यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2019 वाणिज्य

Total Questions: 100

41. निम्नलिखित में से कौन अपूर्ण प्रयोगात्मक अनुसंधान अभिकल्प है?

Correct Answer: (c) एक समूह पहले और पश्चात अभिकल्प
Solution:

एक समूह पहले और पश्चात अभिकल्प अपूर्ण प्रयोगात्मक अनुसंधान अभिकल्प है। जिस प्रकार कोई वास्तुकार किसी भवन के निर्माण के लिए पहले एक ब्लूप्रिंट तैयार करता है, उसी प्रकार एक शोध कर्ता शोध कार्य को सुचारु रूप से करने के लिए एक प्रयोगात्मक शोध अभिकल्प तैयार करता है। प्रायोगात्मक अभिकल्प में उन चरों का वर्णन किया जाता है,
जिनका हमें अध्ययन करना होता है, चरों को मापने के लिए जिन उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा, उसका वर्णन किया जाता है, जिस न्यादर्श का अध्यपन करना है, उसका वर्णन किया जाता है, आँकड़ों को इकट्ठा करने की विधि तथा आँकड़ो को विश्लेषित करने की सांख्यिकीय विधियों के बारे में बताया जाता है।

42. अधिकांश संगठनों में निम्न में से कौन से प्रकार के प्राधिकार पाये जाते है?

(A) प्रभागीय प्राधिकार
(B) लाइन प्राधिकार
(C) स्टाफ प्राधिकार
(D) प्रकार्यात्मक प्राधिकार
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (d) केवल (B), (C) और (D)
Solution:

अधिकांश संगठनों में लाइन प्राधिकार, स्टॉफ प्राधिकार तथा प्रकार्यात्मक प्राधिकार पाये जाते है। इन सभी प्राधिकारों में से लाइन प्राधिकार सबसे मूल एवं प्राचीन है। इस प्राधिकार के पश्चात अन्य सभी प्राधिकारों का अस्तित्व हुआ। जबकि प्रकार्यात्मक प्राधिकार वर्तमान समय में बड़े संगठनों के लिए सबसे अधिक उपयुक्त होता है तथा इसकी विश्वसनीयता भी अधिक होती है।

43. निम्नलिखित में से कौन वेब मार्केटर के बारे में सही नहीं है?

Correct Answer: (c) उपभोक्ताओं से उनके वैयक्तिक डाटा की अनिवार्यत देने के लिए कहते हैं।
Solution:

वेब मार्केटर के बारे में दिए गए कथनों का सही रूप इस प्रकार है-
1. वेब मार्केटर ई मेल, समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से अपनी साईट पर संभावित लोगों को आकर्षित करने के लिए सामान्यतया प्रयास करते है।
2. छूट, गिफ्ट, प्रतियोगिता जैसे आकर्षणों का उपयोग करते है।
3. उपभोक्ता को उनके व्यक्तिगत सूचनाओं तथा डाटा को देने की अनिवार्यता के लिए नहीं कहते है।
4. छूट युक्त स्कीमों का बहुत अधिक प्रचार करते है।
अतः स्पष्ट है कि प्रश्न में दिया गया कथन (3) सही नही है।

44. निम्नलिखित में से कौन किसी कंपनी का लेखा- परीक्षक बनने के लिए योग्य नहीं है?

(A) कोई व्यक्ति जो सनदी लेखाकार है और सी ए अधिनियम, 1949 के अनुसार अभ्यास प्रमाण पत्र धारित करता है
(B) सीमित देयता साझेदारी फर्म जिसके सभी साझेदार सनदी लेखाकार हैं
(C)  कंपनी का अधिकारी या कर्मचारी जो योग्य सनदी लेखाकार डिग्री धारक भी है
(D) कोई सनदी लेखाकार जिसकी नियुक्ति 10 से अधिक कंपनियों में लेखा परीक्षक के रूप में हो चुकी है
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (b) (B), (C) और (D)
Solution:

