यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2019 वाणिज्य

Total Questions: 100

21. निम्नलिखित में से कौन वारंटी से संबंधित है?

Correct Answer: (d) यदि उल्लघंन होता है तो पीड़ित पक्ष केवल क्षतियों की पूर्ति के लिए दावा कर सकता है।
Solution:

वारंटी के सम्बन्ध में यह उल्लेखनीय है, कि यदि आपसी समझौते के मध्य कोई उल्लंघन होता है या क्षति होती है तो पीड़ित पक्षकार केवल क्षतियों की पूर्ति के लिए ही दावा कर सकता है। वारंटी हासिल करने की निम्नलिखित शर्ते है-
i. ग्राहक के पास खरीदे गये प्रोडक्ट का पक्का बिल हो या फिर वारंटी कार्ड होना चाहिए
ii. वारंटी कार्ड पर विक्रेता का हस्ताक्षर व मुहर होना चाहिए
iii. वारंटी भी एक निश्चित समय अवधि के लिए होती है, इसके खत्म हो जाने के बाद अगर आप उत्पाद को ठीक करवाने के लिए ले जाते है तो कम्पनी या दुकानदार का उसे ठीक करवाने का उत्तरदायित्व नहीं होता है।

22. आपदा के संबंध में क्षतिपूर्ति के लिए आय में कितनी प्रतिशत कर देयता छूट प्राप्त है?

Correct Answer: (a) 100%
Solution:

आपदा के सम्बन्ध में क्षतिपूर्ति के लिए आय में 100% कर देयता छूट प्राप्त होती है।
Note - सरकार द्वारा निर्धारित किए गए आपदा प्रबन्धन कोष में दिए गए दान के सम्बन्ध में सरकार एक निश्चित प्रतिशत छूट प्रदान करती है।

23. वस्तुओं की बिक्री अधिनियम के अनुसार कौनसी शर्तो निम्नलिखित में से सही है?

(A) हक
(B) विवरण
(C) विशिष्ट स्वामित्व
(D) ऋणभार
निम्नलिखित में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) केवल (A) और (B)
Solution:

वस्तुओं की बिक्री अधिनियम के अनुसार हक और विवरण सम्बन्धी शर्ते सही होती है। Note- जहाँ कि संविदा वर्णनानुसार माल के विक्रय के लिए हो वहाँ यह विवक्षित शर्त रहती है कि माल वर्णन के अनुरुप होगा और यदि बिक्री नमूने और विवरण दोनों के अनुसार हो तो माल के प्रपुंज का नमूने के अनुरुप होना पर्याप्त नहीं, जब तक कि माल विवरण के अनुरुप भी न हो ।

24. सूची-I में दी गई मदों को सूची-II के साथ सुमेलित करें:

सूची-Iसूची-II
A. अर्हक रिपोर्ट(i) लेखा परीक्षक का कर्तव्य
B. मूल्य निर्धारण और प्रकटन की जांच करना(ii) लेखा परीक्षक की जिम्मेदारियाँ
C. कंपनी और इसकी सहायक कंपनियों के अभिलेखों तक पहुंच(iii) लेखा परीक्षक की रिपोर्ट
D. पूंजी निर्गमन के कंपनी की विज्ञप्ति में गलत बयान(iv) लेखा परीक्षक का अधिकार

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें:

Correct Answer: (b) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(ii)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही सुमेल इस प्रकार है

सूची-Iसूची-II
A. अर्हक रिपोर्ट(iii) लेखा परीक्षक की रिपोर्ट
B. मूल्य निर्धारण और प्रकटन की जांच करना(i) लेखा परीक्षक का कर्तव्य
C. कंपनी और इसकी सहायक कंपनियों के अभिलेखों तक पहुंच(iv) लेखा परीक्षक का अधिकार
D. पूंजी निर्गमन के कंपनी की विज्ञप्ति में गलत बयानी(ii) लेखा परीक्षक का दायित्व

25. गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियों को किस रुप में वर्गीकृत किया जा सकता है:

(A) आस्ति वित्त कंपनी (AFC)
(B) निवेश कंपनी (IC)
(C) ऋण कंपनी (LC)
(D) विदेशी व्यापार कंपनी (FTC)
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) केवल (A),(B) और (C)
Solution:

गैर- बैंकिग वित्तीय कंपनियों (NBFC) को अस्ति वित्त कम्पनी (AFC), निवेश कम्पनी (IC), तथा ऋण कम्पनी (LC) के रुप में वर्गीकृत किया जा सकता है। गैर-बैंकिग वित्तीय कम्पनी उस संस्था को कहते है जो कम्पनी अधिनियम 1956 के अन्तर्गत पंजीकृत है और जिसका मुख्य कार्य उधार देना तथा विभिन्न प्रकार के शेयरों, प्रतिभूतियों, बीमा कारोबार तथा चिटफंड से सम्बन्धित कार्यों में निवेश करना है। गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियाँ भारतीय वित्तीय प्रणाली में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह संस्थाओं का विजातीय समूह है (वाणिज्यिक सहकारी बैंको को छोड़कर) जो विभिन्न तरीकों से वित्तीय मध्यस्थता का कार्य करता है।

26. निम्नलिखित में से कौन परक्राम्य दस्तावेज के बारे में प्राकल्पना नहीं है?

