यू.जी.सी. सीबीएसई नेट परीक्षा जून 2019 वाणिज्य

Total Questions: 100

31. खुदरा आपूर्ति श्रृंखला में निम्न में से कौन-सा सम्मिलित नहीं है?

Correct Answer: (d) विनियामक
Solution:

खुदरा आपूर्ति श्रृंखला (Retail Supply Chain) के अन्तर्गत खुदरा विक्रेता, विनिर्माता तथा थोक व्यापारी, को शामिल किया जाता है। खुदरा विक्रेता इस श्रृंखला की अन्तिम कड़ी होता है। जो उत्पाद को अन्तिम उपभोक्ता को बेचता है। स्पष्ट है कि विनियामक को खुदरा आपूर्ति श्रृंखला में सम्मिलित नहीं किया जाता है।

32. कोई फर्म किसी उत्पाद को ₹ 10 के मूल्य पर बेचती है और उस उत्पाद के लिए माँग का मूल्य लोच (-) 2 है

Correct Answer: (a) ₹ 5
Solution:

कोई फर्म किसी उत्पाद को ₹10 के मूल्य पर बेचती है और उस उत्पाद के लिए माङ्ग का मूल्य लॉच (-2) है, तो उस फर्म का सीमांत राजस्व ₹5 होगा। सूत्र इस प्रकार होगा-
मांग का मूल्य लॉच = मात्रा में अनुपाती परिवर्तन / कीमत में अनुपाती परिवर्तन

33. निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में निवेश अवसरों के मूल्यांकन के संबंध में निर्णय का परिणाम स्वभावतः एन.पी.वी. और आइ. आर. आर. पद्धतियों के अंतर्गत भिन्न-भिन्न होगा?

(A) समय विषमता
(B) लागत विषमता
(C) जीवन विषमता
(D) परिमाण विषमता
परिस्थितियों के सही समुच्चय का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (C)
Solution:

समय विषमता, लागत विषमता तथा जीवन विषमता सम्बन्धी परिस्थितियों में निवेश अवसरों के मूल्यांकन के संबंध में निर्णय का परिणाम स्वभावतः शुद्ध वर्तमान मूल्य (NPV - Net Psesent Value) तथा आन्तरिक प्रत्यय की दर (IRR- Internal Rate of Return) पद्धतियों के अन्तर्गत भिन्न-भिन्न होता है।

34. किसी कर्मचारी की विश्वास, राय, ज्ञान या किसी घटना-विशेष के बारे में जानकारी पर आधारित मनोवृत्ति है

Correct Answer: (c) संज्ञानात्मक मनोवृत्ति
Solution:

संज्ञानात्मक मनोवृत्ति किसी कर्मचारी की विश्वास राय, ज्ञान या किसी घटना विशेष के बारे में जानकारी पर आधारित मनोवृत्ति है। व्यक्ति की मनोवृत्ति के भावात्मक तत्व (affective component) में परिवर्तन होने से उसके संज्ञानात्मक तत्व (Cognitive element) में (यानी विश्वास, अनुभव आदि में) परिवर्तन हो जाता है, जिससे मनोवृत्ति में परिवर्तन आ जाता है।

35. सूची-I को सूची- II से सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
(A) 80 टी.टी.ए.(i) उच्च शिक्षा के लिए लिए गए ऋण पर ब्याज भुगतान के संबंध में कटौती
(B) 80 सी.सी.डी.(ii) आवासीय गृह सम्पत्ति के लिए प्राप्त किए गए ऋण पर ब्याज के संदर्भ में कटौती
(C) 80 ई.(iii) बचत खातो में जमाओं पर ब्याज के संदर्भ में कटौती
(D) 80 ई.ई.(iv) राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में योगदान के संबंध में कटौती

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (A)-(iii); (B)-(iv); (C)-(i); (D)-(ii)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही सुमेल इस प्रकार

सूची-Iसूची-II
(a) 80 टी.टी.ए. (iii) बचत खातों में जमाओं पर ब्याज के संबंध में कटौती
(b) 80 सी.सी.डी. (iv) राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में योगदान के संबंध में कटौती
(c) 80 ई.(i) उच्च शिक्षा के लिए प्राप्त किए गए ऋण पर ब्याज के भुगतान के संबंध में कटौती
(d) 80 ई.ई.(ii) आवासीय गृह संपत्ति के लिए प्राप्त किए गए ऋण पर ब्याज के संबंध में कटौती

36. एक्स 55 वर्षीय व्यक्ति है, जिसकी कुल सकल आय ₹ 3,50,000 है। वर्ष 2018-19 के मूल्यांकन वर्ष के लिए कर देयता क्या होगी?

