, A, D, C, E(c) D, C, A, B, E(d) E, D, C, A, BCorrect Answer: (b) B, A, D, C, ESolution:आर्थिक एकीकरण के स्तरों को न्यूनतम से अधिकतम एकीकृत की ओर व्यवस्थित क्रम निम्नलिखित है- अतः विकल्प (b) सही है।59. कृषि के साथ गैर-कृषि आय का आंशिक समेकन किसके मामले में किया जाता है?(a) ए ओ पी/बी ओ आई(b) कंपनी(c) सहकारी सोसाइटी(d) फर्मCorrect Answer: (a) ए ओ पी/बी ओ आईSolution:AOP/BOI - Association of Person/Body of Individual - कृषि आय आयकर से मुक्त है। आयकर अधिनियम ने ऐसी आय पर अप्रत्यक्ष रूप से कर लगाने का एक तरीका निर्धारित किया है। इस अवधारणा को गैर कृषि आय के साथ कृषि आय का आंशिक एकीकरण कहा जा सकता है। इसका उद्देश्य गैर कृषि आय पर कर की उच्च दरों पर कर लगाना है। व्यक्तियों HUF, AOP, BOI और कृत्रिम न्यायिक व्यक्तियों को इस पद्धति का उपयोग करके अनिवार्य रूप से अपनी कर योग्य आय की गणना करनी होती है। गैर-कृषि आय उस अधिकतम राशि से अधिक होना चाहिए जो कर के लिए प्रभार्य नहीं है।60. नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएःसूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :सूची–I (घटनायें)सूची–II (वर्ष)A. ब्रेटन वुड्स सम्मेलनI. 1948B. गैट की स्थापनाII. 1974C. मल्टी फाइबर करारIII. 1944D. विश्व व्यापार संगठन ने गैट को प्रतिस्थापित कियाIV. 1995ABCD(a)IIIVIIII(b)IIIIIIIV(c)IIIIIVII(d)IVIIIIII(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (b)Solution:सूची-I का सूची-II से सही मिलान -सूची–I (घटनायें)सूची–II (वर्ष)A. ब्रेटन वुड्स सम्मेलनIII. 1944B. गैट की स्थापनाI. 1948C. मल्टी फाइबर करारII. 1974D. विश्व व्यापार संगठन ने गैट को प्रतिस्थापित कियाIV. 1995Submit Quiz« Previous12345678910Next »