यू.जी.सी. सीबीएसई नेट परीक्षा जून 2019 वाणिज्यTotal Questions: 10081. निम्नलिखित में से किस स्थिति में बड़े पैमाने पर उत्पादन से पूर्णतया बचत आती है और बनी रहती है?(a) जब फर्म बहुत छोटी और अत्यधिक विशेषीकृत हो(b) जब आदानों को किराए पर लेने के फर्म के निर्णय के परिणामस्वरूप आदान लागत में वृद्धि नहीं होती हो(c) जब फर्म बहुत बड़ी और अति विविधिकृत हो(d) जब किसी इकाई का उत्पादन करने की दीर्घकालिक लागत उत्पादन बढ़ने के साथ गिरने लगती है।Correct Answer: (d) जब किसी इकाई का उत्पादन करने की दीर्घकालिक लागत उत्पादन बढ़ने के साथ गिरने लगती है।Solution:जब किसी व्यवसायिक इकाई का उत्पादन करने की दीर्घकालिक लागत, उत्पादन की इकाई बढ़ने पर गिरने लगता है, तो ऐसी स्थिति में उसे बड़े पैमाने पर उत्पादन से पूर्णतया बचत आती है और बनी रहती है। दूसरे शब्दों में अल्पकाल में सीमित अवधि के कारण उत्पत्ति के पैमाने उत्पादन तकनीक तथा संगठन में कोई परिवर्तन नही किया जा सकता है किन्तु दीर्घकाल में पर्याप्त समयावधि के कारण उत्पत्ति के सभी साधनों में समायोजन किया जा सकता है। दीर्घकाल में उत्पादक को उत्पादन का आकार विस्तृत होने के कारण, संगठन तथा उत्पादन तकनीकि में सुधार होने के कारण विभिन्न प्रकार की बचतें प्राप्त होती है। बचतों को दो श्रेणियों में वगीकृत किया जा सकता है- I. आन्तरिक बचतें II. वाह्य बचतें Note- उत्पादन के आकार में वृद्धि होने के कारण फर्म सभी उत्पत्ति के साधनों को विशिष्टीकरण नीति के अन्तर्गत अधिक कुशलता के साथ प्रयोग कर सकती है। श्रम- विभाजन तथा विशिष्टीकरण नीति के अन्तर्गत अधिक कुशलता के साथ प्रयोग कर सकती है। श्रम- विभाजन तथा विशिष्टीकरण के प्रयोग से आन्तरिक बचतें उपस्थित होती है, जिससे दीर्घकालीन औसत लागत (LAC) घट जाती है।82. उपर्युक्त कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा सही है?कथन (I) : समांतर माध्य सर्व प्रयोजन औसत होता है। कथन (II) : माध्यिका और बहुलक को स्थैतिक औसत कहा जाता है।(a) कथन (I) और (II) दोनों सही हैं(b) कथन (I) और (II) दोनों गलत हैं(c) कथन (I) सही है किन्तु कथन (II) गलत है(d) कथन (II) सही है जबकि कथन (I) गलत हैCorrect Answer: (a) कथन (I) और (II) दोनों सही हैंSolution:दिया गया कथन (I) कि समान्तर माध्य सर्व प्रयोजन औसत होता है, सही है, क्योंकि समान्तर माध्य किसी भी श्रृंखला के सभी मदों का एक औसत होता है। यह केन्द्रिय प्रवृत्ति का सबसे सरलतम मापक होता है। जबकि कथन (II) कि माध्यिका और बहुलक को स्थैतिक औसत कहा जाता है भी सही है, क्योंकि यह किसी भी संमक श्रेणी के स्थैतिक स्थिति को व्यक्त करता है। जबकि समान्तर माध्य गणितीय माध्य होता है।83. प्रमुख ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं, वितरकों के साथ दीर्घकालिक पारस्परिक रूप से संतोषजनक संबंध बनाना ताकि उपार्जन और उनकी दीर्घकालिक तरजीह तथा व्यवसाय को बनाए रखा जा सके, को किस रूप में जाना जाता है?