यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2019 वाणिज्य

Total Questions: 100

11. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक कथन (A) अधिकथन है तथा दूसरा कथन (R) तर्क है:

अभिकथन (A): अल्पकालिक लागत व्यवहार की स्थिति में एम सी वक्र एसी वक्र को उसके न्यूनतम बिंदु पर परिच्छेद करता है।
तर्क (R): जब तक ए सी घटता रहता है, एम सी बढ़ाना प्रारम्भ करता है। और जब ए सी अपने न्यूनतम स्तर पर होता है, यह न तो बढ़ता है, न घटता है: यह स्थिर हो जाता है। जब ए सी स्थिर रहता है, तो यह परिच्छेद बिंदु पर एम सी के समान होता हैं।
उपर्युक्त अभिकथन (R) और तर्क (R) के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं। और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:

दिया गया अमिकथन (A) कि अल्पकालिक लागत व्यवहार की स्थिति में सीमान्त लागत वक्र (MC), औसन लागत वक्र (AC) को नीचे से उसके न्यूनतम बिन्दु पर काटते हुए ऊपर की ओर बढ़ता है, सही है, साथ ही तर्क (R) कि जब तक AC वक्र घटता रहता है, तब MC बढ़ता प्रारंम्भ करता है, और जब AC अपने न्यूनतम स्तर पर होता है, तब यह न तो बढ़ता है ना घटता है, यह स्थिर हो जाता है, तथा जब AC स्थिर रहता है तो यह परिच्छेद बिन्दु पर MC के समान होता है, भी सही है तथा तर्क (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या कर रहा है, उदाहरणार्थ -

12. आयकर रिटर्न की ई- फाइलिंग के चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) अपने आपको पंजीकृत करें
(B) आई टी आर वी को सत्यापित कीजिए
(C) अपेक्षित प्रपत्र का चयन कीजिए
(D) प्रपत्र को भरे और अपलोड करें
सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (A) → (C) → (D) → (B)
Solution:

आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग के अन्तर्गत निम्नलिखित चरणों में प्रक्रिया को सम्पन्न किया जाता है-
i. सर्वप्रथम आयकर दाता अपने आपको पंजीकृत करता है, तत्पश्चात
ii. प्रयोगार्थ अपेक्षित प्रपत्र का चयन करता है, तत्पश्चात
iii. सम्बन्धित प्रपत्रों व सूचनाओं को भरकर उसे बेवसाइट पर अपलोड करता है, तत्पश्चात
iv. आई टी आर वी को सत्यापित किया जाता है।

13. निम्नलिखित में से कौन एक अन्यों से अलग है?

Correct Answer: (c) भावी वस्तुएं
Solution:

दिए गये विकल्पों में विशिष्ट वस्तुएँ, अविनिश्चित वस्तुएं तथा विनिश्चित वस्तुएं परस्पर एक दूसरे से सम्बन्धित है। क्योंकि ये विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की श्रेणी को इंगित करती है। जबकि भावी वस्तुएं इससे भिन्न है, क्योंकि भावी वस्तुओं के अन्तर्गत किसी भी प्रकार की वस्तु को शामिल किया जा सकता है।

14. ई-कामर्स में एक प्रभावी वेबसाइट, कम्युनिटी का प्रमुख डिजाईनसंघटक संदर्भित करता है-

Correct Answer: (b) साईट द्वारा प्रयोक्ता से प्रयोक्ता संचार को समर्थ बनाने का तरीका
Solution:

ई-कॉमर्स में एक प्रभावी वेबसाइट "कम्युनिटी का प्रमुख डिजाईन संघटक साईट द्वारा प्रयोक्ता से प्रयोक्ता के मध्य संचार को समर्थ बनाने के तरीके को संदर्भित करता है। इसे ऑनलाइन कम्युनिटी, इंटरनेट कम्युनिटी तथा वेब कम्युनिटी इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। यह एक वर्चुअल कम्युनिटी है, जिसके अन्तर्गत सभी प्रयोक्ता परस्पर इंटरनेट के माध्यम से जुड़े रहते है।

15. वस्तुओं की बिक्री अधिनियम के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से दो वस्तु रुप में परिभाषित किया गया है?

(A) चल संपत्ति
(B) उगती फसल
(C) कार्रवाई योग्य दावे
(D) खाता ऋण
निम्नलिखित में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (c) (A) और (B)
Solution:

वस्तुओं की बिक्री अधिनियम के अनुसार "वस्तु” के अन्तर्गत चल सम्पत्ति तथा उगती फसल को दो वस्तु के रुप परिभाषित किया गया है।

16. वे कम्पनिया जो उपभोक्ता संबंध प्रबंधन (सी आर एम) में कुशल हो रही हैं, अपना ध्यान केन्द्रित करती है:

Correct Answer: (c) सही उपभोक्ताओं का आकर्षित करने तथा उनको बनाए रखने के लिए प्रोग्राम तैयार करना तथा मूल्यवान उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करना
Solution:

वे कम्पनियों जो उपभोक्ता संबंध प्रबन्धन (CRM) में कुशल हो रही हैं, वे सही उपभोक्ताओं को आकर्षित करने तथा उनको बनाए रखने के लिए प्रोग्राम तैयार करना तथा मूल्यवान उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जरुरतों को पूरा करने पर अपना ध्यान केन्द्रित करती है। ऐसा करने से उनके दूरगामी व स्थायी उपभोक्ता दीर्घकाल तक बने रहते है।

17. उपर्युक्त दोनों कथनों का संदर्भ में कीमत निर्धारण कार्यनीति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कोड सही है?

