यू.जी.सी. सीबीएसई नेट परीक्षा जून 2019 वाणिज्य

Total Questions: 100

1. यू. एस. डॉलर के बाद, निम्नलिखित में से कौन - सी मुद्रा एस. डी. आर. के मूल्य को निर्धारित करने में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है?

Correct Answer: (c) यूरो
Solution:

यू. एस. डॉलर के बाद यूरो मुद्रा एस. डी. आर. (SDR- Special Drawing Rights) के मूल्य को निर्धारित करने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक क्षेत्र में एसडीआर, स्वर्ण की मुद्रा की भूमिका अदा करता है, इसलिए इसे कागजी स्वर्ण के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1991 में एसडीआर के मूल्य निर्धारण में पांच मुद्राओं का भार इस प्रकार है-
(i) अमेरिकी डॉलर @ 40 प्रतिशत
(ii) जर्मन मार्क @ 21 प्रतिशत
(iii) जापानी येन @ 17 प्रतिशत
(iv) ब्रिटिश पाउण्ड @ 11 प्रतिशत
(v) फ्रांसीसी फ्रेक @ 11 प्रतिशत

2. उत्पाद, A के लिए ₹ 5 प्रति किलोग्राम की दर से 10 किलोग्राम सामग्री की आवश्यकता है। उत्पाद A के विनिर्माण के लिए सामग्री की वास्तविक खपत ₹ 6 प्रति किलोग्राम की दर से 12 किलोग्राम है। प्रत्यक्ष सामग्री लागत विचरण है।

Correct Answer: (b) ₹ 22 (प्रतिकूल)
Solution:

सामग्री लागत विचरण = कुल मानक लागत - कुल वास्तविक लागत या Material Cost Variance = Total Standard Cost - Total Actual Cost
= (SQ × SP) - (AQ × AP)
= (10 x 5) - (12 x 6)
= 50 - 72 = -22
= ₹ 22 (प्रतिकूल)
(Note- ऋणात्मक मान को प्रतिकूल तथा धनात्मक मान अनुकूल होता है।)

3. निम्नलिखित को स्थापित क्रम से व्यवस्थित कीजिए -

(A) प्रस्ताव
(B) स्वीकृति
(C) संविदा मंग
(D) संविदा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (A), (B), (C) और (D)
Solution:

भारत में संविदा कानून भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 में निहित है। यह अधिनियम संविदाओं के निर्माण, निष्पादन और प्रवर्तनीयता से सम्बन्धित सामान्य सिद्धान्तों तथा क्षतिपूर्ति एवं गारन्टी, जमानत और गिरवी तथा अभिकरण (एंजेसी) जैसी विशेष प्रकार की संविदाओं से सम्बन्धित नियम निर्धारित करता है। इसके अन्तर्गत सर्वप्रथम ठहराव, जिसमें प्रस्ताव और स्वीकृति शामिल होती है, तत्पश्चात संविदा भंग और संविदा का पालन किया जाता है। अधिनियम की धारा 2 में इन आधारभूत शब्दों का उल्लेख इस प्रकार है-
प्रस्ताव- जब एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के सम्मुख किसी काम को करने अथवा न करने के सम्बन्ध में अपना विचार इस उद्देश्य से प्रकट करता है कि उस व्यक्ति की सहमति में प्राप्त हो जाए, तो कहा जाता है कि पहले व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के सम्मुख प्रस्ताव किया है। [धारा 2 (a)]
स्वीकृति- वह व्यक्ति जिसके सम्मुख प्रस्ताव किया गया है, उसके प्रति अपनी सहमति दे देता है, तो प्रस्ताव स्वीकृत समझा जाता है। एक प्रस्ताव जब स्वीकार कर लिया जाता है, तो वह वचन कहलाता है।
[धारा 2(b)]
संविदा (Contract)- एक ऐसा करार जो राजनियम द्वारा प्रवर्तनीय हो, संविदा कहलाता [धारा 2 (h)]
अवैधनीय संविदा Voidable Contract- ऐसा करार जो उसके एक या अधिक पक्षकारों की इच्छा पर प्रवर्तनीय हो, किन्तु दूसरे पक्षकार या पक्षकारों की इच्छा पर प्रवर्तनीय नही होता है, अवैधनीय संविदा कहलाता है। [धारा 2(i)]

4. इस बात की कितनी प्रायिकता है कि दो पाँसों पर आने वालों का योग 8 के बराबर है?