(a) संबंध विपणन(b) सामाजिक विपणन(c) आला विपणन (निश मार्केटिंग)(d) सेवा विपणनCorrect Answer: (a) संबंध विपणनSolution:सम्बन्ध विपणन के माध्यम से प्रमुख ग्राहको आपूर्तिकर्ताओं तथा वितरकों के साथ दीर्घकालिक रूप से पारस्परिक संबंध बनाना होता है, जिससे कि उपार्जन और उनकी दीर्घकालिक तरजीह का लाभ मिल सके और व्यवसाय को बनाए रखा जा सके। सम्बन्ध विपणन लाभ पर ग्राहकों और अन्य पक्षों के साथ सम्बन्धों को स्थापित करने बनाए रखने, प्रबन्धित करने और बढ़ाने के लिए है, ताकि इसमें शामिल पक्षो के उद्देश्यों को पूरा किया जा सकें। यह एक मैनुअल एक्सचेंज और वादों को पूरा करने के द्वारा प्राप्त किया जाता है। ग्राहक के साथ उसकी जरुरतों, वरीयताओं और विशेषताओं का पता लगाने के लिए उत्पाद में उसके मूल्यों का पता लगाना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि बाजार आसानी से ग्राहकों को सन्तुष्ट करने के लिए उन जरूरतों को पूरा करने के लिए रणनीति तैयार कर सके।84. 'क्रेता सावधन नीति' का अर्थ है(a) क्रेता को समय से पहले भुगतान कर देना चाहिए(b) क्रेता को अपनी खरीद के सभी पहलुओं के बारे में सावधान होना चाहिए(c) क्रेता संपूर्ण भुगतान के लिए जिम्मेदार होगा(d) क्रेता किसी भी कीमत पर जिम्मेदार नहीं होगा।Correct Answer: (b) क्रेता को अपनी खरीद के सभी पहलुओं के बारे में सावधान होना चाहिएSolution:"क्रेता सावधान नीति' का तात्पर्य होता है कि क्रेता को अपनी खरीद के सभी पहलुओं के बारे में सावधान होना चाहिए। इस प्रकार से क्रेता सावधान सिद्धान्त क्रेता का आगाह करता है। कि विक्रय की संविदा के अन्तर्गत माल खरीदते समय इस बात की जानकारी कर लें कि विक्रीत माल गुण और योग्यता की दृष्टि से उसके विशेष उद्देश्य को पूरा करता है या नही? यदि नही करता है, तो विक्रेता जिम्मेदार नहीं होगा तथा क्रेता इस आधार पर न तो संविदा निराकृत (Rupudiate) करा सकेगा और न ही किसी प्रकार का हर्जाना (Damages) प्राप्त कर सकेगा क्योंकि माल की गुण और योग्यता के बारे में किसी भी प्रकार की विवक्षित शर्त या वारण्टी नही होती है।85. ₹ 2,00,000 के शोधनीय अधिमान अंशों को सम मूल्य पर शोधित किया जाना है जिसके लिए 10% की छूट पर ₹ 80,000 के नए समता अंश जारी किए जाने है। पूँजी शोधन आरक्षित खाते में कितनी राशि अंतरित की जानी चाहिए।(a) ₹2,00,000(b) ₹1,20,000(c) ₹1,28,000(d) ₹72,000Correct Answer: (c) ₹1,28,000Solution:सम - मूल्य पर शोषित किए जाने वाले शोषणीय अधिमान्य अंश का मूल्य = ₹ 2,00,000 नए समता अंश का मूल्य = ₹ 80,000 नए समता अंश का छूट = 10% अतः- पूंजी शोधन आवशिष्ट खाता में अतिरिक्त की जाने वाली राशि = 2,00,000 × (80,000 - 80,000 × 10/ 100)= 2,00,000 - (80,000 - 8,000) = 2,00,000 - 72,000 = ₹ 1,28,00086. कोई फर्म अपनी उत्पादन प्रक्रिया में वार्षिक रूप से कच्चे माल की किसी मद की 90,000 इकाइयों का उपयोग करती है। प्रति इकाई लगत ₹ 3, प्रति क्रय आदेश लागत ₹ 300 तथा इंवेंटरी वाहन लागत 20% प्रतिवर्ष हैं मितव्ययी आदेश मात्रा (ई.ओ.क्यू.) कितनी है?