यू.जी.सी. सीबीएसई नेट परीक्षा जून 2019 वाणिज्य

Total Questions: 100

21. मिलर और मॉडल किसके प्रबंधन में प्रयुक्त किया जाता है?

Correct Answer: (d) नकदी
Solution:

प्रबन्धन के अन्तर्गत मिलर मॉडल (M.M Model) का उपयोग नकद के उचित नियोजन के लिए किया जाता है। इस मॉडल के अन्तर्गत किसी भी कम्पनी की लाभांश नीति के आधार पर उसका मूल्यांकन किया जाता है।
यह मॉडल इस मान्यता पर आधारित है कि जो कम्पनी लाभांश का भुगतान करना चाहती है, वह अपने विनियोग प्रस्तावों का वित्त पोषण वाहा वित्तीय श्रोतों से करती है, साथ ही लाभाश भुगतान से अंशधारियों की सम्पदा में जितनी वृद्धि होती है, उतनी ही धनराशि से अंश के बाजार मूल्य में कमी आने से उनकी सम्पदा घट जाती है अर्थात् वाह्य वित्त पोषण के कारण अंशधारियों की सम्पदा में कोई परिवर्तन नही होता है।

22. कर प्रावधानों में धारा 37 (I) के अंतर्गत कटौती की अनुमति उन व्ययों के लिए दी जाएगी, जो हैं

Correct Answer: (a) राजस्व
Solution:

कर प्रावधानों में धारा 37 (i) के अन्तर्गत कटौती की अनुमति उन व्ययों के लिए जाती है, जो राजस्वगत व्ययों की श्रेणी में शामिल होते है।

23. कार्यकलाप आधारित लागत आबंटन में निम्नलिखित चरण होते है:

(A) मुख्य कार्यकलाप की पहचान
(B) लागत राशि का संग्रहण
(C) कार्यकलाप लागत अभिप्रेरकों का विनिश्चय करना
(D) कार्यकलाप लागत अभिप्रेरकों की गणना दर
(E) कार्यकलापों की लागत उत्पादों पर प्रभारित करना
उपयुक्त के सही क्रम का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A), (B), (C), (D), (E)
Solution:

कार्यकलाप आधारित लागत आबंटन के अन्तर्गत लागत को आवंटित करने के लिए कई लागत ड्राइवरों का उपयोग करने का एक तरीका है। इस आवंटन विधि के अन्तर्गत निम्नलिखित चरण होते है-

24. सही विकल्प चुनियेः

अभिकथन (A): भारतीय रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों का निष्पादन करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण विनियामक और प्रशासनिक प्राधिकरण है।
तर्क (R) : मौद्रिक प्राधिकरण और विदेशी मुद्रा का अभिरक्षक होने के नाते भारतीय रिज़र्व बैंक के पास विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम को प्रशासित करने की अपेक्षित विशेषज्ञता है।

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:

दिया गया अभिकथन (A) कि भारतीय रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा प्रबन्धन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों का निष्पादन करने के लिए एक महत्वपूर्ण विनियामक और प्रशासनिक प्राधिकरण है, ऐसा इसलिए क्योंकि मौद्रिक प्राधिकरण और विदेशी मुद्रा का अभिरक्षक होने के नाते भारतीय रिजर्व बैंक के पास विदेशी मुद्रा प्रबन्धन अधिनियम (FEMA) को प्रशासित करने की अपेक्षित विशेषज्ञता है। स्पष्ट है कि अभिकथन और तर्क दोनों सही है, साथ ही तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या है।

25. भारतीय बैंकिंग प्रणाली में किए गए नए सुधारों में शामिल है

(A) बैंक की कार्य प्रणाली का डिजिटाइजेशन
(B) बैंको का पुनर्गठन
(C) सरकार से उधारी
(D) अभिकरण कार्य
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (A) और (B)
Solution:

भारतीय बैंकिंग प्रणाली में सुधार 20वीं सदीं के वर्ष 1921 से ही प्रारम्भ हो गयी थी, तत्पश्चात निरन्तर सुधार के क्रम में वर्ष 1991 में एम. नरसिंहम की अध्यक्षता के बैंकिंग क्षेत्र में सुधार के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया था।
भारतीय बैंकिंग प्रणाली में किए गए प्रमुख सुधार इस प्रकार है-
i. बैंक की कार्य प्रणाली का डिजिटाइजेशन किया गया
ii. बैंकों का पुनर्गठन भी किया गया
iii. मोबाइल बैंकिग का विकास किया गया
iv. कैशलेस बैंकिग की शुरुआत हुई
v. प्लास्टिक मुद्रा का प्रचलन, इत्यादि ।

26. निम्नलिखित में से कौनसी समिति निवेशक के संरक्षण से संबंधित है?