अभिकथन (A): ऑटो कंपनियों और अन्य उपभोक्ता वस्तु कंपनियां विनिर्दिष्ट अवधि के भीतर विनिर्मित उत्पादों के प्रापण को प्रोत्साहित करने के लिए नगद छूट की पेशकश करती हैं।
तर्क (R): समान उत्पाद को अलग-अलग समय पर अलगअलग मूल्यांकित किया जाता है।
उपर्युक्त दोनों कथनों का संदर्भ में कीमत निर्धारण कार्यनीति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कोड सही है?

Correct Answer: (c) सही है, किन्तु (R) सही नहीं है।
Solution:

दिया गया अभिकथन (A) कि कीमत निर्धारण कार्य नीति के सम्बन्ध में ऑटो कम्पनियाँ और अन्य उपभोक्ता वस्तु कम्पनियाँ विनिर्दिष्ट अवधि के भीतर विनिर्मित उत्पादों के प्रापण को प्रोत्साहित करने के लिए नकद छूट की पेशकश करती है, सही है। क्योंकि नकद छूट प्रदान किए जाने से उपभोक्ता प्रत्यक्ष रुप क्रय के लिए प्रोत्साहित होते है।
जबकि उपर्युक्त अभिकथन के सम्बन्ध में दिया गया तर्क (R) कि कीमत निर्धारण कार्यनीति के सम्बन्ध में समान उत्पाद को अलगअलग समय पर अलग-अलग मूल्यांकित किया जाता है, सही नही है, क्योंकि पूर्ण प्रतियोगी बाजार की दशा में कोई भी फर्म या कम्पनियाँ ऐसा करने के लिए सक्षम नहीं होती है। अतः अभिकथन (A) सही है किंतु तर्क (R) सही नही है।

18. एक उत्पादन प्रकार्य को व्यक्त किया गया है

Q = A |αK⁻β + (1-α) L⁻β|⁻¹/β
अथवा
Q = A |αL⁻β + (1-α) K⁻β|⁻¹/β
जब A > 0, 0 < α < 1 और β > -1
जहां L = श्रम, K = कैपिटल और A, α और β तीन पैरामीटर है जिसे कहा जाता है:

Correct Answer: (a) स्थाई लोच प्रतिस्थापन प्रकार्य
Solution:

19. वैश्वीकरण के चालक या वाहक कौन-कौन से है?

(A) विशेषरुप से श्रम वर्ग की जनसंख्या की गतिशीलता
(B) वित्तीय प्रवाह
(C) निर्यात
(D) जनसमूह संचालन
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए -

Correct Answer: (c) (A) और (B)
Solution:

दिये गये विकल्पों में वैश्वीकरण के चालक या वाहक के रुप में वित्तीय प्रवाह तथा विशेष रुप से श्रम वर्ग की जनसंख्या की गतिशीलता को शामिल किया जाता है। सामान्य शब्दों में वैश्वीकरण से आशय विश्व अर्थव्यवस्था में आए खुलेपन बढ़ती हुई आत्मनिर्भरता तथा आर्थिक एकीकरण के फैलाव से है। वैश्वीकरण में सम्पूर्ण विश्व को एक बाजार का रुप प्रदान किया जाता है।

20. स्रोत पर कर कटौती की दर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से दो सही हैं?

(a) घोड़े की रेस जीतने से प्राप्त आय @ 30%
(b) बीमा कमीशन @10%
(c) प्लांट और मशीनरी का किराया @ 5%
(d) फर्नीचर का किराया @ 5%
सही विकल्पचुनेंः

Correct Answer: (c) (A) और (D)
Solution:

स्रोत पर कर कटौती (TDS - Tax Deduction at Source) का अभिप्राय निर्धारिती द्वारा चुकाए जाने वाले कर से है, जिसकी उस व्यक्ति द्वारा कटौती की जाती है, जो उसके लिए आय का भुगतान करता है। इस प्रकार से कर की कटौती आय के स्रोत पर की जाती है। निम्नलिखित स्रोतो से आय से स्रोत पर कर कटौती की दर इस प्रकार है-
i. घोड़े की रेस जीतने से प्राप्त आय @ 30% (धारा 194 ख ख)
ii. फर्नीचर का किराया @ 5% (धारा 194 ज)
iii. बीमा कमीशन (@ 5% (धारा 194 घ)
iv. लॉटरी या क्रास वर्जन पजल से अर्जन @ 30% (धारा 194
v. प्लाण्ट और मशीनरी का किराया @ 2% (धारा 194 झ)
vi. भूमि या इमारत या फर्नीचर या फिटिंग किराया @ 10% (धारा 194 झ)
vii. प्रतिभूतियों पर ब्याज @ 10% (धारा 193)