यू.जी.सी. सीबीएसई नेट परीक्षा जून 2019 वाणिज्य

Total Questions: 100

71. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा 'सूचना' की परिभाषा के अन्तर्गत नहीं आता है?

Correct Answer: (c) फाइल टिप्पणियाँ
Solution:

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अनुसार "सूचना" की परिभाषा के अन्तर्गत किसी इलेक्ट्रॉनिक रूप में धारित अभिलेख, दस्तावेज, ज्ञापन, ई-मेल, मत, सलाह, प्रेस, विज्ञप्ति, परिपत्र, आदेश, लॉगबुक, संविदा, रिपोर्ट, कागजपत्र, नमूने, मॉडल, ऑकडो सम्बन्धी सामग्री और किसी प्राइवेट निकाय से सम्बन्धित ऐसी सूचना सहित जिस तक तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन किसी लोक प्राधिकारी की पहुँच हो सकती है, किसी रुप में कोई सामग्री अभिप्रेत है, को सम्मिलित किया जाता है। स्पष्ट है कि फाइल टिप्पणियाँ सूचना का अधिकार अधि. 2005 की सूचना की परिभाषा के अन्तर्गत नही आता है।

72. पूँजीगत लाभ खाता योजना में अप्रयुक्त राशि, जिसके लिए धारा 54 के अंतर्गत छूट का दावा किया गया है, को दीर्घकालिक पूँजीगत लाभ के रूप में माना जाएगा, यदि

Correct Answer: (c) अंतरण की तारीख से तीन वर्ष गए है
Solution:

पूँजीगत लाभ खाता योजना के अप्रयुक्त राशि, जिसके लिए धारा 54 के अनतर्गत छूट का दावा किया गया है, को दीर्घकालिक पूँजीगत लाभ के रूप में माना जाएगा, यदि अन्तरण की तारीख से तीन वर्ष बीत गए हैं।

73. एक कम्पनी के अंश का चालू बाजार मूल्य ₹90 है और अगले वर्ष प्रति अंश प्रत्यशित लाभांश ₹ 4.5 है। यदि लाभांश में 8% की नियत दर से वृद्धि होने की आशा हो, तो अंशधरकों की अपेक्षित प्रतिफल दर होगी।

Correct Answer: (d) 13%
Solution:

74. अभिप्रेरणा शक्ति या प्रयासों का स्तर संतुष्टि और प्रदर्शन के बराबर नहीं होती का प्रतिपादन किसकेद्वारा किया गया है?

Correct Answer: (a) पोर्टर लॉलर मॉडल
Solution:

पोर्टर लॉलर मॉडल में यह प्रतिपादित किया गया है कि "अधिप्रेरणा शक्ति या प्रयासो का स्तर संन्तुष्टि और प्रदर्शन के बराबर नहीं होती है।"
यह मॉडल मानव व्यवहार के बारे में चार बुनियादी मान्यताओं पर आधारित है-
i. यह एक बहु-प्रकार का मॉडल है। इस मॉडल के अनुसार व्यक्तिगत व्यवहार, व्यक्ति और पर्यावरण में कारकों के संयोजन से निर्धारित होता है।
ii. व्यक्तियों को तर्क संगत मानव माना जाता है, जो संगठनों में उनके व्यवहार के बारे में जागरुक निर्णय लेते है।
iii. व्यक्तियों की अलग-अलग इच्छाएँ जरुरते और लक्ष्य होते है।
iv. व्यक्ति अपनी अपेक्षाओं के आधार पर वैकल्पिक व्यवहारों के बीच निर्णय लेते हैं और इस तरह के निर्धारित व्यवहार से वांछित परिणाम प्राप्त होते है।

75. बाजार दृढ़ीकरण योजना (एम.एस.एस.) के संबंध में कौन-सा सही नहीं है?

Correct Answer: (d) एम.एस.एस. खाता तरलता के रूप में भारत सरकार के पूँजीगत खर्चे में प्रयोग हो सकती है
Solution:

आरबीआई के द्वारा बाजार स्थिरीकरण योजना (MSSMarket Stabilization Scheme) का इस्तेमाल विनिमय दर में उत्तार-चढ़ाव के दौरान किया जाता है। इसके द्वारा आरबीआई विदेशी मुद्रा को बाजार से खरीदकर या मुक्त कर विनिमय दर में स्थिरता लाती है। RBI इस योजना के अन्तर्गत सरकार की ओर से बॉड जारी करती है, इसमें निलामी विधि का प्रयोग होता है। MSS के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन सही है-
1. यह सतत् पूँजी प्रवाह से उत्पन्न अतिरिक्त तरलता को अवशोषित करता है।
2. यह अतिरिक्त तरलता को अल्पावधि सरकारी प्रतिभूति एवं ट्रेजरी बिलों के विक्रय द्वारा अवशोषित करता है।
3. रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के MSS खाते में अतिरिक्त तरलता को संचारित करता है। जबकि MSS खाता तरलता के रुप में भारत सरकार के पूँजीगत खर्चे में प्रयोग नहीं हो सकता है। अतः प्रश्न में दिया गया कथन (4) सही नहीं है।

76. यदि दो समाश्रयण गुणांक -0.8 और -0.2 हैं, तो अन्योन्याश्रय गुणांक का मान है

Correct Answer: (e) *
Solution:

(*) : समाश्रयण गुणांक के माध्यम से सहसम्बन्ध गुणांक ज्ञात करने के लिए निम्नलिखित सूत्र का प्रयोग करते है-

77. उपयुक्त कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा सही है?