(a) 9470 इकाइयाँ(b) 9487 इकाइयाँ(c) 9480 इकइयाँ(d) 9840 इकाइयाँCorrect Answer: (b) 9487 इकाइयाँSolution:87. सुगम (SUGAM) को किस अन्य रूप में भी जाना जाता है?(a) आइ. टी. आर - 1(b) आइ. टी. आर - 2(c) आइ. टी. अर - 3(d) आइ. टी. आर - 4Correct Answer: (d) आइ. टी. आर - 4Solution:केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा लोगो को इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए ITR-4 फार्म को वित्त वर्ष 2017-18 के लिए नए रुप में जारी किया गया जिसे सुगम (SUGAM) के नाम से भी जाना जाता है। यह किसी व्यक्ति का हिन्दू अविभाजित परिवार (HUF) पर लागू होती है, जिसे प्रकल्पित कराधान योजना के भाग 44 (AD) या 44 (AE) के तहत चुना गया है।88. किसी सांगठनिक संस्कृति की निम्नलिखित घटनाएँ दी गई हैं :(A) ग्राहक प्रबोधन और कर्मचारी नीतियाँ (B) गुणवत्ता प्रबोधन, निर्देशक और अभिप्रेरक शैलियाँ (C) निर्णय प्रक्रिया, उत्पाद और समाज को सेवाएँ प्रदान करना और समाज के प्रति जिम्मेदारियाँ (D) प्रतिस्पर्धियों के प्रति प्रक्रिया और देश के प्रति आभार (E) भूमिका के संदर्भ में अस्पष्टता, मजदूर संघ और नीतियाँ उपयुक्त के सही क्रम का चयन कीजिए:(a) (A), (B), (D) और (E)(b) (A), (C), (D) और (E)(c) (B), (C), (D) और (E)(d) (A), (B), (C) और (D)Correct Answer: (d) (A), (B), (C) और (D)Solution:किसी भी संगठन का एक मात्र उद्देश्य केवल लाभ ही कमाना ही नही होता है, बल्कि उसके कुछ नैतिक गुण, सिद्धान्त कर्तव्य, दायित्व व अपनी कार्य करने की संस्कृति भी होती है। एक व्यवसाय के सांगठनिक संस्कृति से सम्बन्धित निम्नलिखित घटनाएं होती है- a. ग्राहक प्रबोधन एवं कर्मचारी नीतियाँ b. गुणवत्ता प्रबोधन, निर्देशक और अभिप्रेरक शैलियाँ c. निर्णय प्रक्रिया, उत्पाद और समाज को सेवाएँ प्रदान करना और समाज के प्रति जिम्मेदारियाँ । d. प्रतिस्पर्धियों के प्रति प्रतिक्रिया और देश के प्रति आभार, इत्यादि ।89. किस आधार पर सरणी विकल्प (चैनल ऑल्टरनेटिव) का मूल्यांकन नहीं किया जाना चाहिए?(a) आर्थिक मानदण्ड(b) नियंत्रण मानदण्ड(c) अनुकूलक मानदण्ड(d) संचयन मानदण्डCorrect Answer: (d) संचयन मानदण्डSolution:आर्थिक मानदण्ड, नियन्त्रण मानदण्ड तथा अनुकूलन मानदण्ड के आधार पर सरणी विकल्प (चैनल अल्टरनेटिव) का मूल्यांकन किया जाता है, किन्तु संचयन मानदण्ड के आधार पर सरणी विकल्प का मूल्यांकन नही किया जाना चाहिए।90. निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिएX और Y श्रेणियों के बीच सहप्रसरण = -17.8 X श्रेणी का मानक विचलन = 6.6 Y श्रेणी का मानक विचलन = 4.2 प्रेक्षण के जोड़ों की संख्या = 20 सहसंबंध गुणांक है(a) -0.642(b) 0.642(c) 0.253(d) -0.253Correct Answer: (a) -0.642Solution:कॉल प्रतिस्पर्धन का सहसंबद्ध गुणांक निम्नलिखित सूत्र के माध्यम से ज्ञात किया जा सकता है-Correlation Coefficient (r) = Co-Variance of x & y / σx . σy जहाँ, r = सहसंबद्ध गुणांक σx = x श्रेणी का मानक विचलन σy = y श्रेणी का मानक विचलन अतः, r = -17.8 / 6.6 × 4.2 r = -17.8 / 27.72 r = -0.64213 ApproxSubmit Quiz« Previous12345678910Next »