यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून-2021 वाणिज्य (Shift – I)

Total Questions: 100

81. नीचे दो कथन दिए गए हैं:

कथन - I :  पेटेंटों को एकाधिकार संबंधी अधिकारों के रूप में परिभाषित किया जाता है जो सीमित समयावधि - 20 वर्षों के लिए आविष्कार के पूर्ण प्रकटन के लिए सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
कथन- II : पेटेंट प्रदान करने का प्रयोजन आविष्कारों को उनके संरक्षण और उपयोगिता को बढावा देकर उन्हें प्रोत्साहित करता है ताकि उद्योगों के विकास में योगदान किया जा सके। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) कथन I दोनों II सही हैं।
Solution:

उपर्युक्त दोनों कथन I और II सही है। क्योंकि पेटेण्ट एकाधिकार सम्बन्धी अधिकारों के रूप में 20 वर्ष की सीमित अवधि के साथ-साथ उनके आविष्कारों का संरक्षण भी करता है।

82. बाजारों के सक्षम बनने के लिए रिचर्ड रोल द्वारा निम्नलिखित में से किसे एक आवश्यक पूर्व शर्त माना गया है?

Correct Answer: (d) बाजार दर से अधिक दर पर मुनाफा कमाकर जीविका कमाते हैं।
Solution:

बाजारों को सक्षम बनाने के लिए सर रिचर्ड रोल द्वारा वे व्यापारी जो व्यापार के माध्यम से बाजार दर से अधिक दर पर लाभ कमाते हैं को एक आवश्यक पूर्व शर्त माना गया है।

83. ब्रेटन वुड्स संकल्प से किसका निर्माण हुआ है:

Correct Answer: (b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
Solution:

अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की अभिकल्पना जुलाई 1944 में संयुक्त राज्य के 'न्यू हैम्पशायर' में संयुक्त राष्ट्र के ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में की गई थी। उक्त सम्मेलन में 44 देशों ने एक साथ मिलकर आर्थिक सहयोग हेतु एक फ्रेमवर्क के निर्माण की बात की ताकि प्रतिस्पर्धा अवमूल्यन की पुनरावृत्ति से बचा जा सके। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 189 देशों के सदस्य वाला एक संगठन है, जिनमें से प्रत्येक देश का इसके वित्तीय महत्व के अनुपात में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधित्व है। इसका उद्देश्य वैश्विक मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देना, दुनिया भर में गरीबी कम करना, आदि है।

84. कंपनी के अलावा करदाता द्वारा अग्रिम कर भुगतान के प्रथम किश्त की देय तिथि है?

Correct Answer: (c) 15 जून
Solution:

भारतीय आयकर अधिनियम 1961 के अनुसार कम्पनी के अलावा कर दाता द्वारा अग्रिम कर भुगतान के प्रथम किस्त की देय तिथि 15 जून है।

85. एक यू आकार का दीर्घकालिक औसत लागत वक्र इस पूर्वधारणा पर आधारित होता है कि :

A. परिमाण मूलक बचतें उत्पादन के लघु स्तरों पर विद्यमान होती है।
B. परिमाण मूलक हानि उत्पादन के वृहत्तर स्तरों पर विद्यमान होती है।
C. श्रम विभाजन और विशिष्टीकरण के लाभ उत्पादन के निम्नतर स्तर पर अधिक होते है।
D. प्रचालन के उच्चतर स्तर पर प्रबंधकीय अक्षमता की संभावना अधिक होती है।

Correct Answer: (b) A, B, C और D
Solution:

यू-आकार का दीर्घकालिक औसत लागत इस मान्यता पर आधारित होता है कि परिमाण मूलक बचतें उत्पादन के लघु स्तरों पर विद्यमान होती हैं जबकि परिणाम मूलक हानि उत्पादन के वृहत् स्तरों पर विद्यमान होती हैं और श्रम विभाजन और विशिष्टीकरण के लाभ उत्पादन के निम्नतम स्तर पर अधिक होते हैं। परिचालन के उच्चतम स्तर पर प्रबन्धकीय अक्षमता की सम्भावना अधिक होती है। अतः विकल्प (b) सही है।

86. द्विचर डाटा की एक श्रृंखला के मानों को K अचर से गुणित किया जाता है, इसके फलस्वरूप में से किसमें परिवर्तन होगा?

