यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2019 वाणिज्य

Total Questions: 100

81. निम्न में से कौन सा कानून व्यावसायिक संगठनों को प्रभावित करता है?

Correct Answer: (a) निगमन और दिवालिया कानून
Solution:

निगमन और दिवालिया कानून व्यावसायिक संगठनों को प्रभावित करता है। दिवालिया कानून के अन्तर्गत छोटे निवेशक और जर्माकर्ताओं को फायदा मिलेगा तथा इसका उद्देश्य कम्पनी को दिवालिया होने से बचाना होता है।

82. कंपनी अधिनियम, 2013 की निम्नलिखित में से कौनसी धारा कंपनी के समामेलन, आमेलन और पुनर्गठन को सुकर बनाती है?

Correct Answer: (a) 319
Solution:

कम्पनी अधिनियम, 2013 की धारा 319 कम्पनी के समामेलन, आमेलन और पुनर्गठन को सुकर बनाती है।

83. प्रथम स्तर या पहली पंक्ति के प्रेक्षक के प्रकार्यों में निम्नलिखित में से किसे शामिल किया जाएगा?

(A) व्यक्तिगत कार्य आवंटन का निर्धारण करना
(B) शिकायतों को सुनना और विवादों का समाधान करना
(C) कामगारों को तकनीकी ज्ञान और मार्गदर्शक प्रदान करना
(D) उत्पादन के संबंध में कार्यनीतिक सूचना की आपूर्ति प्रबन्धन को करना
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी (A, B, C, D)
Solution:

प्रथम स्तर या पहली पंक्ति के प्रेक्षक के प्रकार्यों में निम्नलिखित कार्यों को सम्मिलित किया जाता है - (i) व्यक्तिगत कार्य आवंटन का निर्धारण करना
(ii) शिकायतों को सुनना और विवादो का समाधान करना
(iii) कामगारों को तकनीकि ज्ञान और मार्गदर्शन प्रदान करना
(iv) उत्पादन के सम्बन्ध में कार्यनीतिक सूचना की आपूर्ति प्रबन्धन को करना।

84. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अनुसार कौन सही नहीं है?

Correct Answer: (c) जिला फोरम में चार सदस्य होंगे
Solution:

24 दिसंबर, 1986 को भारत सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 पारित किया गया। जिसके अन्तर्गत
(i) जिला फोरम में एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगी।
(ii) राज्य आयोग में एक ऐसा व्यक्ति शामिल होगा जो या तो उच्च न्यायालय का न्यायाधीश है या एक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश रह चुका है।
(iii) जिला फोरम में 4 सदस्य होगे और एक अध्यक्ष अर्थात कुल 5 सदस्य होगे।
(iv) राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद समाधान आयोग में एक ऐसा व्यक्ति शामिल होगा जो या तो उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश है। या उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश रह चुका है।

85. केन्द्रीय अभिवृत्ति के निम्नलिखित में से कौन से दो उपाय बीजगणितीय शोधन में समर्थ नहीं हैं?

(A) ज्यामितिक माध्य
(B) माध्यिका
(C) अंकगणितीय माध्य
(D) बहुलक
(E) हरात्मक माध्य
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (c) (B) और (D)
Solution:

केन्द्रीय अभिवृत्ति के अन्तर्गत माध्यिका और बहुलक बीजगणितीय शोधन में समर्थ नही होते है जबकि ज्यामितिय माध्य, अंकगणितीय माध्य तथा हरात्मक माध्य की बीजगणितीय व्याख्या की जा सकती है।

86. फेमा (एफईएमए) के अनुसार विदेशी विनिमय शामिल नहीं है:

Correct Answer: (d) भारत के बाहर स्थित बैंको द्वारा आहरित ड्रॉफ्ट और विदेशी मुद्रा में देय
Solution:

फेमा (FEMA) के अनुसार विदेशी विनिमय के अन्तर्गत भारत के बाहर स्थित बैंकों द्वारा आहरित ड्राफ्टों और विदेशी मुद्रा में देयता को शामिल नहीं किया जाता है। फेमा का पूरा रुप विदेशी मुद्रा प्रबन्धन अधिनियम है