Correct Answer: (d) अंतरिती का निरपेक्ष और पर्याप्त हक
Solution:

पराक्रम्य दस्तावेज में तिथि, प्रतिफल तथा स्टैम्प के बारे में स्पष्ट उल्लेख होता है, जबकि इसके अन्तर्गत अंतरिती का निरपेक्ष और पर्याप्त हक का उल्लेख नही होता है। परक्राम्य दस्तावेज उन लिखतों को कहते है, जो मांगे जाने पर या एक निश्चित अवधि के पश्चात एक निश्चित राशि देने का वचन देते है, उदाहरणार्थ प्रॉमिजरी नोट, बिल्स ऑफ एक्सचेंज, बैंक नोट, डिमाण्ड ड्राफ्ट व चेक इत्यादि ।

27. निम्नलिखित में से कौन से दो कथन सही हैं?

(A) माध्य से विचलन का योग (बीजगणितीय चिन्ह पर ध्यान न देते हुए) माध्यिका से विचलन के योग से अधिक होता है। (बीजगणितीय चिन्ह पर ध्यान ने देते हुए)
(B) प्रामाणिक विचलन उद्म में परिवर्तन और पैमाने में परिवर्तन से मुक्त होता है।
(C) सममित वितरण में माध्य विचलन प्रामाणिक विचलन का 4/5 होता है
(D) सममित और घन्टीनुमा वितरण में चतुर्थांस विचलन प्रामाणिक विचलन का 1/3 होता है
सही विकल्प चुनें :

Correct Answer: (b) (A) और (C)
Solution:

दिये गये कथनों का सही रुप इस प्रकार है- A. माध्य से विचलन का योग (बीजगणितीय चिन्ह पर ध्यान न देते हए) माध्यिका से विचलन के योग से अधिक होता है (बीजगणितीय चिन्ह पर ध्यान न देते हुए) B. प्रामणिक विचलन उद्‌गम में परिवर्तन और पैमाने में परिवर्तन से मुक्त नही होता है। C. सममित वितरण में माध्य विचलन, प्रामाणिक विचलन का 4/5 होता है। D. सममित और घन्टीनुमा वितरण में चतुर्थांस विचलन, प्रमाणिक विचलन का 2/3 होता है, अर्थात् - 4 SD = 5 MD = 6 QD स्पष्ट है कि प्रश्न में दिया गया कथन (a) और (c) सही है जबकि (B) और (D) गलत है।

28. कौन विषम है?

Correct Answer: (c) सामाजिक सांस्कृतिक कारक
Solution:

आर्थिक नीतियाँ, आर्थिक आयोजना तथा समष्टि अर्थशास्त्र परिदृश्य इत्यादि अर्थशास्त्र के वृहद स्वरुप में सम्मिलित होती है, जिसे समष्टि अर्थशास्त्र कहते है, जबकि सामाजिकसांस्कृतिक कारक इससे भित्र होता है।

29. "अनौपचारिक समूह" का निर्माण करने की व्याख्या करने वाले, सिद्धांत में निम्नलिखित में से किन्हें शामिल किया जाता है?

(A) साम्यता का सिद्धांत
(B) समानता अथवा संतुलन का सिद्धांत
(C) विस्थापन का सिद्धांत
(D) उपलब्धि की आवश्यकता का सिद्धांत
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (b) केवल (A) और (B)
Solution:

"अनौपचारिक समूह” का निर्माण करने की व्याख्या करने वाले सिद्धान्त में साम्यता का सिद्धान्त तथा समानता अथवा संतुलन के सिद्धान्त को शामिल किया जाता है।

30. बाजार संचारतंत्र योजना के निम्नलिखित चार चरण हैं। इन चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) बिक्री भविष्यवाणी में वेयर हाउस प्रबंधन, परिवहन और सामग्री प्रबंधन में संक्रियात्मक उत्कृष्टता विकसित करना
(B) ग्राहकों तक पहुँचने के लिए सर्वोत्तम चैनल डिजाइन और नेटवर्क कार्यनीति का चयन करना
(C) सर्वोत्तम सूचना प्रणाली, उपस्कर नीतियों और प्रक्रियाओं के साथ समाधान को लागू करना
(D) अपने ग्राहकों को प्रति कंपनी की मूल्य प्रस्तावना पर निर्णय करना
सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (D) → (B) → (А) → (C)
Solution: