Solution:संमको या आँकड़ो के संकलन के मुख्यतः दो स्रोत होते है-
i. प्राथमिक स्रोत ii. द्वितीयक स्रोत
प्राथमिक स्रोत के अन्तर्गत आँकड़ों का संकलन स्वयं संकलनकर्ता द्वारा किया जाता है। जबकि द्वितीयक स्रोत के अन्तर्गत आंकड़ों का संकलन किसी अन्य व्यक्ति या संस्था के द्वारा किया गया होता है। प्राथमिक संमक संकलन के स्रोत के अन्तर्गत निम्नलिखित स्रोतों का प्रयोग किया जाता है- जैसे- साक्षात्कार, प्रश्नावली, प्रेक्षण, व्यक्तिगत संमक संकलन तथा संवाददाताओं की सूचनाओं के आधार पर संमक संकलन । जबकि द्वितीयक संमक संकलन के स्रोत निम्नलिखित है- अप्रकाशित थीसिस, वार्षिक प्रतिवेदन, आयोग समितियों का प्रकाशन, समाचार-पत्र, पत्रिकाओं का प्रकाशन, इत्यादि ।