यू.जी.सी. सीबीएसई नेट परीक्षा जून 2019 वाणिज्य

Total Questions: 100

91. निम्नलिखित में से कौनसा अपारम्परिक पाटन का दृष्टांत है?

Correct Answer: (c) व्युत्क्रमी पाटन
Solution:

व्युत्क्रमी पाटन, अपारम्परिक पाटन का दृष्टान्त है।

92. सही विकल्प चुनियेः

अभिकथन (A) : U-आकृति वाली दीर्घकालिक औसत लागत वक्र इस पूर्वधारणा पर आधारित है कि बड़े पैमाने पर उत्पादन की बचत (इकोनोमीज ऑफ स्केल) उत्पादन के छोटे स्तरों पर प्रचलित होती है और बड़े पैमाने पर उत्पादन की बचतहीनता (डिसकोनोमीज ऑफ स्केल) उत्पादन के बड़े स्तरों पर प्रचलित होती है।
तर्क (R) : पैमाने के घटते प्रतिफल मुख्यतया इसलिए उत्पन्न होते हैं क्योंकि जैसे-जैसे उत्पाद का पैमाना बढ़ता जाता है वैसे- वैसे फर्म का प्रभावी तरीके से प्रबंधन करना और अधिक मुश्किल होता जाता है।

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R),(A) की सही व्याख्या नहीं है
Solution:

दिया गया अभिकथन (A) कि U-आकृति वाली दीर्घकालिक औसत लागत (LAC) वक्र इस पूर्व धारणा पर आधारित है कि बड़े पैमाने पर उत्पादन की बचत (इकोनॉमिज ऑफ स्केल) उत्पादन के छोटे स्तरों पर प्रचलित होती है और बड़े पैमाने पर उत्पादन की बचतहीनता (डिसइकोनॉमिज ऑफ स्केल) उत्पादन के बड़े स्तरों पर प्रचलित होती है, सही है, जबकि दिया गया तर्क कि पैमाने के घटते प्रतिफल मुख्यतया इसलिए उत्पन्न होते हैं, क्योंकि जैसे-जैसे उत्पाद का पैमाना बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे फर्म का प्रभावी तरीके से प्रबन्धन करना और भी अधिक मुश्किल हो जाता है, भी सही है। किन्तु तर्क (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नही है।

93. सूची-I को सूची - II से सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. j = (X̄ - MQ) / σ(i) (केली का विषमता गुणांक)
B. j = (Q3 - Q1 - 2MQ) / (Q3 - Q1)(ii) (बॉली का विषमता माप)
C. j = (P90 + P10 - 2P50) / (P90 - P10)(iii) (कार्ल पीयरसन का विषमता गुणांक)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (A)-(iii); (B)-(ii); (C)-(i)
Solution:
सूची-I (गुणांक सूत्र)सूची-II (गुणांक सूत्र प्रतिपादक)
a. j = (X̄ - MQ) / σ(iii) कार्ल पीयरसन का विषमता गुणांक
b. j = (Q₃ - Q₁ - 2MQ) / (Q₃ - Q₁)(ii) बॉली का वैषम्य गुणांक
c. j = (P₉₀ + P₁₀ - 2P₅₀) / (P₉₀ - P₁₀ )(i) केली का वैषम्य गुणांक

94. बेसल (बी.ए.एस.ई.एल.) के बारे में निम्न में से कौन-सा सही नहीं है?

Correct Answer: (b) बेसल की स्थापना पन्द्रह देशों के केन्द्रीय बैंक गर्वनरों द्वारा की गई थी।
Solution:

बैंक सर्वेक्षण पर बेसल समिति, अन्तर्राष्ट्रीय निपटान बैंक (BIS) के अन्तर्गत एक समिति है जो वैश्विक प्रणालीगत महत्वपूर्ण बैंकों (Gsibs)में बेसल III नियमों को लागू होने की स्थिति पर नजर रखती है। इस समिति का मुख्य कार्य बैंकों में पर्यवेक्षण की गुणवत्ता को वैश्विक स्तर पर सुधारना है। बेसल (BASEL) के बारे में निम्नलिखित कथन सही है-
i. इसकी स्थापना वर्ष 1974 के अन्त में की गई थी, जिसका मुख्यालय बासेल, स्वीट्जरलैंड में है।
ii. यह अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा और बैंकिंग बाजारों में अशांति इसकी स्थापना के लिए उत्तरदायी है। iii. प्रारम्भ में इसका नाम कॅमेटी ऑफ बैंकिंग रेगुलेशन एण्ड सुपरवाइजरी प्रैक्टिसीज (CBRS) रखा गया था।

95. निम्नलिखित में से किस बाजार दशा में अतिरेक क्षमता नहीं देखी जाती है?