87. क्षतिपूर्ति धारक हक़दार नहीं है।

Correct Answer: (d) भारित देयताओं के लिए क्षतियां जो निरपेक्ष न हों
Solution:

क्षतिपूर्ति धारक ऐसी भारित देयताओं के लिए क्षतियां जो निरपेक्ष न हो, के लिए हकदार नही है, जबकि -
(i) किसी मामले में जिसके लिए वचन लागू है, के संदर्भ में किसी वाद में सभी क्षतियाँ जिसका भुगतान करने के लिए उसे बाध्य किया जा सकता है।
(ii) किसी ऐसे वाद का बचाव करने में सभी लागत जिसका वहन करने के लिए उसे बाध्य किया जा सकता है।
(iii) ऐसे वाद के किसी समझौतों की शर्तों के अन्तर्गत पूरी राशि जिसका भुगतान उसने किया हो।

88. निम्नलिखित में से कौन से दो कथन सही है?

(A) अल्पकाल में, ΔTFC = 0, तो ΔTC = ΔTVC
(B) अगर AFC में कमी < AVC में वृद्धि, तो AC में कमी होती है।
(C) यदि AFC में कमी = AVC में वृद्धि, AC स्थिर रहता है।
(D) यदि AFC में कमी > AVC में वृद्धि, तो AC में वृद्धि होती है।
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) और (C)
Solution:

दिये गए कथनों का सही रूप इस प्रकार है:-
A. अल्पकाल में, ΔTFC = 0, तो ΔTC = ΔTVC होता है।
B. अगर AFC में कमी < AVC में वृद्धि, तो AC में वृद्धि होती है।
C. यदि AFC में कमी = AVC में वृद्धि, तो AC स्थिर रहता है।
D. यदि AFC में कमी > AVC में वृद्धि, तो AC में कमी होती है।
स्पष्ट है कि प्रश्न में दिया गया विकल्प (A) और (C) सही है।

89. निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

(A) लेन देन एक्सपोज़र सभी विदेशी मुद्रा मूल्यांकित संविदागत लेन देन में अन्तर्निहित होता है (B) ट्रांसलेशन एक्सपोज़र विनियम दर में परिवर्तन के कारण लेखांकन आय तुलन-पत्र विवरणी में परिवर्तन से संबंधित है।
(C) आर्थिक एक्सपोज़र पर फर्म के मूल्यांकन का प्रभाव होता है।
(D) प्रचालन एक्सपोज़र का फर्म के भावी प्रचालगत राजस्व या भावी प्रचालनगत लागत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (d) केवल (A), (B) और (C)
Solution:

दिए गए कथनों का सही रुप इस प्रकार है-
A. लेन देन एक्सपोज़र सभी विदेशी मुद्रा मूल्यांकित संविदागत लेन देन में अन्तर्निहित नही होता है।
B. ट्रांसलेशन एक्सपोज़र विनियम दर में परिवर्तन के कारण लेखांकन आय तुलन-पत्र विवरणी में परिवर्तन से संबंधित नही है।
C. आर्थिक एक्सपोज़र पर फर्म के मूल्यांकन का प्रभाव नही होता है।
D. प्रचालन एक्सपोज़र का फर्म के भावी प्रचालगत राजस्व या भावी प्रचालनगत लागत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। स्पष्ट है कि प्रश्नगत विकल्प (D) कथन सही है।

90. निम्नलिखित वित्तीय संस्थानों को उनके स्थापना के वर्षों के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) नेशनल हाउसिंग बैंक
(B) एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया
(C) नाबार्ड
(D) यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया
सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (D) → (B)→ (C) →(A)
Solution:

निम्नलिखित संस्थानों का उनकी स्थापना वर्ष के आधार पर सही क्रम इस प्रकार है -

संस्थानस्थापना वर्ष
D. यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (UTI)वर्ष 1964
B. एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM)1 जनवरी, 1982
C. नाबार्ड (NABARD)12 जुलाई, 1982
A. नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB)9 जुलाई, 1988