Solution:सामान्यतः मोबाइल बैंकिंग प्रक्रिया का तात्पर्य मोबाइल फोन के माध्यम से इंटरनेट का प्रयोग करते हुए अपने बैंक एकाउंट से पैसा ट्रांसफर करने, एकाउंट बैलेंस चेक करने, मनी ट्रासफर करने तथा बिलों का भुगतान करने जैसी क्रियायों के सम्पन्न करने से सम्बन्धित गतिविधियों को शामिल किया जाता है। यद्यपि मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से बैंकिंग कार्य अत्यन्त आसान हो गया है, किन्तु यदि थोड़ी सी असावधानी बरती जाए जो अनेक प्रकार के साइबर हैकर द्वारा साइबर अटैक हो सकते है, जैसे- बैकडोर अटैक, सेवा मनाही अटैक तथा प्रत्यक्ष अभिगम अटैक । इसी प्रकार फिसिंग और स्मिसिंग से भी नुकसान हो सकता है।