A. कार्ल पियर्सन का सहसंबंध सहगुणांक
B. मानक विचलन
C. चरों के बीच सह प्रसरण
D. रैंक सहसंबंध सहगुणांक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल B और C
Solution:

द्विचर डाटा की एक श्रृंखला के मानों को K अचर से गुणित किया जाता है, तो मानक विचलन (Standard Deviation) और चरों के बीच सह प्रसरण (covariance between the variables) के मानों में परिवर्तन होगा।

87. निम्नलिखित में से किन दशाओं में संविदा विखंडित कही जाती है?

A. जब संविदा की शर्त बदल दी जाती है।
B. जब पक्षकार संविदा का नवीकरण करता है।
C. जब पीड़ित पक्षकार संविदा से बचने के लिए अपने विकल्प का उपयोग करता है,
D. जब किसी संविदा का पक्षकार संविदा के अंतर्गत उपने अधिकारों को छोड़ देता है।
E. जब पक्षकारों में से कोई भी लंबे समय तक अपने हिस्से का निष्पादन नहीं किया है और कोई भी अन्य पक्षकार इसके विरूद्ध आपत्ति नहीं करता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल C और E
Solution:

निम्नलिखित दशाओं में संविदा विखण्डित कही जाती है-
(i) जब पीड़ित पक्षकार संविदा से बचने के लिए अपने विकल्प का उपयोग करता है।
(ii) जब पक्षकारों में से कोई भी लम्बे समय तक अपने हिस्से का निष्पादन नहीं किया है, और कोई भी अन्य पक्षकार इसके विरुद्ध आपत्ति नहीं करता है।
(iii) कानून के संचालन द्वारा निर्वहन ।
(iv) आपसी समझौते से।
(v) अनुबंध का प्रत्याशित उल्लंघन आदि है।
अर्थात् विकल्प (d) सही है

88. कंपनी की संविधिक बैठक आहूत करने की प्रक्रिया को क्रमबद्ध कीजिए:

A. साविधिक रिपोर्ट की विषय - वस्तु
B. सदस्यों की सूची को शुरूआत में ही दिखाया जाना चाहिए
C. 21 दिनों का नोटिस
D. कम से कम दो निदेशकों, जिनमें एक प्रबंध निदेशक होना चाहिए, द्वारा सांविधिक रिपोर्ट का प्रमाणन
E. सांविधिक रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति रजिस्टार को अवश्य दी जानी चाहिए
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) C, A, D, E, B
Solution:

कम्पनी की सांविधिक बैठक आहूत करने की प्रक्रिया के क्रमबद्ध चरण निम्नलिखित है-
अतः विकल्प (c) सही है।

89. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रकार्यात्मक संगठन के लिए सही नही है?

Correct Answer: (b) यह आदेश के ऐक्य के सिद्धांत पर आधारित है।
Solution:

F.W.Taylor ने क्रियात्मक संगठन की संकल्पना को प्रस्तुत किया क्योंकि रेखा संगठन के मध्यवर्ती प्रबन्धन में विशेषज्ञ तथा कार्यों के लिए उपयुक्त व्यक्ति का मिलना कठिन रहता है। क्रियात्मक संगठन, प्रबन्धन गतिविधियों को इस प्रकार वितरित करता है कि प्रत्येक प्रमुख, जो कार्य प्रबन्धक के अधीनस्थ कार्य करेंगे, को कुछ गतिविधियाँ करनी होती हैं, जिसमें वह विशेषज्ञ बन जाता है। इससे शीर्ष से नीचे की ओर कुछ अधिकार वितरित होते हैं। इस प्रकार के संगठन में प्रोडक्सन इंजीनियर, डिजाइन इंजीनियर और क्रय अधिकारी आदि। यह व्यापक स्तर व्यवसाय के लिए उपयोगी है। इसमें अनुशासन की प्रकृति लचीली होती है। अतः उपर्युक्त विकल्प में यह आदेश की एकता के सिद्धान्त पर आधारित नहीं होती है।

90. जब उत्पादन के विभिन्न स्तरों पर आयें परिवर्तित होती है तब प्रोत्साहन योजनाओं को कहा जाता है:

A. गैंट टास्क
B. हाल्से प्लान
C. रोवन प्लान
D. बेडॉक्स प्लान
E. इमर्सन की कार्यकुशलता योजना
नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A और E
Solution:

जब उत्पादन के विभिन्न स्तरों पर आयें परिवर्तित होती हैं, तब गैट टास्क प्रणाली और इमर्सन की कार्यकुशलता योजना लागू होती है, यह प्रोत्साहन योजनाओं का एक रूप है। अतः विकल्प (a) सही है।