Correct Answer: (d) पूर्ण प्रतियोगिता
Solution:

पूर्ण प्रतियोगी बाजार एक ऐसी बाजार स्थिति होती है जिस बाजार दशा में अतिरेक क्षमता नही देखी जाती है, जिसके कारण पूर्ण प्रतियोगिता बाजार दशा में फर्म को दीर्घ काल में सदैव केवल सामान्य लाभ ही प्राप्त है, ऐसा इसलिए क्योंकि साधनों का प्रवेश एवं वहिर्गमन स्वन्त्र होता है।
जबकि एकाधिकार अल्पाधिकार या एकाधिकारी प्रतियोगिता ऐसी बाजार दशाएँ है, जिसमें अतिरेक क्षमता विद्यमान रहती है, जिससे फर्म असामान्य लाभ प्राप्त करने में भी सफल हो जाती है।

96. भारत में ऋण माफिक साख का मान (क्रेडिट वर्दीनेस स्कोर) होता है।

Correct Answer: (b) 300 से 900
Solution:

भारत में ऋण माफिक साख का मान (क्रेडिट वर्दीनेस स्कोर) 300 से 900 के मध्य होता है। यथा

Creditworthiness LevelCredit score
Excellent750-850
Good700-749
Fair Limited640-699
Bad300-639

97. कम्पनी अधिनियम, 2013 की धारा 52 के अनुसार प्रतिभूति अधिमूल्य खाते में मौजूद शेष का उपयोग किसके लिए नहीं किया जा सकता ?

Correct Answer: (a) paymant of dividend /लाभांश का भुगतान
Solution:

कम्पनी अधिनियम, 2013 की धारा 52 के अनुसार प्रतिभूति अधिमूल्य खाते में मौजूद शेष राशि का उपयोग अंशधारियों को लाभांश भुगतान हेतु नहीं किया जा सकता है। जबकि निम्नलिखित कार्यों के लिए प्रतिभूति प्रीमियम खाते की शेष राशि का प्रयोग किया जा सकता है-
i. नये अंशो के निर्गमन पर दिए जाए जाने छूट के समायोजन के लिए
ii. पूर्णतः चुकता बोनस अंशो के निर्गमन के लिए
iii. ख्याति को अपलिखित करने के लिए
iv. पूँजीगत हानि के समायोजन के लिए
v. कम्पनी के प्रारम्भिक व्ययों को अपलिखित करने के लिए
vi. ऋणपत्रों के निर्गमन पर दी गई कटौती को अपलिखित (W/O) करने के लिए इत्यादि ।

98. एक कम्पनी 10% अशोधनीय अधिमानी अंश जारी करती है। प्रति अंश अंकित मूल्य ₹ 100 है परन्तु निर्गम मूल्य ₹95 है। अधिमानी अंश की लागत क्या है?

Correct Answer: (d) 10.53%
Solution:

एक कम्पनी 10% असाधारण अधिकमानी अंश जारी करती है। प्रति अंश अंकित मूल्य ₹ 100 है, परंतु निर्मम मूल्य ₹ 95 है, तो अधिकमानी अंश की लागत 10.53% होगी। यदि-
अधिकमानी अंश की लागत = अंश का अंकित मूल्य / अंश निर्मम मूल्य × प्रत्यय दर
= 100/ 95 × 10
= 1.05263 × 10
= 10.5263%
= 10.53% Approx

99. एक क्षेत्र, एक सड़क परियोजना (बी.आर.आई.) का अभीष्ट नहीं है।

Correct Answer: (a) व्यापार संरक्षणवाद
Solution:

एक क्षेत्र, एक सड़क परियोजना (बी. आर. आई.) का उद्देश्य संभार एवं आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना लागत प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना तथा व्यापार प्रभुत्व का पुनर्सन्तुलन करना है, जबकि व्यापार संरक्षणवाद इस परियोजना का उद्देश्य नही है।

100. सूची-I को सूची - II से सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. राजकोषी, मौद्रिक और औद्योगिक नीतियाँ(i) (सामाजिक उत्तरदायित्व)
B. (अनेक हितधारकों के प्रति सामाजिक दायित्व)(ii) (हितधारक/हित समूह)
C. (उपभोक्ता, अंशधारक, आपूर्तिकर्ता, ऋणदाता आदि)(iii) (व्यवसाय के नैतिक आचार)
D. (वह नैतिक सिद्धांत जो सही और गलत को परिभाषित करता है)(iv) (आर्थिक नीतियाँ)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) (A)-(iv); (B)-(i); (C)-(ii); (D)-(iii)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही सुमेल इस प्रकार है-

सूची-Iसूची-II
A. राजकोषिक मौद्रिक एवं औद्योगिक नीतियाँ(iv) आर्थिक नीतियाँ
B. अनेक हितधारकों के प्रति सामाजिक दायित्व(i) सामाजिक उत्तरदायित्व
C. उपभोक्ता अंशधारक आपूर्तिकर्ता, ऋणदाता इत्यादि(ii) हितधारक/हित समूह
D. वे नैतिक सिद्धांत जो सही और गलत को परिभाषित करते हैं(iii) व्यवसाय के नैतिक आचार