कथन (I) : यद्यपि नौकरी का मूल्यांकन और निष्पादन मूल्यांकन घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं परन्तु फिर भी वे एक जैसे नहीं हैं।
कथन (II) : नौकरी के मूल्यांकन का प्रयोजन होता है पारिश्रमिक और अन्य संगत लामों को तय करना।
उपयुक्त कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा सही है?

Correct Answer: (a) कथन (1) और (II) दोनों सही हैं
Solution:

दिया गया कथन (I) कि यद्यपि नौकरी का मूल्यांकन और निष्पादन मूल्यांकन घनिष्ठ रुप से जुड़े हुए है, परन्तु फिर भी वे एक जैसे नही है, सही है। निष्पादन मूल्यांकन, कर्मचारी मूल्यांकन के रुप में भी ज्ञात एक ऐसी विधि है, जिसके द्वारा किसी कर्मचारी के कार्य निष्पादन को मूल्यांकित किया जाता है। निष्पादन मूल्यांकन जीवन वृत्ति विकास का ही एक हिस्सा है। निष्पादन मूल्यांकन, संगठनों में कर्मचारी निष्पादन की नियमित समीक्षा है।
जबकि कथन (II) कि नौकरी के मूल्यांकन का प्रयोजन होता है। पारिश्रमिक और अन्य संगत लाभों को तय करना भी सही है। कर्मचारियों के निष्पादन मूल्यांकन से सम्बन्धित सूचनाये विभिन्न उद्देश्यों के लिए अभिलिखित, अनुरक्षित तथा उपयोग की जाती है, ये उद्देश्य है-
i. योग्यता और निष्पादन पर आधारित पदोन्नतियों के विषय में निर्णय लेना।
ii. कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं विकास की आवश्यकताओं का निर्धारण करना।
iii. मानव संसाधन अनुसंधान करना, इत्यादि । अतः उपर्युक्त दोनों कथन सही है।

78. क्रय वस्तुओं में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएँ होती है?

(A) ये उत्पाद आमतौर पर टिकाऊ प्रकृति के होते हैं
(B) उपभोक्ता आमतैर पर विभिन्न विक्रेताओं की वस्तुओं की तुलना करते हैं और इसके बाद इस प्रकार की वस्तुओं का क्रम करते हैं
(C) इन वस्तुओं की प्रति इकाई कीमत आमतौर पर उच्च होती है
(D) इन वस्तुओं की नियमित और सतत रूप से माँग रहती है
(E) इन वस्तुओं का आक्रामक प्रोत्साहन प्रयासों के परिणामस्वरूप विक्रय होता है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (A), (B) और (C)
Solution:

क्रय वस्तुओं की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है-
i. ये उत्पाद आमतौर पर टिकाऊ प्रवृत्ति के होते है।
ii. उपभोक्ता आमतौर पर विभिन्न विक्रेताओं की वस्तुओं की तुलना करते है और इसके बाद इस प्रकार की वस्तुओं का क्रय करते हैं।
iii.इन वस्तुओं की प्रति इकाई कीमत आमतौर पर अधिक होती है।

79. परिमणात्मक आयात प्रतिबंध, जो उत्पाद के आयात की मात्रा को सीमित करते है, कहलाते हैं

Correct Answer: (b) कोटा
Solution:

कोटा (Quota) एक प्रकार से परिमाणात्मक आयात प्रतिबन्ध होता है, जो उत्पाद के आयात की मात्रा को सीमित करता है। एक निश्चित अवधि के दौरान आयात या निर्यात की जा सकने वाली राशि को सीमित करने के लिए आयात कोटा निर्धारित किया जाता है। कोटा का उद्देश्य कुछ उत्पादों की आपूर्ति को सीमित करना है, जो आमतौर पर उनकी कीमतों में वृद्धि करता है और स्थानीय कम्पनियो को बिना मांग के पूँजीकरण करने की अनुमति देता है।
एम्बाग सबसे गंभीर प्रकार का कोटा है, क्योंकि यह पूरी तरह से व्यापार को प्रतिबन्धित करता है।
कोटा एक प्रकार से गैर-टैरिफ बाधाओं की श्रेणी में आता है।

80. 'बिक्री और पट्टा वापसी' व्यवस्था उस पट्टाधरी के लिए उपयुक्त है

Correct Answer: (a) जो तरलता संकट से गुजर रहा है
Solution:

"बिक्री और पट्टा वापसी" व्यवस्था उस पट्टाधारी के लिए उपयुक्त होता है, जो पट्टाधारी तरलता संकट की स्थिति से गुजर रहा होता है।