Correct Answer: (b) 5/36
Solution:

दो पॉसो पर आने वाले अंको को योग 8 के बराबर
आने की संभावना = (2+6) (3+5) (4+4) (5+3) (6+2)
अर्थात् अनुकूल परिणाम = 5
कुल परिणामों की संख्या = 6 x 6 = 36
अतः अंको का योग 8 के बराबर आने की प्रायिकता
= अनुकूल परिणाम /कुल परिणाम
= 5/36

5. निम्नलिखित में से किस वस्तु में जब कोई उपभोक्ता इतना ज्यादा खर्च करता है कि ऋणात्मक आय प्रभाव धनात्मक प्रतिस्थापन प्रभाव को दबा देता है ताकि अनतस्थ माँग वक्र की ढाल धनात्मक हो जाए?

Correct Answer: (c) गिफेन वस्तुएँ
Solution:

गिफेन वस्तुओं के संदर्भ में एक उपभोक्ता इतना ज्यादा खर्च करता है, कि ऋणात्मक आय प्रभाव, घनात्मक प्रतिस्थापन प्रभाव को दबा देता है, ताकि अन्तस्थ माँग वक्र का दाल धनात्मक बना रहे।

6. चेलापति राव समिति का गठन निम्नलिखित में से किसकी पुनर्संरचना करने के लिए किया गया था?

Correct Answer: (d) भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Solution:

भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की पुनर्संरचना के लिए चेलापति राव समिति का गठन किया गया था। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का गठन आरआरबी अधिनियम 1976 के तहत किया गया था। वर्तमान में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको में केन्द्र सरकार की हिस्सेदारी 50% है जबकि 35% हिस्सेदारी सम्बन्धित प्रायोजक बैंक की और 15% राज्य सरकार की हिस्सेदारी होती है।

7. सही विकल्प चुनियेः

अभिकथन (A): विचारोत्तेजक तकनीक की माँग यह है कि किसी समस्या के बहुत से वैकल्पिक समाधान निकाले जाएँ।
तर्क (R) : प्रतिभागी विचारोत्तेजक सत्रों में विकल्पों का मूल्यांकन किए बिना जितने संभव हो उतने विकल्प निकालते हैं।

Correct Answer: (a) कथन (A) सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:

दिया गया अभिकथन (A) कि विचारोत्तेजक तकनीक की माँग यह है कि किसी समस्या के बहुत से वैकल्पिक समाधान निकाले जाने चाहिए सही है, तथा तर्क (R) कि प्रतिभागी विचारोत्तेजक सत्रों में विकल्पों का मूल्यांकन किए बिना जितने संभव हो उतने विकल्प निकालते हैं भी सही है, साथ ही तर्क (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या भी है। विचारोन्तेजक सब (ब्रेन स्टोरमिंग सेशन) में अनुसंधान प्रशिक्षण आवश्यकताओं और प्रमुख क्षेत्रों की प्राथमिकता आदि पर अनुसंधान क्षमता की पहचान करना आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा आइ.आर.डी.ए. अधिनियम, 1999 का पूर्णतः अधिनियम है?

Correct Answer: (a) बीमा अधिनियम, 1938
Solution:

बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 (IRDA Act, 1999) के तहत सांविधिक निकाय के रूप में भारत में बीमा क्षेत्र में समग्र निरीक्षण और विकास के लिए IRDA की स्थापना की गयी। इसकी स्थापना बीमा अधिनियम 1938 के स्थान पर की गयी। आई आर डी ए का प्रधान कार्यालय हैदराबाद में है।

9. कर निर्धारण प्रावधानों में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए अनुमोदित और अधिसूचित एसोसिएशन को दान में कटौती के रूप में किस सीमा तक अनुमति है?

Correct Answer: (d) दान का 150%
Solution:

कर निर्धारण प्रावधानों में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए अनुमोदित और अधिसूचित एसोसिएशन को दान में कटौती के रूप में दान का 150% तक की अनुमति प्रदान की गयी है।

10. सूची-I को सूची- II से सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
(A) धारा 6(i)(i) कृषि आय
(B) धारा 10AA(ii) अवकाश यात्रा रिआयत
(C) धारा 10(i)(iii) निवासी
(D) धारा 10(5)(iv) अवकाश वेतन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) (A)-(iii); (B)-(iv); (C)-(i); (D)-(ii)
Solution:
सूची-Iसूची-II
(a) धारा 6(i) (iii) निवासी
(b) धारा 10AA(iv) अवकाश वेतन
(c) धारा 10(i)(i) कृषि आय
(d) धारा 10(s)(ii) अवकाश यात्रा रियायत