कम्पनी अधिनियम 1956 की धारा 226 के अनुसार एक कम्पनी के लेखा परीक्षक की निम्नलिखित योग्यताएँ होती है-
(i) कोई भी व्यक्ति जो सनदी लेखाकार है, और सी. ए. अधिनियम, 1949 के अनुसार अभ्यास प्रमाण-पत्र धारित करता है, कम्पनी लेखा परीक्षक के योग्य है।
(ii) एक फर्म को भी अंकेक्षक नियुक्त किया जा सकता है जबकि उसके सभी साझेदार चार्टर्ड एकाउण्टेण्ट हों।
(iii) कुछ दशाओं में पुराने नियमों के अन्तर्गत सर्टीफिकेट प्राप्त व्यक्ति को अंकेक्षक नियुक्त किया जा सकता है। केन्द्रीय सरकार इन प्रमाणपत्रो को रद्द कर सकती है या बढ़ा सकती है। अयोग्यताएँ -
1. सीमित देयता साझेदारी फर्म जिसके सभी साझेदार सनदी लेखाकार है।
2. कम्पनी का अधिकारी या कर्मचारी जो योग्य सनदी लेखाकार डिग्री धारक भी है।
3. कोई सनदी लेखाकार जिसकी नियुक्ति 10 से अधिक कम्पनियों में लेखा परीक्षक के रूप में हो चुकी हो।
4. ऐसा कोई व्यक्ति जो ₹ 1000 से अधिक रकम का कम्पनी का ऋणी हो।
5. एक समामेलित संस्था कम्पनी का एक अधिकारी अथवा कर्मचारी कम्पनी अंकेक्षक बनने के अयोग्य होता है।

45. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक कथन (A) अभिकथन है तथा दूसरा कथन (R) तर्क है:

अभिकथन (A): वैश्वीकरण उत्पादों, सेवाओं, पूँजी सूचना और लोगों के सीमा पार मुक्त आवागमन से संबंधित है।
तर्क (R): देश लगातार नवोन्मेषी विपणन अवरोध विकसित कर रहे हैं तो विश्व व्यापार संगठन के अनुकूल नहीं है।
उपयुक्त दो कथनों के अनुसार कौन-सा विकल्प सही है?

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:

दिया गया अभिकथन (A) कि वैश्वीकरण, उत्पादों, सेवाओं, पूँजी सूचना और लोगों के सीमा पार मुक्त आवागमन से सम्बन्धित है, पूर्णतया सही है जबकि तर्क (R) कि देश लगातार नवोन्मेषी विपणन अवरोध विकसित कर रहे है, जो विश्व व्यापार संगठन के अनुकूल नहीं हैं, सही है, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नही है।

46. निम्नलिखित देशों को भारत हस्ताक्षरित दोहरा कराधान बचाव समझौता के प्रकार के साथ सुमेलित कीजिए:

देशसमझौते का प्रकार
A. (ऑस्ट्रिया)(i) (सीमित समझौता)
B. (बहामास)(ii) (व्यापक समझौता)
C. (लेबनान)(iii) (व्यापक समझौता/सीमित बहुपक्षीय समझौता)
D.(श्रीलंका)(iv) (कर सूचना विनियम समझौता)

सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
Solution:

निम्नलिखित देशों को भारत द्वारा हस्ताक्षरित दोहरा कराधान बचाव समझौता के प्रकार के साथ सही सुमेल इस प्रकार है-

देशसमझौता का प्रकार
A. ऑस्ट्रिया(ii) व्यापक समझौता
B. बहामास(iv) कर सूचना विनिमय समझौता
C. लेबनान(i) सीमित समझौता
D. श्रीलंका(iii) व्यापक समझौता/सीमित बहुपक्षीय समझौता

47. निम्नलिखित में से कौन एम बी ओ प्रोग्राम विफलता का उत्तरदायी कारक नहीं है?

