यू.जी.सी. सीबीएसई नेट परीक्षा जून 2019 वाणिज्य

Total Questions: 100

51. निम्नलिखित में से किनको डिजिटल भुगतान प्रणाली में शामिल किया गया है?

(A) आर. टी. जी. एस.
(B) डिमांड ड्राफ्ट
(C) एन.ई. एफ. टी.
(D) चेक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल (A) और (C)
Solution:

भुगतान और निपटान अधिनियम, 2007 डिजिटल भुगतानों को परिभाषित करता है, जिसमें कहा गया है कि "इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर निधियों का ऐसा अंतरण है, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा अनुदेश प्राधिकार या आदेश के माध्यम से किसी बैंक में रखे गये खाते से रकम निकालने या उसमे जमा करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का उपयोग किया जाता है और उसके अन्तर्गत विक्रय अतरंण के बिन्दु, स्वाचालित टेलर मशीन (ATM) से लेन-देन, प्रत्यक्ष जमा या निधियों का निकाला जाना, टेलीफोन, इंटरनेट और कार्ड से भुगतान द्वारा किए गए अन्तरण सम्मिलित है। डिजिटल भुगतान प्रणाली के अन्तर्गत निम्नलिखित साधन शामिल होते है-
i. तत्काल सकल निपटान (RTGS)
ii. Cheque Truncation System (CTS)
iii. राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक निधि हस्तान्तरण (NEFT)
iv. तत्काल भुगतान सेवा (IMPS)
v. यूनिफाईड पेमेण्ट इंटरफेस (UPI)
vi. नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरेस हाउस (NACH), इत्यादि ।

52. सिडबी की स्थापना कौन-सा कार्य करने के लिए आइ.डी.बी.आइ.के अनुषंगी के रूप में की गई थी?

Correct Answer: (a) आइ.डी.बी.आइ. के लघु व्यवसाय वित्तीय कार्यों को संभालने के लिए
Solution:

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) के अनुषंगी के रुप में लघु व्यवसाय वित्तीय कार्यों को संभालने के लिए 2 अप्रैल, 1990 में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की स्थापना की गयी। इसका मुख्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश में है। सिडबी (Small Indistries Development Bank of India) भारत की एक स्वतन्त्र वित्तीय संस्था है, जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वृद्धि एवं विकास हेतु स्थापित किया गया है। यह लघु उद्योग क्षेत्र के सम्बर्द्धन, वित्तपोषण और विकास तथा इसी तरह की गतिविधियों में लगी अन्य संस्थाओं के कार्यों में समन्वय के लिए| प्रमुख विकास वित्तीय संस्था है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सिडबी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत शेयर धारक है, इसके अतिरिक्त भारत सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम इसके शेयर धारक है।

53. निम्नलिखित में से किस वस्तु को वस्तु एवं सेवा कर के दायरे से बाहर रखा गया है?

Correct Answer: (b) पेट्रोलियम उत्पाद
Solution:

मानव उपभोग के लिए शराब, पेट्रोलियम उत्पाद अर्थात कच्चा पेट्रोलियम तेल, मोटर स्पिरिट (पेट्रोल), हाई स्पीड, डीजल, प्राकृतिक गैस और विमानन टर्बाइन ईधन एवं बिजली जैसी वस्तुओं एवं सेवा को वस्तु एवं सेवा कर के दायरे से बाहर रखा गया है। नोट- संक्षेप में, वस्तु एवं सेवा कर के अन्तर्गत, केवल मूल्य संवर्धन (Value Addition) पर ही कर लगाया जाएगा और कर का बोझ अन्तिम उपभोक्ता द्वारा वहन किया जाएगा।

54. सही विकल्प चुनियेः

अभिकथन (A): निवल आय (एन. आइ.) उपागम के अनुसार पूँजीगत संरचना निर्णय, फर्म के मूल्यांकन में प्रासंगिक होता है।
तर्क (R) : कोई फर्म अपनी पूँजी संरचना में लीवरेज की डिग्री में परिवर्तन करके अपने कुल मूल्यांकन और अपनी समग्र पूँजी लागत में परिवर्तन कर सकती है।

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सह हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:

दिया गया अभिकथन (A) कि निवल आय (NI-Net Income), उपागम के अनुसार पूँजीगत संरचना निर्णय फर्म के मूल्यांकन में प्रासंगिक होता है, सही है,ऐसा इसलिए क्योंकि (तर्कR) कोई फर्म अपनी पूँजी संरचना में लीवरेज की डिग्री में परिवर्तन करके अपने कुल मूल्यांकन और अपनी समग्र पूँजी लागत में परिवर्तन कर सकती है। अतः स्पष्ट है कि अभिकथन (A) और तर्क (R) दोनों सही है, तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या है

55. उपर्युक्त कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा सही है?

कथन (I) : यदि विधिक रूपरेखा के भीतर कर देयता घटाई जाती है, तो यह कर नियोजन है।
कथन (II) : यदि आप कर के अंतर्गत उपलब्ध कटौती का लाभ उठाने के लिए कर देयता घटाई गई है, तो इसे कर अपवंचन कहा जाता है।

Correct Answer: (b) कथन (1) सही है लेकिन कथन (II) गलत है
Solution:

दिए गए कथनों का सही रुप इस प्रकार है- कथन- यदि विधिक रुप रेखा के भीतर कर देयता घटायी जाती है. तो यह कर नियोजन कहलाता है। कथन-II यदि आयकर के अन्तर्गत उपलब्ध कटौती का लाभ उठाने के लिए कर देयता घटाई जाती है, इसे कर प्रबन्धन कहते है। कथन-III जब आयकर अधिनियम का उल्लघंन करके कर दायित्व को कम किया जाता है, तो इसे कर अपवंचन कहते है।
Note- स्पष्ट है कि कथन (I) सही है जबकि कथन (II) सही नही है।