Correct Answer: (b) एन. के. मिश्रा समिति
Solution:

एन. के. मिश्रा समिति निवेशक के संरक्षण से संबंधित है। जबकि अन्य समिति व सम्बन्धित कार्यों का विवरण इस प्रकार है-

समिति-नयाँसंबंधित कार्य
भगवती समितिबेरोज़गारी और सार्वजनिक कल्याण
एल. सी. गुप्ता समितिभारत में व्युत्पन्न बाजारों का विकास और विनिमय
बेंसल समितिबैंकिंग पर्यवेक्षण
भूतलिंघम समितिवेतन आय और मूल्य
सी. राव. समितिकृषि नीति

27. उपर्युक्त कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा सही है?

कथन (I) : टी-टेस्ट और एफ टेस्ट एक जैसी पूर्वाधारणाएँ पर आधारित है।
कथन (II) : टी-टेस्ट का उपयोग दो समूहों के बीच तुलना करने के लिए किया जाता है जबकि एफ-टेस्ट का उपयोग दो से अधिक समूहों के बीच तुलना करने के लिए किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा सही है?

Correct Answer: (a) कथन (I) और (II) दोनों सही हैं
Solution:

दिया गया अभिकथन (I) कि टी-टेस्ट और एफ टेस्ट एक जैसी पूर्वधारणाएँ पर आधारित है, सही है अर्थात प्रतिदर्शों की विचलनशीलता के अधिक होने पर मध्यमानों के अन्तर के सार्थक होने की सम्भावना कम हो जाती है क्योंकि तब अन्तर की मानक त्रुटि का मान अधिक होता है। प्रतिदश के आकार के बड़ा होने पर अन्तर की मानक त्रुटि कम होती है। जबकि कथन (II) कि टी-टेस्ट का उपयोग दो समूहों के बीच तुलना करने के लिए किया जाता है जबकि एफ टेस्ट का उपयोग दो से अधिक समूहों के बीच तुलना करने के लिए किया जाता है भी सही है। टी- परीक्षण में दो मध्यमानों के अन्तर की सार्थकता निम्नलिखित तीन बातों पर निर्भर करती है-
i. दो मध्यमानों के बीच अवलोकित अन्तर
ii. दोनों प्रतिदर्शों के मानक विचलन
iii. दोनों प्रतिदर्शों के आकार

28. सूची-I को सूची- II से सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
(A) साइबर अपराध(i) बौद्धिक सम्पदा अधिकार अधिनियम
(B) क्रेता सावधान नीति(ii) परक्राम्य लिखित अधिनियम
(C) बिल की अस्वीकृति(iii) वस्तु बिक्री अधिनियम
(D) एकत्व और प्रतिलिप्यधिकार(iv) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A)-(iv); (B)-(iii); (C)-(ii); (D)-(i)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही सुमेल इस प्रकार है-

सूची-Iसूची-II
(a) साइबर अपराध(iv) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम
(b) क्रेता सावधान नीति(iii) वस्तु बिक्री अधिनियम
(c) बिल की अस्वीकृति(ii) पत्राकार लिखित अधिनियम
(d) एकत्व और प्रतिलिप्यधिकार(i) बौद्धिक सम्पदा अधिकार अधिनियम

29. जब एक कंपनी अपने उत्पादों को एक सरणी संरचना (चैनल स्ट्रक्चर) के माध्यम से वितरित करती है, जिसमें एक या अधिक पुनविक्रेता सम्मिलित होते हैं, तो इसे किस रूप में जाना जाता है?

Correct Answer: (e) *
Solution:

(*) : राष्ट्रीय परीक्षा एंजेसी (NTA) ने इस प्रश्न का मूल्यांकन से बाहर (Cancelled) कर दिया है।

30. सही विकल्प चुनियेः

अभिकथन (A) : कभी-कभी किसी व्यवसाय के समक्ष ऐसी स्थिति आ सकती है, जब उसे अपने प्रचालनों को बंद करना पड़ता है।
तर्क (R) : यदि राजस्व इसकी परिवर्तनशील लागत से कम हो, तो प्रचालन बंद कर दिया जाना चाहिए।

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:

दिया गया अभिकथन (A) कि कभी-कभी किसी व्यवसाय के समक्ष ऐसी स्थिति आ सकती है, जब उसे अपने प्रचालनों को बंद करना पड़ता है। ऐसा अल्पकालीन या अति अल्पकालीन समयावधि के दौरान होता है, ऐसी स्थिति में व्यवसाय का राजस्व इसकी परिवर्तनशील साधनों की लागत से भी कम होता है, जिससे व्यवसाय प्रचालन बंद कर दिया जाता है। स्पष्ट है कि अभिकथन (A) तथा तर्क (R) दोनों सही है तथा तर्क (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।