Correct Answer: (a) परिस्थितियों में परिवर्तन को पूरा करने के लिए लक्ष्य को बदलते रहना
Solution:

परिस्थितियों में परिवर्तन को पूरा करने के लिए लक्ष्य को बदलते रहना एम बी ओ प्रोग्राम विफलता का उत्तरदायी कारक नहीं होता है। अर्थात उद्देश्यों द्वारा प्रबन्ध (MBO) प्रकिया के अन्तर्गत जैसे-जैसे व्यवसाय की स्थितियों में रणनीतिक परिवर्तन होते रहते है, उसी के अनुरुप व्यवसाय के लक्ष्यों में परिवर्तन करके व्यवसाय के मूल उद्देश्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। और यदि बदली हुई परिस्थिति में ऐसा न किया जाए तो उद्देश्यों की प्राप्ति में विफल हो जाएंगे।

48. निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?

(A) लाभांश भुगतान अनुपात कुल उपार्जन के उस हिस्से का उल्लेख करता है जो कंपनी के इक्क्टिी शेयर धारकों के बीच वितरित किया जाता है।
(B) 'बर्ड इन हैण्ड' तर्क गार्डन मॉडल द्वारा दिया गया है।
(C) एम एम मॉडल सुझाव देता है कि लाभांश का भुगतान फर्म की प्रतिष्ठा के लिए बहुत प्रासंगिक है।
(D) वॉटर मॉडल सुझाव देता है लाभांश भुगतान शेयरों के बाजार मूल्य को प्रभावित नहीं करता है।
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) और (B)
Solution:

दिए गए कथनों का सही रुप इस प्रकार है- (i) लाभांश भुगतान अनुपात कुल उपार्जन के उस हिस्से का उल्लेख करता है जो कम्पनी के इक्विटी शेयर धारकों के बीच वितरित किया जाता है।
(ii) “वर्ड इन हैण्ड' तर्क गार्डन मॉडल द्वारा दिया गया है।
(iii) एम एम मॉडल सुझाव देता है कि लाभांश का भुगतान फर्म की प्रतिष्ठा के लिए प्रासंगिक नही होता है।
(iv) वाल्टर मॉडल सुझाव देता है कि लाभांश भुगतान शेयरों के बाजार मूल्य को प्रभावित करता है और प्रासंगिक होता है।
अतः स्पष्ट है कि प्रश्न में दिया गया कथन (A) और (B) सही है।

49. निम्नलिखित लाभ के सिद्धांतों को उनके प्रतिपादकों के साथ सुमेलित करें:

सिद्धांत/थ्योरीप्रस्तावक/प्रोपाउंडर
A. किराया योग्यता के रूप लाभ सिद्धांत(i) एफ. बी. हॉली
B. लाभ का गतिशीलता सिद्धांत(ii) जोसेफ ए. शुम्पीटर
C. लाभ का जोखिम सिद्धांत(iii) ज. बी. क्लार्क
D. लाभ का नवोनिम्ब सिद्धांत(iv) एफ. ए. वाकर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (c) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii)
Solution:

लाभ के सिद्धान्तों तथा उनके प्रतिपादकों का सही सुमेल इस प्रकार है-

लाभ के सिद्धांतप्रस्तावक
A. किराया योग्यता के रूप लाभ सिद्धांत(iv) एफ. ए. वाकर
B. लाभ का गतिशीलता सिद्धांत(iii) ज. बी. क्लार्क
C. लाभ का जोखिम सिद्धांत(i) एफ. बी. हाले
D. लाभ का नवोनिम्ब सिद्धांत(ii) जोसेफ ए. शुम्पीटर

50. निम्नलिखित में से गलत कथन का चयन करेः

Correct Answer: (d) 273 दिवस टी-बिल 2006 में पेश किए गए थे
Solution:

28 दिवस टी-बिल 1998 में 364 दिवस टी-बिल 1992 में तथा 182 दिवस टी-बिल 1986 में पेश किए गए थे। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियमित अंतराल पर और अंकित मूल्य पर छूट के लिए ट्रेजरी बिल की नीलामी की जाती है। वर्तमान में सक्रिय ट्रेजरी बिल, जिसे टी-बिल के रूप में भी जाना जाता है, तीन प्रकार के है- 91 दिन टी-बिल, 182 दिन टी-बिल और 364 दिन टी-बिल ।