56. घटते प्रतिफल के नियम का सार है।

Correct Answer: (b) ऋणात्मक सीमान्त उत्पादन
Solution:

घटते प्रतिफल के नियम को परिवर्तनशील अनुपात नियम व उत्पत्ति हास नियम के नाम से भी जानते है। घटते प्रतिफल में के नियम के प्रथम अवस्था व दूसरी अवस्था सीमान्त उत्पादन तो बढ़ता है, घटता है तथा शून्य हो जाता है, किन्तु तीसरी अवस्था में सीमान्त उत्पादन शून्य से कम अर्थात् ऋणात्मक हो जाता है। इसमें सीमान्त उत्पादन (MP) ऋणात्मक हो जाने के कारण कुल उत्पादन (TP) नीचे गिरने लगता है।
घटती कुल उत्पादकता तथा ऋणात्मक सीमान्त उत्पादकता के कारण इस अवस्था को ऋणात्मक प्रतिफल की अवस्था (Stage of Negative Return) भी कहा जाता है।

57. ऐसी संगठन संरचना जो कार्यनीति, संरचना और प्रबंधन प्रक्रिया का अनूठा संयोजन दर्शाती है, कहलाती है

Correct Answer: (c) नेटवर्क संगठन
Solution:

ऐसी संगठन संरचना, जो कार्यनीति, संरचना और प्रबन्धन प्रक्रिया का अनूठा संयोजन दर्शाती है, उसे नेटवर्क संगठन संरचना कहते है।

58. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ग्राहक द्वारा परिकल्पित मूर्त और अमूर्त फयदों तथा लागतों के मूल्यों को परिलक्षित करता है?

Correct Answer: (c) ग्राहक मूल्य
Solution:

एक ग्राहक किसी मूल्य के द्वारा ही परिकल्पित, मूर्त और अमूर्त फायदों तथा लागतों के मूल्यों को परिलक्षित करता है। ग्राहक मूल्य उन लाभों की संख्या है, जो ग्राहक उत्पादों और सेवाओं को खरीदने से प्राप्त करते है। इसे एक उत्पाद का उपयोग करने और उत्पाद की लागत से ग्राहक के लाभ के बीच के अन्तर के रूप में भी परिभाषित किया जा सकता है। ग्राहक मूल्य तब अधिक होता है, जब ग्राहक उत्पाद और सेवाओं की लागत की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त करता है, और ग्राहक मूल्य तब कम होता है, जब ग्राहक उत्पाद और सेवाओं की लागत की तुलना में कम लाभ प्राप्त करता है। उदाहरणार्थ -
ग्राहक मूल्य = कुल ग्राहक लाभ - कुल ग्राहक लागत ग्राहक सन्तुष्टि संगठन को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती है जबकि असंतोष इसे व्यवसाय से बाहर भेज सकता है। ग्राहक की सन्तुष्टि को उत्पाद की ग्राहक अपेक्षाओं और उत्पाद के वास्तविक प्रदर्शन के बीच मेल के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

59. निम्नलिखित में से कौन-सी ख्याति सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है?

Correct Answer: (b) बिल्ली ख्याति
Solution:Ans. (b) : सामान्यतः ख्याति (Goodwill) उसी व्यापार में होती है, जहाँ सामान्य लाभ से अधिक लाभ प्राप्त होता है। यदि व्यवसाय असाधारण लाभ कमाता है, तो यह निश्चित रुप से ख्याति के कारण से ही सम्भव होता है। ख्याति का मूल्य निकालते समय यह ध्यान में रखना आवश्यक है कि उसे तुरन्त हस्तान्तरित किया जा सकता है अथवा नहीं। यह ख्याति के स्वाभाव पर निर्भर करता है। ख्याति निम्नलिखित प्रकार की होती है, जिसकी तुलना जानवरों से की गयी है-
I- बिल्ली स्वाभाव की ख्याति- बिल्ली के स्वाभाव की ख्याति का विक्रय मूल्य सबसे अधिक होता है, क्योंकि बिल्ली का स्वाभाव एक घर या स्थान पर स्थिर रहने का होता है। ठीक उसी प्रकार फर्म का मालिक कोई भी हो किन्तु फर्म की ख्याति बनी रहती है।
II- कुत्ते के स्वाभाव की ख्याति - कुत्ते की स्वभाव के ख्याति का मूल्य कम होता है चूंकि कुत्ता स्वामीभक्त होता है, इसलिए व्यवसाय का स्वामी जहाँ जाता है फर्म की ख्याति भी उसी के साथ चली जाती है।
III- चूहे के स्वाभाव की ख्याति- चूहे के स्वाभाव की ख्याति का मूल्य शून्य होता है, क्योंकि चूहे का स्वाभाव होता है कि वह किसी भी स्थान पर स्थिर नहीं रहता, इसलिए इस स्वाभाव की ख्याति का मूल्य भी परिवर्तित होता रहता है।

60. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्राहक संबंध जीवन चक्र का एक मुख्य चरण नहीं है?

Correct Answer: (c) ग्राहक संतुष्टि
Solution:

ग्राहक अर्जन, ग्राहक विकास तथा ग्राहक की नाराजगी ग्राहक सम्बन्ध जीवन चक्र के मुख्य चरण में शामिल है, किन्तु ग्राहक सन्तुष्टि इस चक्र के मुख्य चरण में नहीं आता है। ग्राहक के सम्बन्धों के जीवन चक्र को इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है-