Correct Answer: (e) *
Solution:

37. निम्नलिखित में से उन महत्त्वपूर्ण नैतिक सिद्धान्तों को छाँटिए, जिनका किसी व्यवसाय द्वारा अनुसरण किया जाना चाहिए।

(A) संबंधित उद्योग या व्यवसाय के विकास के लिए आवश्यक प्रयास करना
(B) कर तथा अन्य उत्तरदायित्वों का जल्दी भुगतान
(C) मानव संसाधन का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करना
(D) ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं प्रशासकों इत्यादि को गुप्त रूप से रिश्वत या पैसा देने से बचना
(E) कर्मचारियों को उचित मजदूरी का भुगतान और उनके साथ उचित व्यवहर सुनिश्चित करना
नीचे दिए गए विकल्पों मेम से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (B), (C) और (E)
Solution:

किसी भी व्यवसाय का अपने समाज उपभोक्ता तथा कर्मचारियों के प्रति एक नैतिक उत्तरदायित्व होता है जिसका निर्वहन उसे करना चाहिए। निम्नलिखित महत्वपूर्ण नैतिक सिद्धान्तों का अनुसरण एक व्यावसायिक संस्था को आवश्यक रुप से करना चाहिए
1. कर तथा अन्य उत्तरदायित्वों का जल्दी भुगतान करना चाहिए
2. मानव संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए
3. कर्मचारियों को उचित मजदूरी का भुगतान और उनके साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करना चाहिए।

38. सूची-I को सूची- II से सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
(A) Ind AS - 16( i) आय - कर
(B) Ind AS - 38(ii) पट्टा लेखांकन
(C) Ind AS - 17(iii) अमूर्त परिसम्पत्तियाँ
(D) Ind AS - 12(iv) संपत्ति, संयंत्र और उपकरण/सम्पत्ति, संकेंद्र और उपकरण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (A)-(iv); (B)-(iii); (C)-(ii); (D)-(i)
Solution:

सूची-I में दिये गये भारतीय लेखाकंन प्रमाप तथा सूची- II में दिए गए सम्बन्धित प्रावधान का सही सुमेल इस प्रकार है-

सूची-Iसूची-II
(a) Ind AS-16(iv) संपत्ति, संयंत्र और उपकरण/सम्पत्ति, संकेंद्र और उपकरण
(b) Ind AS-38(iii) अमूर्त परिसम्पत्तियाँ
(c) Ind AS-17(ii) पट्टा लेखांकन
(d) Ind AS-12(i) आयकर

39. निम्नलिखित में से कौन-सा परक्राम्य लिखित में शामिल नहीं है?

Correct Answer: (d) म्युचुअल फंड
Solution:

परक्राम्य लिखित (Negotiable Instrument) उन लिखतों को कहते है, जो मांगे जाने पर या एक निश्चित अवधि के पश्चात एक निश्चित राशि देने का वचन देते है। इसके अन्तर्गत वचन पत्र (प्रॉमिसरी नोट), बिल ऑफ एक्सचेंज, बैंक नोट, डिमाण्ड ड्रॉफ्ट तथा चेक इत्यादि को शामिल किया जाता है। जबकि म्युचुअल फण्ड को परक्राम्य लिखित में शामिल नहीं किया जाता है।

40. पूँजी संरचना और लीवरेज निर्णय किसके दायरे में आते हैं?

Correct Answer: (c) वित्तीयन निर्णय
Solution:

पूँजी संरचना और लीवरेज निर्णय वित्तीयन निर्णय के दायरें में आते है। वित्तीय प्रबन्धन निर्णयन को तीन प्रमुख निर्णयों या वित्त के कार्यों में विभाजित किया जाता है, जैसे (1) निवेश निर्णय (2) वित्त पोषण निर्णय (3) लाभांश नीति निर्णय ।